Nora Fatehi Song Controversy: नोरा फतेही के पेश न होने पर महिला आयोग ने लगाई फटकार!

nora-fatehi-did-not-appear-before-ncw-hearing-for-vulgur-song

Nora Fatehi Song Controversy: नोरा फतेही के पेश न होने पर महिला आयोग ने लगाई फटकार!

nora fatehi song controversy नोरा फतेही के पेश न होने पर महिला आयोग ने लगाई फटकार

Nora Fatehi Song Controversy: बॉलीवुड के मशहूर डांसर- एक्ट्रेस नोरा फतेही फिल्म ‘केडी: द डेविल’ फिल्म के नए गाने ‘सरके चुनर तेरी सरके (Sarke Chunar Teri Sarke)’ के रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर बवाल मच गया। इस गाने को लेकर नोरा विवादों में घिरी हुई है। इस गाने को लेकर 6 अप्रैल को महिला आयोग में सुनवाई की गई, जिसमें नोरा पेश नहीं हुई। इससे नाराज आयोग ने उन्हें पेश होने के लिए आखिरी मौका दिया है। हालांकि , इस गाने पर बढ़ता विवाद देखकर उन्होंने अपने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम हैंडल पर वीडियो शेयर कर सफाई दी थी।

6 अप्रैल को हुई थी सुनवाई

एक न्यूज एजेंसी के रिपोर्ट के मुताबिक, 6 अप्रैल को सरके चुनरी विवाद को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग में सुनवाई की गई। इस दौरान 'सरके चुनरिया तेरी' के लिरिसिस्ट रकीब आलम, फिल्म केडीःद डेविल के डायरेक्टर प्रेम और केवीएन प्रोडक्शन के रीप्रेसेंटेटिव गौतम के.एम और सुप्रिथ पेश हुए लेकिन नोरा फतेही पेश नहीं हुईं। उन्होंने अपनी ओर से सफाई देने के लिए अपने वकील को भेज दिया। बता दें कि, इस सुनवाई की अध्यक्षता आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने की।

विजया रहाटकर ने क्या कहा?

सुनवाई के दौरान विजया रहाटकर ने चिंता जताते हुए कहा कि, 'सरके चुनरी गाने के बोल महिलाओं की गरिमा के खिलाफ हैं। क्रिएटिविटी के नाम पर महिलाओं की गरिमा से समझौता नहीं किया जा सकता।' इसके बाद वहां मौजूद सभी लोगों ने गाने को आपत्तिजनक माना। इसके लिए लिखित माफी भी दी। साथ ही सभी ने 3 महीनों तक महिला सशक्तिकरण के लिए काम करने और महिला आयोग को इसकी रिपोर्ट देने का आश्वासन दिया है।

संजय दत्त को भी समन

इस अश्लील गाने को लेकर महिला आयोग ने संजय दत्त को भी समन भेजा और उन्हें 8 अप्रैल को होने वाली सुनवाई में पेश होने का निर्देश दिए हैं। साथ ही नोरा फतेही की गैरमौजूदगी पर भड़कर आयोग ने उन्हें 27 अप्रैल को पेश होने का आखिरी मौका दिया है।

नोरा ने विवाद के बाद दी थी सफाई

नोरा फतेही ने अपने इंस्टाग्राम के ऑफिशियल पेज पर एक वीडियो शेयर कर गाने को लेकर सफाई दी थी उन्होंने कहा कि- ‘मैं इस गाने से जुड़ी कंट्रोवर्सी पर डिस्कस करना चाहती हूं। इस वक्त में अपने करीबी की मौत के सदमे में हूं। मैं नेटवर्क में नहीं थी, जिससे मुझे पता नहीं चला कि क्या चल रहा है। आज मैं नेटवर्क में आई तो मुझे इसकी जानकारी मिली। मैं कुछ चीजें साफ करना चाहती हूं।’ आगे कहा कि- ‘मैंने ये गाना तीन साल पहले कन्नड़ में शूट किया था। जो एक अलग इंडस्ट्री का हिस्सा है, जिसे सैंडलवुड कहा जाता है। जब मैंने 3 साल पहले ये गाना शूट किया तो मैंने इसके लिए हां इसलिए कहा क्योंकि ये बड़ी फिल्म का हिस्सा था, जिसमें बड़े आइकन संजय दत्त थे। कौन उनके साथ काम करने से मना करता। वो एक रीमेक था, नायक नहीं खलनायक हूं में, जैसा कि मैंने सोचा। वो भी एक आइकॉनिक गाना था।’

