CM सुक्खू ने की बोर्ड की समीक्षा, पंजीकृत कामगारों को मिलेगा हिमकेयर योजना का लाभ

cm-sukhu-labor-board-review-himcare-scheme-benefits-registered-workers

CM सुक्खू ने की बोर्ड की समीक्षा, पंजीकृत कामगारों को मिलेगा हिमकेयर योजना का लाभ

cm सुक्खू ने की बोर्ड की समीक्षा पंजीकृत कामगारों को मिलेगा हिमकेयर योजना का लाभ

CM Sukhu Himcare Scheme: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बोर्ड की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि बोर्ड में पंजीकृत कामगारों के बच्चों को उच्च शिक्षा जैसे PHD, MBBS, इंजीनियरिंग के लिए प्रदान की जाने वाली सहायता राशि उसी दर पर प्रदान की जाए, जितनी सरकारी संस्थानों में उस विषय की फीस है। 

‘दिव्यांग बच्चों को CM सहारा योजना से जोड़ा जाए’

CM ने कहा कि बोर्ड में पंजीकृत कामगारों के दिव्यांग बच्चों को मुख्यमंत्री सहारा योजना से जोड़ा जाए। CM ने हिमाचल प्रदेश भवन और अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत सभी कामगारों का हिमकेयर कार्ड बनाकर उन्हें योजना का लाभ प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। CM सुक्खू ने की बोर्ड की समीक्षा

CM Sukhu Himcare Scheme: कामगारों का E-KYC शीघ्र हो - CM

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कामगारों का E-KYC हिम परिवार पोर्टल के माध्यम से करने के निर्देश देते हुए इस प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण करने को भी कहा। बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर ने कहा कि बोर्ड की तरफ से पंजीकृत कामगार के विवाह के लिए 51 हजार रुपये की वित्तीय सहायता और कामगार के 2 बच्चों के लिए भी विवाह के लिए 51-51 हजार रुपये प्रदान किए जाते हैं।

कल्याणकारी योजनाओं में खर्च

CM Sukhu Himcare Scheme: बोर्ड के सदस्य सचिव और मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने बोर्ड की कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी देते हुए अवगत करवाया कि विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं में कामगारों को लाभ प्रदान करने के लिए अभी तक लगभग 500 करोड़ रुपये खर्च किये जा चुके हैं। वर्तमान में बोर्ड के तहत 4,76,052 कामगार पंजीकृत हैं। बैठक में CM के सचिव राकेश कंवर, सचिव प्रियंका बासु और आशीष सिंहमार, निदेशक DDTG डॉ. निपुण जिंदल, श्रम आयुक्त वीरेंद्र शर्मा मौजूद रहे।

संबंधित सामग्री

विदेशी बनाम देसी

देश-विदेश

विदेशी बनाम देसी

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

मध्य प्रदेश

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

लाइफ स्टाइल

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

देश-विदेश

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!

मनोरंजन

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!