UGC नियम लागू करने की मांग, पटना में सड़क पर उतरे छात्र, बैरिकैडिंग तोड़ी

patna-students-protest-ugc-rules-implementation

UGC नियम लागू करने की मांग, पटना में सड़क पर उतरे छात्र, बैरिकैडिंग तोड़ी

ugc नियम लागू करने की मांग पटना में सड़क पर उतरे छात्र बैरिकैडिंग तोड़ी

Patna UGC Protest: UGC के नए नियम लागू करने की मांग को लेकर पटना में अब छात्र प्रदर्शन पर उतर आए है। छात्रों ने पटना कॉलेज से गांधी मैदान मार्च निकाला, जिन्हें पुलिस ने जेपी गोलंबर के पास रोक दिया। मार्च में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुई।

UGC के नए नियम लागू करो

यहां बैरिकेडिंग की गई थी। जिसपर चढ़कर छात्रों ने जमकर नारेबाजी की। थोड़ी देर में छात्र बैरिकैडिंग तोड़कर आगे बढ़ गए। पुलिस ने वाटर कैनन की गाड़ी बुलवाई। पुलिस ने छात्रों को लौटने के लिए कहा। वहीं, गाड़ियों की आवाजाही भी रोक दी गई है। सभी छात्रों के हाथों में UGC के नए नियम लागू करो के पोस्टर हैं। वहीं मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात है। [caption id="attachment_131853" align="alignnone" width="459"]पटना में प्रोटेस्ट पटना में प्रोटेस्ट[/caption]

Patna UGC Protest: नए नियम को बताया जरूरी

बता दे कि, 29 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट ने यूनिवर्सिटी-कॉलेज में भेदभाव रोकने वाले UGC के नए नियम पर रोक लगा दी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि नियमों के प्रावधान स्पष्ट नहीं हैं। इनका गलत इस्तेमाल हो सकता है। UGC के 2012 के नियम में बदलाव के बाद 13 जनवरी 2026 को इसे जारी किया था। उसके बाद से स्टूडेंट्स का एक तबका इसे जरूरी बता रहा था, जबकि दूसरा इसके विरोध में था।  [caption id="attachment_131854" align="alignnone" width="463"]छात्रों ने बैरिकेडिंग तोड़ी छात्रों ने बैरिकेडिंग तोड़ी[/caption]

‘पहली बार सराहनीय काम किया’

Patna UGC Protest: प्रदर्शन में शामिल छात्रों का कहना है कि प्रधानमंत्री ने पहली बार सराहनीय काम किया है। नहीं तो इससे पहले वह हमारा शोषण हो रहा था। मगर वह भी 10% वाले लोगों को हजम नहीं हुआ । प्रोफेसर हम लोग को कहते हैं कि तुम लोग पढ़कर क्या करोगे। यह प्रताड़ना कई लोग झेल नहीं पाते हैं और सुसाइड कर लेते हैं।’

संबंधित सामग्री

विदेशी बनाम देसी

देश-विदेश

विदेशी बनाम देसी

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

मध्य प्रदेश

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

लाइफ स्टाइल

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

देश-विदेश

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!

मनोरंजन

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!