IPL 2026 Captains Meeting: IPL 2026 पहले मुंबई में रखी गई कैप्टन मीट!

ipl-2026-captains-meeting-in-mumbai-photos-viral

IPL 2026 Captains Meeting: IPL 2026 पहले मुंबई में रखी गई कैप्टन मीट!

ipl 2026 captains meeting ipl 2026 पहले मुंबई में रखी गई कैप्टन मीट

IPL 2026 Captains Meeting: IPL 2026 शुरु होने से पहले मुंबई में कैप्टंस मीट हुआ, जिसमें सभी 10 टिमों के कैप्टन मौजूद रहें। यह मीट BCCI के हेडक्वार्टर में रखी गई। इस दौरान की कुछ तस्वीरें BCCIने शेयर की, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

बता दें कि, ऐसा पहली बार हुआ है, जब IPL में सभी कैप्टन इंडियन है।

पहली बार IPL में 10 भारतीय कप्तान

IPL की जब से शुरुआत हुई है, पहली बार ऐसा हुआ है कि, सभी 10 टीमों के कप्तान भारतीय है, IPL 2026 में 10 टीमें चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स, राजस्थान रॉयल्स, पंजाब किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद, लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस शामिल हैं।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने मुंबई में आयोजित कप्तानों की बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।

इंपैक्ट प्लेयर नियम पर कप्तानों की आपत्ति

सूत्रो के मुताबिक, बैठक में सबसे ज्यादा चर्चा इंपैक्ट प्लेयर नियम को लेकर हुई। सूत्रों के मुताबिक, कई कप्तानों ने इस नियम पर आपत्ति जताई और इसमें बदलाव की मांग की। हालांकि, अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि इस नियम की समीक्षा साल 2027 के बाद ही की जाएगी। ऐसे में यह नियम IPL 2026 और अगले सीजन में भी जारी रहेगा।

10 ओवर के बाद गेंद बदलने का प्रस्ताव

कप्तानों की बैठक में एक दिलचस्प प्रस्ताव भी सामने आया। एक कप्तान ने सुझाव दिया कि पहली पारी के 10 ओवर पूरे होने के बाद गेंद बदलने की अनुमति दी जाए। हालांकि, इस प्रस्ताव को ज्यादा समर्थन नहीं मिला। मौजूदा नियमों के अनुसार दूसरी पारी में ओस को ध्यान में रखते हुए गेंद बदलने का नियम पहले से लागू है और फिलहाल इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया।

28 मार्च से शुरु होगा IPL

पहले IPL 2026 की शुरुआत 26 मार्च से होने वाली थी, लेकिन 5 राज्यों में चुनाव होने की वजह से IPL के ओपनिंग मैच की डेट आगे कर 28 मार्च कर दी गई।

4 ऐसे प्रमुख स्टेडियम जहां चुनाव

4 ऐसे प्रमुख स्टेडियम हैं, जहां विधानसभा चुनाव होने वले है। उनमें तमिलनाडु के चेन्नई स्थित एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) चेन्नई सुपर किंग्स का होम ग्राउंड है। पश्चिम बंगाल के कोलकाता में स्थित ईडन गार्डन्स कोलकाता नाइट राइडर्स का घरेलू मैदान है, जबकि असम के गुवाहाटी में बना बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम राजस्थान रॉयल्स का सेकेंड होम वेन्यू रहा है।

16 दिन में होंगे 4 डबल हेडर

IPL 2026 के पहले फेज 20 मैच खेले जाएंगे। 20 में 4 मैच में डबल हेडर होंगे। 30 मार्च को तीसरा मैच चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच गुवाहाटी में खेला जाएगा। पहली बार CSK की ओर से संजू सैमसन खेलते नजर आएंगे।

संबंधित सामग्री

विदेशी बनाम देसी

देश-विदेश

विदेशी बनाम देसी

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

मध्य प्रदेश

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

लाइफ स्टाइल

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

देश-विदेश

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!

मनोरंजन

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!