Yash Dayal Secret Marriage: RCB के प्लेयर यश दयाल शादी के बंधन बंधे!

rcb-pacer-yash-dayal-marries-content-creator-shweta-pundir

Yash Dayal Secret Marriage: RCB के प्लेयर यश दयाल शादी के बंधन बंधे!

yash dayal secret marriage rcb के प्लेयर यश दयाल शादी के बंधन बंधे

Yash Dayal Secret Marriage: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के तेज गेंदबाज रहें यश दयाल ने गुपचुप तरीके से रचाई शादी। रिपोर्ट के मुताबिक, यश ने 4 फरवरी को कंटेट क्रिएटर श्वेता पुंडीर के साथ शादी के बंधन में बंधे। शादी के दौरान करीबी रिश्तेदार और कुछ खास दोस्त ही मौजूद थे।

शादी को पूरी तरह से रखा गुप्त

क्रिकेटर यश दयाल ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली। इसकी कोई तस्वीर भी सोशल मीडिया पर शेयर नहीं की। हालांकि उनकी पत्नी श्वेता ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है।

कौन है श्वेता पुंडीर?

श्वेता पुंडीर दिल्ली की एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और व्लॉगर हैं, जो डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपनी एक्टिव मौजूदगी के लिए जानी जाती हैं। Instagram पर उनके करीब 5.87 लाख फॉलोअर्स हैं, जहां वे लाइफस्टाइल और व्लॉगिंग से जुड़े कंटेंट शेयर करती हैं।

सोशल मीडिया के अलावा श्वेता स्पोर्ट्स ब्रॉडकास्टिंग से भी जुड़ी रही हैं। वे Intercontinental Legends League में ब्रॉडकास्टर के तौर पर भी काम कर चुकी हैं।

2023 में IPL में हुए थे शामिल

यश दयाल ने पहली बार 2023 में IPL में गुजरात टाइटंस की ओर से खेलना शुरु किया था लेकिन यश दयाल की बॉलिंग की वजह से गुजरात टीम को हार का सामना करना पड़ा। वो काफी हताश हो गए। उन्हें गुजरात टीम ने 2024 में रिलीज कर दिया फिर RCB टीम ने उन पर भरोसा जताते हुए उन्हें खरीद लिया।

2025 में यश RCB की टीम से खेलते नजर आएं और टीम को IPL का खिताब जीताने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने RCB टीम की ओर से 15 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 13 विकेट चटकाएं।

हालांकि, कानूनी विवाद में फंसे होने के बावजूद इंडियन प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने आगामी सीजन के लिए रिटेन किया

यश पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोप

पिछले साल एक युवती ने क्रिकेटर पर गंभीर आरोप लगाते हुए रेप की FIR दर्ज कराई थी। युवती का आरोप है कि क्रिकेटर ने शादी का झूठा वादा कर शारीरिक संबंध बनाए और अब शादी से साफ इनकार कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

5 साल तक रिलेशन में रहें, अब किया इंकार…

गाजियाबाद की रहने वाली एक युवती ने पुलिस को बताया था कि उसकी 2019 में यश दयाल से सोशल मीडिया पर पहचान हुई थी। धीरे-धीरे दोनों में बातचीत होने लगी और यश ने उससे शादी करने का वादा किया और कई बार संबंध बनाए। युवती ने दावा किया है कि यश ने उसे बेंगलुरु, दिल्ली और प्रयागराज भी लेकर जा चुके हैं और अपने परिवार से भी मिलवाया।

युवती ने बताया कि एक महीने पहले यश ने उसे सोशल मीडिया और वॉट्सऐप पर ब्लॉक कर दिया और शादी से इनकार कर दिया। जब उसने विरोध किया तो यश ने मारपीट भी की।

IGRS और सोशल मीडिया के जरिए मांगी सीएम योगी से मदद….

21 जून को युवती ने IGRS पोर्टल पर शिकायत की थी और 25 जून को X (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट डालकर सीएम योगी आदित्यनाथ से मदद की अपील की। पोस्ट में उसने यश दयाल के साथ अपनी तस्वीरें भी साझा कीं और आरोप लगाया कि वह पिछले 5 साल से रिश्ते में थी। युवती ने यह भी कहा कि यश कई लड़कियों के साथ भी रिलेशनशिप में थे।

संबंधित सामग्री

विदेशी बनाम देसी

देश-विदेश

विदेशी बनाम देसी

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

मध्य प्रदेश

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

लाइफ स्टाइल

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

देश-विदेश

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!

मनोरंजन

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!