CM सुक्खू का प्राकृतिक खेती पर जोर, बोले - 20 जनवरी तक हिम परिवार पोर्टल से किसानों को जोड़े

himachal-cm-sukhu-natural-farming-him-parivar-portal-farmers

CM सुक्खू का प्राकृतिक खेती पर जोर, बोले - 20 जनवरी तक हिम परिवार पोर्टल से किसानों को जोड़े

cm सुक्खू का प्राकृतिक खेती पर जोर बोले - 20 जनवरी तक हिम परिवार पोर्टल से किसानों को जोड़े

CM Sukhu Natural Farming: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कृषि विभाग को प्राकृतिक खेती कर रहे किसानों का पूरा डेटा 20 जनवरी, 2026 तक हिम परिवार पोर्टल से जोड़ने के निर्देश दिए। डेटा में प्राकृतिक खेती से सम्बन्धित सम्पूर्ण विवरण का समावेश किया जाएगा। प्राकृतिक खेती से जुड़े किसानों का ब्लॉक स्तर पर डेटा तैयार कर उसकी मैपिंग की जाएगी।

प्राकृतिक खेती पर जोर

मुख्यमंत्री सुक्खू  ने यहां कृषि विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की, और कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए युवाओं को प्राकृतिक खेती से जोड़ा जाएगा। उन्होंने प्रदेश में इस पद्धति से खेती करने पर बल दिया ताकि किसान ज्यादा से ज्यादा आय अर्जित कर सके। CM ने कहा हम प्राकृतिक खेती आधारित व्यवस्था में क्रांतिकारी बदलाव लाना चाहते हैं। प्राकृतिक खेती से जुड़े किसानों से इस माह हमीरपुर में आयोजित होने वाले सम्मेलन में संवाद करेंगे। [caption id="attachment_128026" align="alignnone" width="657"]CM सुक्खू का प्राकृतिक खेती को लेकर दिए निर्देश CM सुक्खू का प्राकृतिक खेती को लेकर दिए निर्देश[/caption]

CM Sukhu Natural Farming: 'हिम' ब्रांड के तहत उत्पादों की ब्रांडिंग 

मुख्यमंत्री सुक्खू ने प्राकृतिक खेती से उत्पादित गेहूं, मक्की और कच्ची हल्दी से सम्बन्धित विभिन्न विषयों की विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती से उत्पादित गेहूं के आटे को ‘हिम चक्की आटा’, मक्की के आटे को ‘हिम भोग मक्की’ आटा और कच्ची हल्दी को ‘हिम हल्दी’ के ब्रांड के साथ बाजार में बेचा जाएगा। उन्होंने आटे की पैकिंग के पैकेट में एक्सपायरी डेट से सम्बन्धित जानकारी को प्रदर्शित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि इन उत्पादों में पौष्टिकता के सम्बन्ध में भी जानकारी होनी चाहिए। इसका आकलन करने के लिए एक टीम का गठन करने के भी निर्देश दिए गए।

संबंधित सामग्री

विदेशी बनाम देसी

देश-विदेश

विदेशी बनाम देसी

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

मध्य प्रदेश

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

लाइफ स्टाइल

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

देश-विदेश

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!

मनोरंजन

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!