नोरा ने आगे कहा कि-

‘जब मैं ये गाना शूट कर रही थी तो मैं ट्रांसलेशन के लिए पूरी तरह मेकर्स पर डिपेंडेंट थी। जब उन्होंने गाना ट्रांसलेट किया, तो कुछ भी वल्गर और इनअप्रोप्रिएट नहीं था। मैं कन्नड़ नहीं समझती, तो वो जो भी कह रहे थे, मैं वही मान रही थी। जो उन्होंने अब किया कि उस गाने का हिंदी में बनाया, उसकी डबिंग करवाई, जिसकी लिरिक्स वाकई बहुत इनअप्रोप्रिएट है, मुझे इसकी कोई जानकारी नहीं थी। उन्होंने इसके लिए मुझसे कोई परमिशन नहीं ली, न ही मुझे बताया। जब मुझे लॉन्च इवेंट में बुलाया, तब मैंने वो कन्नड़ गाना देखा, जो लिरिकल था, उसमें मेरे फोटोज लगाए गए।’

मेकर्स पर नोरा का आरोप

एक्ट्रेस ने मेकर्स पर आरोप लगाते हुए कहा कि- ‘उन्होंने (मेकर्स ने) मेरे अप्रूवल के बिना वो लिरिकल वीडियो बनाया। इसके बाद उन्होंने मेरी और संजय दत्त की फोटो बनाई, जो AI जनरेटेड है। मैं पहले ही AI के खिलाफ हूं। मैं इवेंट में ही बहुत इरिटेट हो गई थी।’ आगे कहा कि- ‘मैं इस चीज के लिए जिम्मेदार हूं। वहां लोगों की मौजूदगी थी। मीडिया की मौजूदगी थी। वहां वो लोग थे, जिन्होंने मुझे मौका दिया था। अंदर से मैं बहुत फंसी हुई थी, जो मैंने देखा उसके बाद। जब मैंने वहां हिंदी गाना देखा, तो मैं समझ गई कि मैं इसमें नहीं हूं। मैं समझ गई कि इससे दिक्कत होने वाली है। क्योंकि कम से कम मैं हिंदी समझती हूं। मैंने डायरेक्टर से कहा कि ये ठीक नहीं है। मैंने कहा कि इससे काफी आलोचना होने वाली है। मैंने कहा कि मैं इसे प्रमोट नहीं करती। मैंने कहा कि मेरी इमेज और रेपुटेशन दाव पर है।’ 30 अप्रैल को फिल्म होगी रिलीज ‘केडी: द डेविल’ एक पैन-इंडिया कन्नड़ एक्शन-क्राइम फिल्म है, जिसमें ध्रुवा सरजा, संजय दत्त, शिल्पा शेट्टी और रेश्मा नानैया अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। 1970 के दशक की पृष्ठभूमि पर आधारित यह फिल्म 30 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।   Also Read- Virushka ने की धुरंधर-2 की तारीफ, Kohli ने कहा-‘ऐसी फिल्म भारत में पहले कभी नहीं देखी’!

संबंधित सामग्री

विदेशी बनाम देसी

देश-विदेश

विदेशी बनाम देसी

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

मध्य प्रदेश

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

लाइफ स्टाइल

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

देश-विदेश

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!

मनोरंजन

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!