Disadvantages of Bathing Daily: अगर हर रोज नहाते हैं, तो हो जाइए सावधान!

daily-bathing-health-effects

Disadvantages of Bathing Daily: अगर हर रोज नहाते हैं, तो हो जाइए सावधान!

disadvantages of bathing daily अगर हर रोज नहाते हैं तो हो जाइए सावधान

Disadvantages of Bathing Daily: आपने कई लोगों को कहते सुना है कि रोज नहाना चाहिए। लेकिन क्या आपको पता है कि वैज्ञानिक इस बात की पुष्टि नहीं करते। उनका मानना है कि हफ्ते में कुछ 3-4 दिन नहाना भी पर्याप्त है। और रोजाना नहाना कभी-कभी त्वचा और स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह भी हो सकता है। खासकर अगर आपका काम ऐसा नहीं है जिसमें आपको ज्यादा पसीना आता हो या धूल-मिट्टी में समय बिताना पड़ता हो। Read More: Curd and Chia Seeds: हेल्थ के लिए बेस्ट कॉम्बिनेशन, जानिए इसके फायदे!

क्या नहाने से हो सकते हैं नुकसान ?

त्वचा पर असर..

रोजाना नहाने से हमारी त्वचा के प्राकृतिक तेल निकल जाते हैं। ये तेल स्किन को हाइड्रेट रखने और उसे सॉफ्ट बनाए रखने में मदद करते हैं। अगर रोज नहाया जाए तो त्वचा रूखी, खुजलीदार और संवेदनशील हो सकती है। इससे एक्जिमा, सोरायसिस जैसी स्किन समस्याएं बढ़ सकती हैं।

इन्फेक्शन का खतरा..

त्वचा पर मौजूद अच्छे बैक्टीरिया हमें संक्रमण से बचाते हैं। रोजाना नहाने से ये बैक्टीरिया भी हट जाते हैं, जिससे स्किन इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है।

इम्युनिटी करे प्रभावित...

रोजाना नहाने से शरीर के माइक्रोबायोम यानी अच्छे बैक्टीरिया का संतुलन बिगड़ सकता है। इसके कारण शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो सकती है और इन्फेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है।

बालों के लिए नुकसानदायक...

रोजाना बाल धोने से उनके प्राकृतिक तेल निकल जाते हैं। इससे बाल रूखे, बेजान और कमजोर हो जाते हैं। लंबे समय तक रोज बाल धोने से डैंड्रफ और स्कैल्प ड्राईनेस की समस्या भी हो सकती है।

रोजाना नहाने से होने वाले अन्य नुकसान...

1. त्वचा जरूरत से ज्यादा इरिटेटेड और सूखी हो जाती है। 2. स्किन का बैरियर डैमेज होने से बैक्टीरिया पनप सकते हैं और इंफेक्शन का खतरा बढ़ सकता है। 3. एंटीबैक्टीरियल साबुन रोजाना इस्तेमाल करने से अच्छे बैक्टीरिया भी खत्म हो जाते हैं। 4. रोजाना नहाने से पानी, साबुन और शैम्पू का ज्यादा इस्तेमाल होता है, जो शरीर के लिए जरूरी नहीं।

हफ्ते में कितनी बार नहाना पर्याप्त है?

वैज्ञानिकों और त्वचा विशेषज्ञों की राय है कि रोज नहाने की बजाय हफ्ते में 3-4 बार नहाना पर्याप्त और फायदेमंद है। अगर सर्दियों में रोजाना नहाने का मन नहीं है तो एक या दो दिन छोड़कर नहाया जा सकता है। इससे त्वचा की नमी बनी रहती है और स्किन ड्राईनेस कम होती है।

सर्दियों में नहाते समय किन बातों का ध्यान रखें?

1. गुनगुने पानी से नहाएं – बहुत गर्म पानी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकता है। 2. मॉइस्चराइजर लगाएं – नहाने के बाद त्वचा को ड्राई होने से बचाने के लिए मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल जरूरी है। 3. हार्श साबुन का प्रयोग न करें – सर्दियों में हार्श साबुन स्किन ड्राईनेस बढ़ा सकता है। 4. रोजाना बाल धोने से बचें – इससे बालों का नैचुरल ऑयल सुरक्षित रहता है। 5. अच्छी तरह से सुखाएं – नहाने के बाद शरीर को पूरी तरह सुखाएं, खासकर कोहनी, घुटने, कान के पीछे और अंडरआर्म्स। ठंड में गीली जगहों पर बैक्टीरिया और फंगस तेजी से पनप सकते हैं।   NOTE- The information given has been taken from different websites, please take expert advice before adopting the information given.

संबंधित सामग्री

विदेशी बनाम देसी

देश-विदेश

विदेशी बनाम देसी

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

मध्य प्रदेश

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

लाइफ स्टाइल

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

देश-विदेश

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!

मनोरंजन

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!