हिमाचल के ठेकेदारों को राहत, CM सुक्खू ने लंबित बिलों का भुगतान करने के दिए निर्देश

himachal-contractors-relief-pending-bills-payment-cm-sukhu-20-lakh

हिमाचल के ठेकेदारों को राहत, CM सुक्खू ने लंबित बिलों का भुगतान करने के दिए निर्देश

हिमाचल के ठेकेदारों को राहत cm सुक्खू ने लंबित बिलों का भुगतान करने के दिए निर्देश

Himachal contractors pending bills: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने वित्त विभाग को राज्य के लोक निर्माण विभाग और जल शक्ति सहित विभिन्न विभागों से संबंधित ठेकेदारों के 20 लाख रुपये तक के सभी लंबित बिलों को प्राथमिकता के आधार पर अदा करने के आदेश दिए। 

Himachal contractors pending bills

225 करोड़ रुपये की बकाया राशि

वित्त विभाग के प्रवक्ता ने बुधवार को जानकारी दी कि लगभग 225 करोड़ रुपये की बकाया राशि जल्द ही ठेकेदारों को जारी की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह फैसला छोटे और मध्यम ठेकेदारों पर पड़ रहे वित्तीय बोझ को कम करने और राज्य में चल रहे विकास कार्यों के सुचारू और निर्बाध क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है। 

लंबे समय से अटका बिल

बता दे कि हिमाचल प्रदेश में विकास कार्यों का भुगतान लंबे समय से अटका हुआ था। ठेकेदार संघर्ष समिति के पदाधिकारी मुख्यमंत्री सुक्खू से मिले और लंबित भुगतानों पर चिंता जताई। ठेकेदारों का कहना है कि महीनों से ट्रेज़री में बिल फंसे हैं, जबकि विकास कार्य उन्होंने अपनी जेब से पैसा लगाकर पूरे किए। इसके बाद मुख्यमंत्री से उन्हें यह आश्वासन दिया था कि जल्द ही  भुगतान जारी कर दिया जाएगा।

Himachal contractors pending bills: CM ने जताया दुख

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के पौत्र वीर सोरेन के निधन पर शोक व्यक्त किया। वीर सोरेन का आज कुल्लू में आकस्मिक निधन हो गया था। मुख्यमंत्री सुक्खू ने शोकसंतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकसंतप्त परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

संबंधित सामग्री

विदेशी बनाम देसी

देश-विदेश

विदेशी बनाम देसी

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

मध्य प्रदेश

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

लाइफ स्टाइल

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

देश-विदेश

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!

मनोरंजन

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!