CM Sukhu Health Investment: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने एक बड़ा ऐलान किया। स्वास्थ्य क्षेत्र को सुदृढ़ करने के लिए जायका चरण-2 के तहत 1300 करोड़ रुपये व्यय करने की घोषणा की गई। CM सुक्खू उन्होंने कहा है कि आगामी 3 सालों में स्वास्थ्य संस्थानों को विश्व स्तरीय उपकरणों से लैस करने के लिए लगभग 3000 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
CMO, BMO से CM ने किया संवाद
हिमाचल प्रदेश में पहली बार मुख्यमंत्री के साथ CMO, BMO और MS का इस प्रकार का सीधा संवाद आयोजित किया गया। लगभग साढ़े 4 घंटे तक चले इस संवाद सत्र के दौरान मुख्यमंत्री सुक्खू ने अधिकारियों से स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और सुझावों पर विस्तार से चर्चा की। CM ने विभिन्न विषयों पर निर्णय लेते हुए मौके पर ही समस्याओं का समाधान किया तथा अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।
CM Sukhu Health Investment: वित्तीय नियमों में होगा संशोधन
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र को सशक्त बनाने के लिए स्वास्थ्य प्रशासन को मजबूत करना आवश्यक है। इसके लिए प्रशासनिक ढांचे में वित्तीय शक्तियों का विकेंद्रीकरण किया जाएगा। CMO, BMO और एमएस को और अधिक वित्तीय अधिकार प्रदान किए जाएंगे। प्रक्रियाओं को सरल और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से वित्तीय नियमों में आवश्यक संशोधन भी किए जाएंगे।
विशेष निधि का भी प्रावधान
CM Sukhu Health Investment: वहीं स्वास्थ्य संस्थानों में स्वच्छता व्यवस्था से संबंधित फैसले लेने और उससे जुड़ी वित्तीय शक्तियां CMO को प्रदान की जाएंगी। अस्पतालों में जरूरी व्यय को ध्यान में रखते हुए MS और CMO के लिए विशेष निधि का भी प्रावधान किया जाएगा।