हरियाणा सीएम सैनी की महम विकास रैली हुई स्थगित, व्यस्तता बनी वजह, नई तारीख का हो रहा इंतजार

haryana-cm-rally-event-postponed-due-to-sainis-busy-schedule

हरियाणा सीएम सैनी की महम विकास रैली हुई स्थगित, व्यस्तता बनी वजह, नई तारीख का हो रहा इंतजार

हरियाणा सीएम सैनी की महम विकास रैली हुई स्थगित व्यस्तता बनी वजह नई तारीख का हो रहा इंतजार

Haryana CM rally: हरियाणा की सियासत में अहम मानी जा रही ‘महम चौबिसी विकास रैली’ टल गयी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के व्यस्त कार्यक्रम के चलते शनिवार को यह फैसला लिया गया है, जिससे कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं में हलचल जरूर है, लेकिन उम्मीदें अब नई तारीख पर टिक गई हैं।

[caption id="attachment_141926" align="alignnone" width="1200"]CM सैनी CM सैनी[/caption]

CM सैनी की व्यस्तता के चलते लिया गया फैसला

हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी की 27 मार्च को रोहतक जिले के महम अनाज मंडी में प्रस्तावित ‘महम चौबिसी विकास रैली’ को स्थगित कर दिया गया है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी शमशेर सिंह खरक ने इस संबंध में मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री सैनी के अत्यधिक व्यस्त कार्यक्रम और समय की कमी के कारण यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि रैली को रद्द नहीं किया गया है, बल्कि केवल आगे के लिए टाला गया है।

नई तारीख जल्द होगी घोषित, बोले खरक

भारतीय जनता पार्टी की ओर से भरोसा दिलाया गया है कि रैली की नई तारीख जल्द ही घोषित की जाएगी। खरक ने कहा कि जैसे ही मुख्यमंत्री सैनी के कार्यक्रम का समय सुनिश्चित होगा, रैली की नई रूपरेखा तैयार कर सार्वजनिक कर दी जाएगी। बताते चलें कियह रैली क्षेत्रीय विकास और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

कार्यकर्ताओं में था रैली को ले कर जबरदस्त उत्साह

गौरतलब है कि महम अनाज मंडी में आयोजित होने वाली इस रैली को लेकर पिछले कई दिनों से तैयारियां जोरों पर थीं। स्थानीय नेताओं और भाजपा कार्यकर्ताओं में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा था। रैली के स्थगित होने से थोड़ी निराशा जरूर हुई है, लेकिन पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि नई तारीख घोषित होते ही तैयारियां दोबारा उसी जोश के साथ शुरू की जाएंगी।

संबंधित सामग्री

विदेशी बनाम देसी

देश-विदेश

विदेशी बनाम देसी

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

मध्य प्रदेश

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

लाइफ स्टाइल

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

देश-विदेश

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!

मनोरंजन

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!