सांभर झील में अठखेलियां करते गुलाबी फ्लेमिंगो

pink-flamingos-frolicking-in-sambhar-lake

सांभर झील में अठखेलियां करते गुलाबी फ्लेमिंगो

सांभर झील में अठखेलियां करते गुलाबी फ्लेमिंगो

Pink flamingos : राजस्थान की विश्वविख्यात सांभर साल्ट लेक इन दिनों प्रकृति के अनोखे रंग में रंगी नजर आ रही है। लाखों प्रवासी फ्लेमिंगो पक्षियों के आगमन से यह विशाल खारे पानी की झील मानो गुलाबी समंदर में बदल गई है। जयपुर से कुछ ही दूरी पर स्थित सांभर झील का यह दृश्य इन दिनों पर्यटकों, पक्षी प्रेमियों और फोटोग्राफरों के लिए खास आकर्षण बन गया है।

गुलाबी संमदर

सेंट्रल एशियन फ्लाईवे के जरिए हर साल होने वाले प्रवासी पक्षियों के आगमन ने इस बार झील को और भी जीवंत बना दिया है। विशेषज्ञों के मुताबिक, इस वर्ष अच्छी बारिश के चलते झील में पानी का स्तर संतुलित रहा, जिससे शैवाल और ब्राइन श्रिम्प जैसे भोजन की पर्याप्त उपलब्धता बनी। यही कारण है कि बड़ी संख्या में फ्लेमिंगो यहां पहुंचे हैं।

read more :Rajasthan News: क्या राजस्थान रेगिस्तान बनने की और बढ़ रहा ?

फ्लेमिंगो की बढ़ी सख्ंया

जनवरी 2025 में हुई गणना में एक लाख से अधिक प्रवासी पक्षी दर्ज किए गए थे, जबकि मौजूदा समय में झील क्षेत्र में करीब दो से ढाई लाख फ्लेमिंगो मौजूद होने का अनुमान है।

इन देशों से आते है फ्लेमिंगो

सांभर झील भारत की सबसे बड़ी खारे पानी की झील है और इसे रामसर साइट का दर्जा प्राप्त है। यह रूस, साइबेरिया और मंगोलिया जैसे दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाले ग्रेटर और लेसर फ्लेमिंगो के लिए प्रमुख शीतकालीन ठिकाना है। इनके साथ ही यहां विभिन्न प्रजातियों की बत्तखें और अन्य प्रवासी पक्षी भी बड़ी संख्या में देखे जा रहे हैं।

अठखेलियां करते गुलाबी फ्लेमिंगो

झील में उड़ते, भोजन करते और पानी में अठखेलियां करते गुलाबी फ्लेमिंगो का यह नजारा प्रकृति प्रेमियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। पक्षी दर्शन और फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए इन दिनों सांभर झील की यात्रा एक यादगार अनुभव बन सकती है।

संबंधित सामग्री

विदेशी बनाम देसी

देश-विदेश

विदेशी बनाम देसी

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

मध्य प्रदेश

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

लाइफ स्टाइल

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

देश-विदेश

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!

मनोरंजन

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!