CM सोरेन ने NDC प्रतिनिधिमंडल के साथ साझा किया विकास का विजन

jharkhand-news

CM सोरेन ने NDC प्रतिनिधिमंडल के साथ साझा किया विकास का विजन

cm सोरेन ने ndc प्रतिनिधिमंडल के साथ साझा किया विकास का विजन

Jharkhand News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय के 17 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल से संवाद करते हुए कहा कि झारखंड प्राकृतिक एवं खनिज संपदाओं का धनी राज्य है. [caption id="attachment_132998" align="alignnone" width="300"]मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन[/caption] यहां की जनजातीय संस्कृति और परंपराएं इस राज्य की धरोहर हैं. हमारा राज्य विश्व प्रसिद्ध परंपराओं को लेकर जाना जाता है. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि झारखंड के खिलाड़ियों ने पूरे विश्व में अपने प्रतिभाओं का लोहा मनवाया है.

खिलाड़ियों को बेहतर प्लेटफार्म दिया जा रहा

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने यहां एक बेहतर खेल नीति बनाई है जिसके तहत खेल एवं खिलाड़ियों को बेहतर प्लेटफार्म दिया जा रहा है. झारखंड के खिलाड़ियों ने क्रिकेट, हॉकी, आर्चरी सहित कई विभिन्न खेलों में एक अमिट पहचान बनाई है. भारतीय महिला हॉकी टीम में कप्तान सहित झारखंड की 50 प्रतिशत खिलाड़ी ने अपनी जगह बना रखी है. जनजातीय समुदाय के कई युवा महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों ने सीमित संसाधन के बावजूद बेहतर कर दिखाया है जो इस राज्य के लिए गर्व का विषय है.

सरकारी विद्यालयों को अपग्रेड किया गया- सीएम सोरेन

Jharkhand News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि हमारी सरकार राज्य में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने हेतु निरंतर प्रयासरत है. राज्य में सरकारी विद्यालयों को सीएम स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस के रूप में अपग्रेड करने का कार्य किया गया है. राज्य सरकार कई निजी शिक्षण संस्थानों के साथ समन्वय स्थापित कर यहां के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करा रही है. हमारी सरकार ने यूनिवर्सिटी बिल भी कैबिनेट से पास कराया है.

पॉलिटेक्निक महाविद्यालयों पर भी अपना ध्यान केंद्रित किया

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार झारखंड में 10 मेडिकल कॉलेज स्वयं चला रही है इसके अलावा कई प्राइवेट मेडिकल कॉलेज भी चलाए जा रहे हैं. यहां बड़ी संख्या में नर्सिंग कॉलेज भी संचालित हैं. राज्य सरकार ने पॉलिटेक्निक महाविद्यालयों पर भी अपना ध्यान केंद्रित किया है.

हमारी सरकार प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही

मुख्यमंत्री ने उच्च शिक्षा ग्रहण करने वाले सभी वर्गों के छात्र-छात्राओं को गुरुजी क्रेडिट कार्ड स्कीम के तहत बिना कोई गारंटी के 15 लाख रुपए ऋण प्रदान किए जाने का जिक्र किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की यह सोच है कि गरीबी के कारण हमारे बच्चे-बच्चियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में बाधा उत्पन्न न हो इस निमित्त हमारी सरकार प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है.

राज्य में उद्योग की असीम संभावनाएं

Jharkhand News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने उद्योग सेक्टर की चर्चा करते हुए कहा कि झारखंड में उद्योग का एक बेहतर इतिहास रहा है. टाटा, एचईसी के साथ-साथ स्टील एवं फर्टिलाइजर इंडस्ट्री जैसी बड़ी-बड़ी कंपनियां हमारे राज्य में स्थापित हुए हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों से भरपूर यह राज्य उद्योग के क्षेत्र में काफी बेहतर है.

संबंधित सामग्री

विदेशी बनाम देसी

देश-विदेश

विदेशी बनाम देसी

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

मध्य प्रदेश

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

लाइफ स्टाइल

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

देश-विदेश

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!

मनोरंजन

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!