फरीदाबाद में विकास की रफ्तार तेज करेंगे हरियाणा CM सैनी, दो दिन में कई बड़ी परिय...

haryana-news-cm-nayab-singh-saini-visits-faridabad

फरीदाबाद में विकास की रफ्तार तेज करेंगे हरियाणा CM सैनी, दो दिन में कई बड़ी परियोजनाओं को मिलेगी हरी झंडी

फरीदाबाद में विकास की रफ्तार तेज करेंगे हरियाणा cm सैनी दो दिन में कई बड़ी परियोजनाओं को मिलेगी हरी झंडी

Haryana news: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी दो दिवसीय फरीदाबाद दौरे पर जाने वाले हैं, जिसे शहर के विकास के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है। शुक्रवार और शनिवार को होने वाले इस दौरे में मुख्यमंत्री सैनी न सिर्फ कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को मंजूरी देंगे, बल्कि नई योजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे। शुक्रवार शाम को मुख्यमंत्री सैनी फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे, जिसमें शहर की बुनियादी समस्याओं और विकास योजनाओं पर विस्तृत चर्चा होगी।

एफएमडीए की सातवीं बैठक में हो सकते हैं बड़े फैसले 

[caption id="attachment_141926" align="alignnone" width="1200"]हरियाणा CM सैनी हरियाणा CM सैनी[/caption]

मुख्यमंत्री सैनी एफएमडीए के साथ अपनी सातवीं बैठक में शामिल होंगे। इस दौरान शहर में जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए मास्टर प्लान, सूरजकुंड में नए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) के निर्माण और मौजूदा प्लांट के पानी को पुनः शुद्ध करने की योजना पर विचार किया जाएगा। साथ ही साथ अधूरी सड़कों और मास्टर रोड के निर्माण, पेयजल आपूर्ति को बेहतर बनाने और शहर की बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के प्रस्तावों पर भी विस्तृत चर्चा होगी।

सूत्रों की मानें तो बैठक में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के साथ 18 किलोमीटर लंबे ग्रीन कॉरिडोर के निर्माण के लिए बजट को भी मंजूरी मिल सकती है। प्राधिकरण इस बार लगभग 1000 करोड़ रुपये का बजट पेश करेगा, जो शहर के समग्र विकास को नई दिशा दे सकता है।

दो बड़े निर्माण कार्यों का सीएम करेंगे शिलान्यास

मुख्यमंत्री सैनी अपने दौरे के दौरान दो अहम परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। सेक्टर 16-ए में लोक निर्माण विभाग के नए सर्किट हाउस का निर्माण शुरू कराया जाएगा। इसके अलावा सेक्टर 7 में डिस्पेंसरी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय के निर्माण की आधारशिला भी रखी जाएगी।

सीवर सफाई और शिक्षा पर दिया जायेगा विशेष ध्यान

शहर में 350 किलोमीटर लंबी सीवर लाइन की सफाई, मिनी डिस्पोजल प्लांट के निर्माण और ओल्ड फरीदाबाद में नए स्कूल भवन के निर्माण कार्य को भी गति देने की योजना है। इन परियोजनाओं के जरिए शहर की स्वच्छता और शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने पर जोर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री सैनी इसके बाद 4 अप्रैल को सेक्टर-12 एचयूडीए ग्राउंड में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। सुबह 10 बजे शुरू होने वाली इस रैली में फरीदाबाद के विकास से जुड़ी कई नई परियोजनाओं और योजनाओं की घोषणा होने की संभावना है।

संबंधित सामग्री

विदेशी बनाम देसी

देश-विदेश

विदेशी बनाम देसी

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

मध्य प्रदेश

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

लाइफ स्टाइल

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

देश-विदेश

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!

मनोरंजन

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!