दफादार-चौकीदार संघ पर लाठीचार्ज, CM नीतीश बोले - सरकार सब दिन रहेगी

nitish-kumar-lathi-charge-dafadar-chowkidar-protest-government-will-stay

दफादार-चौकीदार संघ पर लाठीचार्ज, CM नीतीश बोले - सरकार सब दिन रहेगी

दफादार-चौकीदार संघ पर लाठीचार्ज cm नीतीश बोले - सरकार सब दिन रहेगी

CM Nitish Vidhansabha: बिहार विधानसभा में विपक्ष ने दफादार-चौकीदार संघ के प्रदर्शन पर लाठीचार्ज के मसले पर सरकार के खिलाफ खूब नारेबाजी की। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मौजूदगी में वेल में आकर नारे लगाए कि लाठी- गोली की सरकार नहीं चलेगी। मुख्यमंत्री नीतीश इस नारेबाजी के बीच खड़े हो गए और कहा कि सरकार सब दिन रहेगी।

CM की विपक्ष को नसीहत

सीएम नीतीश ने कहा आप बेमतलब की बात मत बोलिए। हम तो बैठकर आपकी बात सुनते हैं। विपक्ष को यह भी नसीहत दी कि इतनी कम संख्या हो गयी आपकी। मुख्यमंत्री ने राजद को कहा कि गलती से 2 बार आपलोगों के साथ आ गए। अब यह नहीं होगा। आपलोग गड़बड़ करने लगे है। सीएम ने यह भी कहा कि जब आपलोगों की सरकार थी तब आपने कोई काम नहीं किया। आज बिहार आगे बढ़ रहा है। पहले शाम होते ही घर से कोई निकलता था क्या? आप लोग जो भी बात कर रहे उसका कोई मतलब नहीं। 

CM Nitish Vidhansabha: सरकार का फैसला

वहीं संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि सरकार अगर चौकीदार-दफादर के प्रदर्शन के खिलाफ होती तो इसे रोक देती। इनकी सेवाओं के संबंध में तो सीएम नीतीश कुमार की सरकार ने ऐतिहासिक निर्णय लिया है। पर लोक व्यवस्था को छिन्न-भिन्न करने का किसी काे अधिकार नहीं है। राज्य सरकार किसी भी संघ के प्रजातांत्रिक मूल्यों का संरक्षण करती है। वहीं राजद के कुमार सर्वजीत ने कहा कि प्रदर्शन कर रहे चौकीदारों और दफादारों को पुलिस ने काफी बर्बर तरीके मारा।

संबंधित सामग्री

विदेशी बनाम देसी

देश-विदेश

विदेशी बनाम देसी

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

मध्य प्रदेश

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

लाइफ स्टाइल

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

देश-विदेश

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!

मनोरंजन

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!