IPL 2026 Match Schedule: IPL के पहले फेज का शेड्यूल जारी! पहला मैच RCB vs SRH

ipl-2026-schedule-bengaluru-opening-final

IPL 2026 Match Schedule: IPL के पहले फेज का शेड्यूल जारी! पहला मैच RCB vs SRH

ipl 2026 match schedule ipl के पहले फेज का शेड्यूल जारी पहला मैच rcb vs srh

IPL 2026 Match Schedule: IPL 2026 के शुरुआती 20 मैचों का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। 28 मार्च को पहला ओपनिंग मैच चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जाएगा। खास बात यह है कि यह मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।

बता दें कि, 29 मार्च को 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मैच होगा। यह मैच मुंबई के वानखेडे़ स्टेडियम में खेला जाएगा।

[caption id="attachment_83454" align="alignnone" width="1805"] RCB vs SRH  RCB vs SRH[/caption]

पहले 26 मार्च से शुरु होने वाला था IPL

पहले IPL 2026 की शुरुआत 26 मार्च से होने वाली थी, लेकिन 5 राज्यों में चुनाव होने की वजह से IPL के ओपनिंग मैच की डेट आगे कर 28 मार्च कर दी गई।

4 ऐसे प्रमुख स्टेडियम जहां चुनाव

4 ऐसे प्रमुख स्टेडियम हैं, जहां विधानसभा चुनाव होने वले है। उनमें तमिलनाडु के चेन्नई स्थित एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) चेन्नई सुपर किंग्स का होम ग्राउंड है। पश्चिम बंगाल के कोलकाता में स्थित ईडन गार्डन्स कोलकाता नाइट राइडर्स का घरेलू मैदान है, जबकि असम के गुवाहाटी में बना बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम राजस्थान रॉयल्स का सेकेंड होम वेन्यू रहा है।

16 दिन में होंगे 4 डबल हेडर

IPL 2026 के पहले फेज 20 मैच खेले जाएंगे। 20 में 4 मैच में डबल हेडर होंगे। 30 मार्च को तीसरा मैच चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच गुवाहाटी में खेला जाएगा। पहली बार CSK की ओर से संजू सैमसन खेलते नजर आएंगे।

चुनावी तारीखों के बाद होगा दूसरे फेज का शेड्यूल जारी

IPL के दूसरे फेज के मैचों की डेट चुनाव की तारीखों की घोषणा होने के बाद की जाएगी।

बता दें कि, जब - जब IPL शुरू होने के बाद जब भी देश में आम चुनाव (2009, 2014, 2019 और 2024) या किसी राज्य में विधानसभा चुनाव होते है तो शेड्यूल 2 फेजों में जारी किया जाता है।

2 मार्च की बैठक में हुआ फैसला
2 मार्च सोमवार को कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (KSCA) और फ्रेंचाइजी अधिकारियों के बीच लंबी बैठक के बाद यह फैसला लिया गया। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को भी फैसले की जानकारी दे दी गई है।
RCB big news IPL 2025
IPL 2026 का शेड्यूल इसी सप्ताह जारी होने की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक 28 मार्च को सीजन का ओपनिंग मैच भी चिन्नास्वामी में हो सकता है।
पहली बार बड़े मैच की मेजबानी
पिछले सीजन खिताब जीतने के बाद आयोजित विक्ट्री सेलिब्रेशन के दौरान स्टेडियम के बाहर भगदड़ मच गई थी, जिसमें 11 प्रशंसकों की मौत हो गई थी और 50 से अधिक लोग घायल हुए थे। इस दुखद घटना के बाद से चिन्नास्वामी स्टेडियम में कोई बड़ा घरेलू टूर्नामेंट आयोजित नहीं हुआ। Virat Kohli emotional win न तो रणजी ट्रॉफी, न विजय हजारे ट्रॉफी और न ही महाराजा ट्रॉफी (KSCA T20) के मुकाबले यहां खेले गए। सुरक्षा और जांच प्रक्रिया के चलते लंबे समय तक इस वेन्यू पर अनिश्चितता बनी रही।
डी’कुन्हा कमेटी ने उठाए थे सवाल
विमेंस वर्ल्ड कप के दौरान जस्टिस डी’कुन्हा कमेटी ने भी स्टेडियम को बड़े आयोजनों के लिए असुरक्षित बताया था। रिपोर्ट में भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर चिंताएं जताई गई थीं। कर्नाटक सरकार की रिपोर्ट में हादसे के लिए RCB प्रबंधन की भूमिका पर सवाल उठाए गए थे। सरकार ने कहा था कि- ‘विक्ट्री परेड के आयोजन के लिए आवश्यक अनुमति नहीं ली गई थी। रिपोर्ट में टीम के प्रमुख खिलाड़ियों का भी जिक्र था।’
सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार
फ्रेंचाइजी के मुताबिक, IPL 2026 से पहले स्टेडियम के इंफ्रास्ट्रक्चर और सुरक्षा उपायों को मजबूत किया गया है। भीड़ नियंत्रण, एंट्री-एग्जिट मैनेजमेंट और आपातकालीन व्यवस्थाओं में सुधार किए गए हैं। RCB ने बयान में कहा कि- ‘राज्य सरकार, कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ और कर्नाटक पुलिस के सहयोग से सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी की गई हैं। फ्रेंचाइजी ने भरोसा दिलाया है कि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा नहीं होगी।’

संबंधित सामग्री

विदेशी बनाम देसी

देश-विदेश

विदेशी बनाम देसी

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

मध्य प्रदेश

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

लाइफ स्टाइल

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

देश-विदेश

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!

मनोरंजन

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!