Rajasthan News: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार महिलाओं को सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण देने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश सरकार महिला सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता मानते हुए कार्य कर रही है। इसी क्रम में सरकार द्वारा शुरू किया गया राजकॉप सिटिजन ऐप महिलाओं को तुरंत सहायता पहुंचाने में अहम भूमिका निभा रहा है।
Rajasthan News: राजकॉप सिटिजन ऐप
ऐप के माध्यम से पीडित महिलाओं को ‘ऑन द स्पॉट’ त्वरित सहायता मिल रही है। इस ऐप की खासियत यह है कि पुलिस के पीड़िता तक पहुंचने का औसत रेस्पॉन्स टाइम काफी कम है। राज्य सरकार द्वारा की गई इस पहल से जहां महिला अपराधों में कमी आई है, वहीं आमजन तक कानून व्यवस्था की सुलभ पहुंच सुनिश्चित हुई है।
READ MORE :
कथावाचक इंद्रेश और शिप्रा ने लिए सात फेरे, कुमार विश्वास बोले – अगला नंबर धीरेंद्र शास्त्री का
महिला छेड़छाड़ के प्रकरणों में आई कमी
राज्य सरकार इस आधी आबादी की सुरक्षा एवं सशक्तीकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। राज्य में चयनित पुलिस थानों में महिला सुरक्षा एवं सलाह केन्द्रों का संचालन किया जा रहा है। इन केन्द्रों पर पीडित महिलाओं को आवश्यक सहायता व परामर्श प्रदान किया जा रहा है। इसी तरह राज्य में सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं के साथ होने वाली छेड़छाड़ की घटनाओं की रोकथाम के लिए राज्य में 500 ‘कालिका पेट्रोलिंग यूनिट’ के गठन किया गया है।
Read More-
CM Dr. Mohan Yadav will hold a meeting: 8 और 9 दिसंबर को CM डॉ. मोहन यादव करेंगे बैठक..विष्णुदत्त शर्मा ने दी जानकारी
पीड़िताओं तक पहुंची मदद
राजकॉप सिटिजन ऐप को उपयोग में बहुत ही सरल बनाया गया है। ऐप के माध्यम से महिलाओं को आपातकालीन गैर आपातकालीन सहायता उपलब्ध कराई जाती है। इस ऐप पर जाकर जब ‘नीड हेल्प’ बटन पर क्लिक किया जाता है तो उसका एक नोटिफिकेशन 1090 के कंट्रोलरूम में आ जाता है। कंट्रोलरूम द्वारा पीडिता को फोन या मैसेज कर समस्या की जानकारी लेकर तथा पीड़िता की लाइव लोकेशन ट्रेस कर तुरंत पुलिस मदद पहुंचाई जाती है। यह ऐप महिला छेड़छाड़ एवं अन्य महिला अपराध के प्रकरणों में मददगार साबित हो रही है।