CSK Mega Reunion Chennai: IPL 2026 के पहले 22 मार्च को होगा CSK का मेगा रियूनियन..

csk-mega-reunion-in-chennai-before-ipl-2026

CSK Mega Reunion Chennai: IPL 2026 के पहले 22 मार्च को होगा CSK का मेगा रियूनियन..

csk mega reunion chennai ipl 2026 के पहले 22 मार्च को होगा csk का मेगा रियूनियन

CSK Mega Reunion Chennai: IPL 2026 की शुरुआत होने से पहले चेन्नई सुपर किंग्स एक रीयूनियन कार्यक्रम का आयोजन करने जा रही है। यह कार्यक्रम चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में 22 मार्च को आयोजित किया जाएगा। इस इवेंट में टीम के कप्तान धोनी समेत पूरी CSK टीम और कई पूर्व प्लेयर शामिल होंगे।

रैना समेत कई पूर्व CSK के प्लेयर होंगे शामिल

चेन्नई सुपर किंग्स के रीयूनियन कार्यक्रम में रैना, मुथैया मुरलीधरन, मैथ्यू हेडन और ड्वेन ब्रावो समेत कई दिग्गज प्लेयर इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

रिपोर्ट के अनुसार, इस आयोजन में करीब 19-20 पूर्व क्रिकेटर और मौजूदा टीम, सपोर्ट स्टाफ शामिल होंगे।

इस कार्यक्रम में एआर रहमान करेंगे परफॉर्मेंस

22 मार्च को आयोजित यह कार्यक्रम शाम 4 बजे से शुरु होगा, जो कि 9 बजे तक चलेगा। इस प्रोग्राम के दौरान मशहूर सिंगर 'एआर रहमान' परफॉर्म करेंगे।

बता दें कि, आर अश्विन शहर से बाहर होने की वजह से कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकेंगे। वहीं IPL 2026 में CSK की ओर से संजू सैमसन, शिवम दुबे खेलते नजर आएंगे।

 28 मार्च से शुरु होगा IPL

पहले IPL 2026 की शुरुआत 26 मार्च से होने वाली थी, लेकिन 5 राज्यों में चुनाव होने की वजह से IPL के ओपनिंग मैच की डेट आगे कर 28 मार्च कर दी गई।

4 ऐसे प्रमुख स्टेडियम जहां चुनाव

4 ऐसे प्रमुख स्टेडियम हैं, जहां विधानसभा चुनाव होने वले है। उनमें तमिलनाडु के चेन्नई स्थित एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) चेन्नई सुपर किंग्स का होम ग्राउंड है। पश्चिम बंगाल के कोलकाता में स्थित ईडन गार्डन्स कोलकाता नाइट राइडर्स का घरेलू मैदान है, जबकि असम के गुवाहाटी में बना बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम राजस्थान रॉयल्स का सेकेंड होम वेन्यू रहा है।

16 दिन में होंगे 4 डबल हेडर

IPL 2026 के पहले फेज 20 मैच खेले जाएंगे। 20 में 4 मैच में डबल हेडर होंगे। 30 मार्च को तीसरा मैच चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच गुवाहाटी में खेला जाएगा। पहली बार CSK की ओर से संजू सैमसन खेलते नजर आएंगे।

चुनावी तारीखों के बाद होगा दूसरे फेज का शेड्यूल जारी

IPL के दूसरे फेज के मैचों की डेट चुनाव की तारीखों की घोषणा होने के बाद की जाएगी।

बता दें कि, जब – जब IPL शुरू होने के बाद जब भी देश में आम चुनाव (2009, 2014, 2019 और 2024) या किसी राज्य में विधानसभा चुनाव होते है तो शेड्यूल 2 फेजों में जारी किया जाता है।

चेन्नई का पहला मैच राजस्थान से

IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स का पहला मुकाबला 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के बीच गुवाहाटी में खेला जाएगा। वहीं चेन्नई का पहला होम ग्राउंड मैच पंजाब किंग्स के खिलाफ होगा। इस बार भी CSK की कमान ऋतुराज गायकवाड के हाथ में होगी।

बता दें कि, CSK टीम ने IPL के इतिहास में अब तक 5 बार (2010, 2011, 2018, 2021, 2023) खिताब अपने नाम किया है।

संबंधित सामग्री

विदेशी बनाम देसी

देश-विदेश

विदेशी बनाम देसी

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

मध्य प्रदेश

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

लाइफ स्टाइल

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

देश-विदेश

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!

मनोरंजन

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!