CM सुक्खू ने 3 कैबिनेट मंत्रियों से की मिटिंग, उठाएं कई मुद्दे, सड़क के 200 करोड़ मंजूर

himachal-cm-sukhu-meeting-3-cabinet-ministers-issues-200-crore-roads-approved

CM सुक्खू ने 3 कैबिनेट मंत्रियों से की मिटिंग, उठाएं कई मुद्दे, सड़क के 200 करोड़ मंजूर

cm सुक्खू ने 3 कैबिनेट मंत्रियों से की मिटिंग उठाएं कई मुद्दे सड़क के 200 करोड़ मंजूर

CM Sukhu Cabinet Minister: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय सड़क परिवहन, राजमार्ग, जल संसाधन एवं नदी विकास मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। इस दाैरान CM ने हिमाचल प्रदेश से जुड़ी प्रमुख विकास परियोजनाओं पर केंद्रीय मंत्री से चर्चा की। साथ ही राज्य में अधोसंरचना को सुदृढ़ करने से जुड़े विषयों को प्राथमिकता के साथ रखा।

केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात

इसके अलावा CM सुक्खू ने केंद्रीय नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु और केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव से भेंट की। इस दौरान CM ने मंत्री गडकरी के सामने प्रदेश की सड़कों की स्थिति, NH के रखरखाव और लंबित सड़क परियोजनाओं को प्रमुखता से उठाया। [caption id="attachment_130812" align="alignnone" width="627"]केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव से मुलाकात केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव से मुलाकात[/caption] [caption id="attachment_130813" align="alignnone" width="629"]केंद्रीय विमानन मंत्री से भेंट केंद्रीय विमानन मंत्री से भेंट[/caption]

CM Sukhu Cabinet Minister: सड़कों और पुलों की मरम्मत

CM सुक्खू ने केंद्रीय मंत्री से सड़कों और पुलों की मरम्मत और रख-रखाव के लिए पर्याप्त वित्तीय सहायता प्रदान करने का अनुरोध किया। केंद्रीय मंत्री ने CRIF के अंतर्गत छैला-नेरीपुल-यशवंत नगर-ओच्छघाट सड़क के लिए सैद्धांतिक रूप से 200 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी, इससे राज्य के सेब उत्पादकों को व्यापक लाभ मिलेगा।

शिमला-मटौर NH की प्रोग्रेस

CM ने शिमला-मटौर NH की प्रोग्रेस से केंद्रीय मंत्री को अवगत करवाया। यह NH हिमाचल की राजधानी को 8 जिलों सहित पड़ोसी प्रदेश से जोड़ता है। उन्होंने क्षेत्र की पर्वतीय भौगोलिक स्थिति और भू-वैज्ञानिक संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए शिमला से शालाघाट तथा भगेड़ से हमीरपुर तक ज्यादा से ज्यादा संख्या में सुरंगों के निर्माण और पैकेज-4 के अन्तर्गत फोरलेन निर्माण के लिए DPR तैयार करने की प्रक्रिया में तेजी लाने का अनुरोध किया। [caption id="attachment_130814" align="alignnone" width="460"]केंद्रीय सड़क परिवहन, राजमार्ग, जल संसाधन एवं नदी विकास मंत्री नितिन गडकरी से भेंट केंद्रीय सड़क परिवहन, राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से भेंट[/caption]

वन और ट्री कवर का मुद्दा

CM Sukhu Cabinet Minister: CM ने NH-03 के चिलबाहल से पक्का भरोह खंड को विकास और रखरखाव कार्यों के लिए PWD के NH विंग को सौंपने के लिए आवश्यक निर्देश जारी करने का अनुरोध किया। इसके अलावा, CM सुक्खू ने केंद्रीय वन, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव से भी मुलाकात कर हिमाचल के वन और ट्री कवर से जुड़ा एक महत्वपूर्ण मुद्दा सामने रखा।

संबंधित सामग्री

विदेशी बनाम देसी

देश-विदेश

विदेशी बनाम देसी

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

मध्य प्रदेश

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

लाइफ स्टाइल

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

देश-विदेश

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!

मनोरंजन

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!