राजस्थान के मौसम ले रहा करवट, मौसम विभाग की चेतावनी - तेजी से गिरेगा पारा

rajasthan-weather-alert-imd-warning-temperature-drop

राजस्थान के मौसम ले रहा करवट, मौसम विभाग की चेतावनी - तेजी से गिरेगा पारा

राजस्थान के मौसम ले रहा करवट मौसम विभाग की चेतावनी - तेजी से गिरेगा पारा

Rajasthan Weather Update: राजस्थान के मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया है। जयपुर में सोमवार दोपहर से ही आसमान में बादलों ने डेरा लगा रखा है। राजस्थान में फिलहाल कहीं तीखी ठंड है तो कहीं हल्की राहत, लेकिन मौसम विभाग की ताजा चेतावनी ने किसानों और आम लोगों की धड़कनें बढ़ा दी हैं। राज्य में जल्द ही नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है, जो अपने साथ बारिश के साथ कोहरा लेकर आएगा। 

नागौर सबसे ठंडा

पिछले 24 घंटों के आंकड़ों की बात करें तो प्रदेश के तापमान में भारी अंतर देखा गया। जहां पाली का जवाई बांध 30.2 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश का सबसे गर्म इलाका रहा, वहीं नागौर 7.0 डिग्री के साथ सबसे ठंडा क्षेत्र दर्ज किया गया। शेखावाटी और पश्चिमी राजस्थान के कई हिस्सों में रात के समय गलन वाली ठंड पड़ रही है।  राजस्थान के मौसम ले रहा करवट

मौसम विभाग की चेतावनी

Rajasthan Weather Update: मौसम केंद्र जयपुर के मुताबिक, आगामी 2 दिन यानी 20 और 21 जनवरी को प्रदेश के कई हिस्सों में हल्का कोहरा छाए रहने की आशंका है। इससे सुबह के समय विजिबिलिटी कम रह सकती है, जिसका असर हाईवे पर यातायात और रेल सेवाओं पर पड़ सकता है।  मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि 22 से 24 जनवरी के बीच प्रदेश में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके प्रभाव से 22 और 23 जनवरी को जयपुर, जोधपुर, बीकानेर संभाग और शेखावाटी के जिलों में मेघगर्जन और बिजली चमकने के साथ मावठ हो सकती है। 

Rajasthan Weather Update: तेजी से गिरेगा पारा

अगले 3 दिनों तक तापमान में आंशिक बढ़ोतरी होगी, जिससे ठंड से थोड़ी राहत मिलेगी, लेकिन 22 जनवरी को बारिश के साथ ही पारा एक बार फिर तेजी से गिरेगा। यह मावठ रबी की फसलों के लिए अमृत मानी जा रही है, लेकिन बेमौसम बारिश से तापमान गिरने के कारण 'कोल्ड डे' के हालात बन सकते है।

संबंधित सामग्री

विदेशी बनाम देसी

देश-विदेश

विदेशी बनाम देसी

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

मध्य प्रदेश

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

लाइफ स्टाइल

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

देश-विदेश

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!

मनोरंजन

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!