IND vs WI T20 Match: भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने पर खुशी से झूमें पूर्व क्रिके...

ind-vs-wi-t20-match-india-enter-semifinal

IND vs WI T20 Match: भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने पर खुशी से झूमें पूर्व क्रिकेटर, खिलाड़ियों की जमकर तारीफ...

ind vs wi t20 match भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने पर खुशी से झूमें पूर्व क्रिकेटर खिलाड़ियों की जमकर तारीफ

IND vs WI T20 Match: कोलकाता के ईडन गार्डन में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने रविवार को T20 विश्व कप सुपर-8 मुकाबले में India ने West Indies cricket team को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल की टिकट हासिल कर ली। इस जीत में Sanju Samson से ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 50 गेंद में 97 रन बनाए। इंडिया की इस जीत के बाद पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने संजू सैमसन तारीफ की। इनके साथ कई पूर्व क्रिकेटर ने खुशी जाहिर करते हुए संजू और पूरी टीम इंडिया की तारीफ की।

भारत की जीत पर पूर्व क्रिकेटर्स के बयान

सचिन तेंदुलकर ने की टीम की तारीफ

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने कहा कि- 'सेमीफाइनल स्पॉट लाइन पर थी, और लड़कों ने बेहतरीन खेल दिखाया। दोनों ही पारियों के डेथ ओवर्स में हम आगे रहे। संजू सैमसन के शांत स्वभाव को देखना एक शानदार अनुभव रहा। इस तरह की पारियां टीम में नई जान फूंक देती है। सभी बेहतरीन खेले। अब सेमीफाइनल की बारी है।'

'संजू ने दिखाई मास्टरक्लास' - इरफान पठान

टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज इरफान ने कहा कि- 'संजू ने 12 से 19 ओवर के बीच एक भी शॉट हवा में नहीं खेला। बगैर रिस्क के बाउंड्री लगाईं और बेहतरीन कंट्रोल में बैटिंग की। संजू ने आज प्रोपर चेजिंग मास्टरक्लास दिखाई।'

मोहम्मद कैफ ने की तारीफ

भारत के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने कहा कि - 'भारत के लिए करो या मरो मैच में संजू सैमसन ही खिलाड़ी हैं। उन पर किसी का फोकस नहीं रहा, लेकिन उन्होंने खुद को गेमचेंजर साबित किया। उन्होंने बताया कि दुनिया में देर है, अंधेर नहीं। वे कोशिश करते रहे, हार नहीं मानी और भारत के लिए सबसे मुश्किल सिचुएशन में अपनी बेस्ट पारी खेली।'

भारत के पूर्व टेस्ट खिलाड़ी वसीम जाफर

उन्होंने कहा कि- 'संजू सैमसन मुश्किल सिचुएशन में आगे आए। प्रेशर में जिस शांति के साथ संजू ने अपनी परफॉर्मेंस को निखारा, उसकी तारीफ होनी चाहिए। वे खुद में विश्वास कर रहे थे कि टीम को जीत दिलाकर ही मानेंगे। ईडन गार्डन्स के हजारों दर्शकों के सामने संजू ने एक यादगार पारी खेली।'

युवराज सिंह ने की संजू की तारीफ

वर्ल्ड चैंपियन युवराज सिंह ने संजू की तारीफ की और कहा -'वर्ल्ड कप में बहुत ज्यादा मौके नहीं मिले, लेकिन संजू वहां खड़े रहे, जहां टीम को सबसे ज्यादा जरूरत थी। उन्होंने अपनी बेस्ट पारी खेली और चैंपियन खिलाड़ी का माइंडसेट दर्शाया। तैयार रहिए, शांत रहिए और विश्वास करना कभी मत छोड़िए। संजू आप पर गर्व है।'

मोहम्मद हफीज का बयान आया सामने

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मोहम्मद हफीज ने कहा कि- 'संजू कभी पर्सनल माइलस्टोन के लिए नहीं खेल रहे थे। उन्होंने टीम की जरूरत के हिसाब से बैटिंग की। वे सेंचुरी के लिए नहीं, बस जीत के लिए खेले। उनमें शतक बनाने का लालच नजर ही नहीं आया, बड़े प्लेटफॉर्म पर यही चीजें आपको बाकी प्लेयर्स से अलग और बेस्ट बनाती हैं।'

संबंधित सामग्री

विदेशी बनाम देसी

देश-विदेश

विदेशी बनाम देसी

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

मध्य प्रदेश

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

लाइफ स्टाइल

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

देश-विदेश

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!

मनोरंजन

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!