ENG Vs NZ T20 WC 2026: T-20 वर्ल्ड कप के 9वें सुपर-8 मैच में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस जीत की वजह से अभी भी पाकिस्तान के पास सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें बरकरार हैं। यह मैच 27 फरवरी शुक्रवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया, जिसमें न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला किया, बैटिंग करने उतरी कीवी टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट गवांकर 159 रन बनाए, टारगेट का पीछा करने उतरी इंग्लैंड टीम ने 19.3 ओवर में 6 विकेट गवांकर टारगेट हासिल किया।
प्लेयर ऑफ द मैच बने विल जैक्स
इंग्लैंड की टीम की ओर विल जैक्स ने 18 गेंद में 4 चौके और 1 छक्के की मदद से 32 रन की नाबाद पारी खेली। इतना ही नहीं उन्होंने 2 विकेट भी लिए। इसी के साथ उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। इसके अलावा रेहान अहमद ने 7 बॉल पर दो छक्के के सहारे नाबाद 19 रन बना डाले। दोनों ने 7वें विकेट के लिए 16 बॉल पर नाबाद 44 रन की साझेदारी की। यही साझेदारी गेम चेंजर साबित हुई। इससे पहले सैम करन और टॉम बैंटन ने 35 बॉल पर 42 साझेदारी की। वहीं हैरी ब्रूक और जैकब बेथेल ने 35 बॉल पर 48 रन की साझेदारी कीं।
न्यूजीलैंड को मिली करारी हार
पहले बैटिंग करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी रही। टीम ने पावरप्ले में बिना किसी नुकसान के 54 रन बनाएं। ग्लेन फिलिप्स ने सबसे ज्यादा 39 रन, टिम साइफर्ट ने 35 रन बनाए।
इंग्लैंड की ओर से आदिल रशीद, विल जैक्स और रेहान अहमद को 2-2 विकेट चटकाएं। 1 विकेट लियम डॉसन को मिला।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
इंग्लैंड
फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, लियम डॉसन, रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर और आदिल रशीद।
न्यूजीलैंड
फिन एलन, टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चापमन, डेरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), कोल मैकॉन्ची, मैट हेनरी, ईश सोढी और लॉकी फर्ग्यूसन।