John Mooney DC Fielding Coach: दिल्ली कैपिटल्स के नए फील्डिंग कोच बने जॉन मूनी

john-mooney-dc-new-fielding-coach

John Mooney DC Fielding Coach: दिल्ली कैपिटल्स के नए फील्डिंग कोच बने जॉन मूनी

john mooney dc fielding coach दिल्ली कैपिटल्स के नए फील्डिंग कोच बने जॉन मूनी

John Mooney DC Fielding Coach: IPL 2026 की शुरुआत के पहले दिल्ली कैपिटल्स टीम के फील्डिंग कोच ज्ञानेश्वर राव की जगह आयरलैंड के पूर्व ऑलराउंडर जॉन मूनी को बनाया गया है।

रिपोर्ट के अनुसार, जॉन मूनी जल्द भारत आएंगे। और आगामी सीजन की तैयारी के लिए टीम से जुड़ेंगे।

जॉन मूनी का इंटरनेशनल करियर

आयरलैंड के पूर्व ऑलराउंडर क्रिकेटर ने इंटरनेशन करियर के वनडे में कुल 64 मैच खेले, जिसमें उन्होंने कुल 963 रन बनाएं और 48 विकेट लिए। इंटरनेशनल T-20 में 27 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 231 रन बनाए और 10 विकेट झटके।

 

WI और AFG के साथ काम कर चुके हैं मूनी

जॉन मूनी आयरलैंड के लिए वनडे और T-20 फॉर्मेट में 90 से ज्यादा मुकाबले खेल चुके हैं। उन्होंने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच 2015 में खेला था।

प्लेयर के तौर पर करियर खत्म होने के बाद उन्होंने कोचिंग में कदम रखा। साल 2018 से 2019 तक वह अफगानिस्तान नेशनल क्रिकेट टीम के फील्डिंग कोच रहे, जबकि 2019 में उन्होंने कुछ समय के लिए वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के साथ भी काम किया।

अब उन्हें पहली बार IPL में किसी टीम के साथ जुड़ने का मौका मिला है, जो उनके करियर का एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

1 अप्रैल को पहला मैच खेलेगी DC

IPL 2026 के पहले चरण में दिल्ली कैपिटल्स अपना पहला मुकाबला 1 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ लखनऊ में खेलेगी। दूसरे चरण का शेड्यूल 5 राज्यों में होने वाले चुनावों को ध्यान में रखते हुए जारी किया जाएगा।

बता दें कि, 2008 में आईपीएल की शुरुआत के बाद जब भी देश में आम चुनाव (2009, 2014, 2019 और 2024) या बड़े विधानसभा चुनाव हुए हैं, तब टूर्नामेंट का शेड्यूल दो हिस्सों में जारी किया गया है।

पहले खिताब की तलाश में दिल्ली

2008 से दिल्ली कैपिटल्स IPL का हिस्सा रही, अभी तक एक भी खिताब नहीं जीत सकी है। ऐसे में टीम इस सीजन में अपना पहला खिताब जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

28 मार्च से शुरु होगा IPL

पहले IPL 2026 की शुरुआत 26 मार्च से होने वाली थी, लेकिन 5 राज्यों में चुनाव होने की वजह से IPL के ओपनिंग मैच की डेट आगे कर 28 मार्च कर दी गई।
4 ऐसे प्रमुख स्टेडियम जहां चुनाव
4 ऐसे प्रमुख स्टेडियम हैं, जहां विधानसभा चुनाव होने वले है। उनमें तमिलनाडु के चेन्नई स्थित एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) चेन्नई सुपर किंग्स का होम ग्राउंड है। पश्चिम बंगाल के कोलकाता में स्थित ईडन गार्डन्स कोलकाता नाइट राइडर्स का घरेलू मैदान है, जबकि असम के गुवाहाटी में बना बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम राजस्थान रॉयल्स का सेकेंड होम वेन्यू रहा है। 16 दिन में होंगे 4 डबल हेडर IPL 2026 के पहले फेज 20 मैच खेले जाएंगे। 20 में 4 मैच में डबल हेडर होंगे। 30 मार्च को तीसरा मैच चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच गुवाहाटी में खेला जाएगा। पहली बार CSK की ओर से संजू सैमसन खेलते नजर आएंगे।

संबंधित सामग्री

विदेशी बनाम देसी

देश-विदेश

विदेशी बनाम देसी

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

मध्य प्रदेश

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

लाइफ स्टाइल

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

देश-विदेश

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!

मनोरंजन

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!