KKR Vs SRH IPL 2026: SRH ने KKR को हराकर IPL 2026 में पहली जीत दर्ज की

kkr-vs-srh-ipl-2026-srh-win-match

KKR Vs SRH IPL 2026: SRH ने KKR को हराकर IPL 2026 में पहली जीत दर्ज की

kkr vs srh ipl 2026 srh ने kkr को हराकर ipl 2026 में पहली जीत दर्ज की

KKR Vs SRH IPL 2026: IPL 2026 का छठवें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 65 रन से हराकर IPL में पहली जीत दर्ज की। यह मैच ईडन गार्डन्स में खेला गया, जहां कोलकाता ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। वहीं पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट गवांकर 226 रन बनाए। वहीं टारगेट का पीछा करने उतरी KKR टीम ने 16 ओवर में 161 रन बनाकर सिमट गई और उसे लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा।

SRH की पारी

पहले बल्लेबाजी करने के लिए हैदराबाद के लिए अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड ओपनिंग करने उतरे। SRH की शुरुआत शानदार रही। अभिषेक और हेड ने चौको छक्कों की बरसात कर दी। कप्तानु अजिंक्या रहाणे से ट्रैविस हेड का कैच भी छूट गया। छठे ओवर में SRH ने पहला विकेट गंवा दिया। कार्तिक त्यागी की गेंद पर छक्का लगाने गए ट्रैविस हेड कैच आउट हो गए। हेड ने 3 छक्कों और 6 चौकों की मदद से 21 गेंदों पर 46 रन बनाए। अभिषेक शर्मा

हेनरिक की फिफ्टी, रेड्डी बने 'प्लेयर ऑफ द मैच'

SRH से अभिषेक शर्मा फिफ्टी नहीं बना सके, वो 48 रन बनाकर पावेलियन लौट गए। वहीं ईशा किशन महज 14 रन बनाकर आउट हो गए, टीम से एक मात्र फिफ्टी हेनरिक क्लासेन ने लगाई। उन्होंने 35 गेंद में 4 चौके और 1 छक्के के साथ 52 रन बनाए। [caption id="attachment_144795" align="alignnone" width="1727"]Heinrich Klaasen Heinrich Klaasen[/caption] वहीं नितिश कुमार रेड्डी 'प्लेयर ऑफ द मैच' मैच बने। उन्होंने टीम के लिए 39 रनों की पारी भी खेली साथ ही 2 विकेट भी चटकाएं।

कोलकाता टीम की पारी

टारगेट का पीछा करने उतरी कोलकाता टीम से कप्तान अजिंक्ये राहाणे 8 रन बनाकर आउट हो गए। फिन ऐलन 28 रन, कैमरन ग्रीन 2 रन बनाकर आउट वहीं अंगकृष रघुवंशी ने फिफ्टी लगाई उन्होंने 6 चौके और 2 छक्के की मदद से 29 गेंद में 52 रन बनाए और रिंकू सिंह ने भी शानदार बैटिंग करते हुए 4 चौके के साथ 25 गेंद में 35 रन बनाए। बाकी प्लेयर 15 रन तक नहीं बना सके। पूरी टीम 161 रन में सिमट गई। इसी के साथ टीम को हार का सामना करना पड़ा। SRH vs KKR SRH की ओर से रेड्डी ने 39 रन बनाने के बाद 2 विकेट भी चटकाए। वहीं ईशान मलिंगा ने 2 विकेट और यदेव उनादकट ने 3 विकेट झटके।

IPL डेब्यू

हैदराबाद की तरफ से मध्य प्रदेश से घरेलू क्रिकेट खेलने वाले लेफ्ट आर्म चाइनामैन स्पिनर शिवांग कुमार को डेब्यू कर रहे। हर्षल पटेल और ईशान मलिंगा को इम्पैक्ट प्लेयर लिस्ट में रखा गया है। SRH से स्पिनर शिवांग कुमार ने डेब्यू किया।    

संबंधित सामग्री

विदेशी बनाम देसी

देश-विदेश

विदेशी बनाम देसी

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

मध्य प्रदेश

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

लाइफ स्टाइल

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

देश-विदेश

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!

मनोरंजन

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!