CM Bhajan Lal illegal mining raids: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के आदेश के बाद राजस्थआन में अवैध खनन करने वालों पर प्रशासन का पंजा चल रहा है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अधिकारियों को आदेश दिए थे की इसको लेकर अभियान चलाया जाए।
CM का आदेश, प्रशासन सख्त
सीएम के निर्देश के बाद प्रदेश भर में चलाए जा रहे अवैध खनन विरोधी अभियान के तहत किशनगढ़ पुलिस और प्रशासन ने एक सख्त कार्रवाई को अंजाम दिया। इस अभियान के अंतर्गत गांधीनगर थाना क्षेत्र में बजरी माफियाओं के खिलाफ एक साथ 8 अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
[caption id="attachment_132328" align="alignnone" width="504"]

अवैध बजरी खनन को लेकर 8 जगहों पर छापेमारी[/caption]
CM Bhajan Lal illegal mining raids: 8 जगहों पर छापेमारी
यह कार्रवाई SDM किशनगढ़ रजत यादव और SO सिटी IPS अजय सिंह राठौड़ के नेतृत्व में, RPS भूपेंद्र के सुपरविजन में की गई। पुलिस, प्रशासन और खनन विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध बजरी भंडारण स्थलों को चिन्हित कर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान रामनेर रोड, खुशी कॉलोनी, गजानंद कॉलोनी और रामदेव कॉलोनी सहित गांधीनगर थाना क्षेत्र की 8 अलग-अलग जगहों से करीब 1000 टन अवैध बजरी जब्त की गई। इसके साथ ही मौके से एक डंपर और एक JCB मशीन भी सीज की गई है।
बजरी भंडारण स्थलों पर कार्रवाई
CM Bhajan Lal illegal mining raids: IPS अजय सिंह राठौड़ ने मीडिया से बातचीत में बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए निर्देश के बाद अवैध खनन और भंडारण के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत गांधीनगर थाना क्षेत्र के रामनेर रोड और आसपास के इलाकों में बजरी भंडारण स्थलों पर कार्रवाई की गई।