Nitish Kumar Saharsa Visit: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा के तहत सहरसा पहुंचे। मधेपुरा से हेलीकॉप्टर के जरिए सहरसा हवाई अड्डे पर उतरने के बाद सीएम नीतीश ने जिलेवासियों को विकास की बड़ी सौगात दी। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कुल 512 करोड़ रुपये की लागत वाली 125 विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन किया। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और मंत्री विजय चौधरी भी मौजूद रहे। प्रशासन ने सीएम नीतीश के आगमन को लेकर पूरे जिले में हाई अलर्ट मोड रखा।
125 योजनाओं की सौगात
सीएम नीतीश का काफिला सबसे पहले शाहपुर पहुंचा, जहां उन्होंने जीविका सिलाई केंद्र का निरीक्षण किया। इसके बाद बंगाली बाजार में निर्माणाधीन ROB कार्य का जायजा लिया। मुख्य कार्यक्रम सहरसा स्टेडियम में आयोजित हुआ।
- 286 करोड़ की लागत से 70 योजनाओं का उद्घाटन
- 90 करोड़ की लागत से 20 योजनाओं का शिलान्यास
- 136 करोड़ की लागत से 35 योजनाओं का कार्यारंभ
CM ने रखा चौधरी के कंधे पर हाथ
CM नीतीश ने करीब 35 मिनट तक सभा को संबोधित किया। अपने संबोधन के आखिर में CM ने मंच पर मौजूद नेताओं को आगे आने को कहा। इसके बाद मुख्यमंत्री खुद सम्राट चौधरी के पास पहुंचे और उनके कंधे पर हाथ रखा और लोगों से कहा कि इन्हें बताइए कि काम हो रहा है। इस दौरान डिप्टी CM सम्राट चौधरी हाथ जोड़े खड़े रहे।
[caption id="attachment_140666" align="alignnone" width="1123"]

CM ने सम्राट चौधरी के कंधे पर रखा हाथ[/caption]
Nitish Kumar Saharsa Visit: CM बोले - रहिए चुपचाप
CM नीतीश के संबोधन के दौरान कुछ महिलाएं उठकर जाने लगीं। इस पर CM ने कहा- ‘भाग नहीं ना रहे हैं रहिए चुपचाप। कहां जा रही है रे। पहले कोई काम किया था। अब ना हम पता रहे हैं काम हो रहे हैं। वो देखो वो चली गई। हम देख रहे हैं 4-5 उधर भाग गई है। भागो मत। यहीं रहिए।