Shah Rukh Khan 60th Birthday: शाहरुख खान का आज 60वां जन्मदिन, मन्नत के बाहर फैंस...

shah-rukh-khan-60th-birthday-celebration-fans-at-mannat-2025

Shah Rukh Khan 60th Birthday: शाहरुख खान का आज 60वां जन्मदिन, मन्नत के बाहर फैंस ने SRK का मनाया बर्थडे....

shah rukh khan 60th birthday शाहरुख खान का आज 60वां जन्मदिन मन्नत के बाहर फैंस ने srk का मनाया बर्थडे

Dharmendra Health Update: फिटनेस के लिए मशहूर धर्मेंद्र हुए बीमार, ICU में भर्ती! जैसे ही घड़ी ने रात के 12 बजाए, ढोल-नगाड़ों की आवाज, केक कटने और “शाहरुख खान” की गूंज से माहौल रोमांचित हो उठा।

चलिए जानते है उनसे जुड़ी कुछ खास बातें...

दिल्ली के लड़के से बॉलीवुड के बादशाह तक...

दिल्ली का एक लड़का, जो कभी आर्मी में जाने का सपना देखा करता था, आज बॉलीवुड का बादशाह कहलाता है। कॉलेज की हॉकी टीम का कप्तान, लेकिन एक चोट ने उसका स्पोर्ट्स करियर खत्म कर दिया। वह मानता था — “जीरो एक नई शुरुआत देता है।” थिएटर से शुरुआत करने वाले इस लड़के ने कुछ सालों में बॉलीवुड पर राज करना शुरू कर दिया।

प्यार की मिसाल: शाहरुख और गौरी की कहानी...

1984 में दिल्ली की एक पार्टी में शाहरुख और गौरी मिले। कई मुश्किलों और धार्मिक मतभेदों के बावजूद दोनों ने तीन बार शादी की — कोर्ट मैरिज, निकाह और पंजाबी रीति से। 1991 में शादी के बाद दोनों आज भी बॉलीवुड के सबसे मजबूत कपल्स में गिने जाते हैं। उनके घर में सभी धर्मों और त्योहारों का सम्मान किया जाता है।

छोटे कदमों से बड़ी मंजिल तक...

शाहरुख ने अपने करियर की शुरुआत टीवी सीरियल्स ‘फौजी’, ‘दिल दरिया’ और ‘सर्कस’ से की। 1992 में फिल्म ‘दीवाना’ से बॉलीवुड डेब्यू किया। उन्होंने हीरो बनने की बजाय ‘बाज़ीगर’, ‘डर’ जैसे नेगेटिव रोल चुने और दर्शकों के दिल जीत लिए। 1994 में ‘बाजीगर’ के लिए बेस्ट एक्टर और ‘अंजाम’ के लिए बेस्ट विलेन अवॉर्ड मिला।

आत्मविश्वास ही असली सफलता की चाबी...

करियर के शुरुआती दौर में ही शाहरुख ने कहा था — “एक दिन मैं भी राजेश खन्ना की तरह आपकी अदालत में आऊंगा।” उनका आत्मविश्वास ही उनकी पहचान बन गया। लोकार्नो फिल्म फेस्टिवल में उन्होंने बताया कि - एक डायरेक्टर ने उन्हें कहा था कि - “तुम्हारी सबसे आकर्षक बात ये है कि तुम बहुत बदसूरत हो। बाकी सारे हीरो स्विस चॉकलेट जैसे दिखते हैं।” शाहरुख ने जवाब दिया था, “अगर मैं बदसूरत हूं, तो मैं विलेन के रोल करूंगा।” और फिर डर और बाजीगर फिल्म करने के बाद यश राज ने उन्हें कहा- “तुम बुरे नहीं लगते, तुम्हें एक लव स्टोरी करनी चाहिए।” उन्हें ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ का रोमांटिक हीरो बना दिया। और आज शाहरुख मशहूर एक्टर्स में से एक हैं।

परिवार सबसे पहले, करियर बाद में...

शाहरुख के लिए परिवार हमेशा प्राथमिकता रहा है।

मां के निधन के बाद उन्होंने कहा —

“अब मैं फिल्में करूंगा, क्योंकि मां चाहती थीं कि मैं सुपरस्टार बनूं।” 1991 में गौरी से शादी के बाद उन्होंने कभी परिवार को पीछे नहीं छोड़ा। वह अपने बच्चों आर्यन, सुहाना और अबराम के साथ गहरी बॉन्डिंग रखते हैं और बहन शहनाज की जिम्मेदारी भी निभा रहे हैं।

60 साल की उम्र मे भी SRK का लुक लाजवाब...

60 के होने के बाद भी SRK काफी यंग और फिट नजर आते हैं। इतने फिट होने की वजह से ही 2023 में ‘पठान’, ‘जवान’ और ‘डंकी’ जैसी फिल्मों से शाहरुख ने साबित किया कि उम्र सिर्फ एक आंकड़ा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)

‘पठान’ ने ₹1050 करोड़ और ‘जवान’ ने ₹1150 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। उन्होंने 57 की उम्र में फिटनेस और एक्शन से नए युग की परिभाषा लिखी।

नेगेटिव लोगों को शांत दिमाग से जवाब...

2016 में एक लाइव सेशन में जब किसी ने उन्हें “छक्का” कहा, तो शाहरुख ने हंसते हुए जवाब दिया — “मैं इतना बड़ा हूं कि चौक्का तो नहीं हो सकता, न सिंगल हूं मेरे दोस्त, छक्का ही मारूंगा!” यह उनका सेंस ऑफ ह्यूमर और संयम था, जिसने सबका दिल जीत लिया।

जो बदलना चाहता है, उसके लिए हर वक्त सही है

अपने 59वें जन्मदिन पर शाहरुख ने बताया कि उन्होंने स्मोकिंग छोड़ दी है। उन्होंने कहा — “मैं रोल मॉडल नहीं बनना चाहता, बस खुद को बदलना चाहता हूं।” यह निर्णय उनके आत्मसंयम और सकारात्मक सोच को दर्शाता है।

दिल्ली से दुनिया तक का सफर....

आज शाहरुख खान सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया के सबसे अमीर और लोकप्रिय अभिनेताओं में शामिल हैं। 90 से ज्यादा फिल्मों, 14 फिल्मफेयर अवॉर्ड, पद्मश्री सम्मान और 1.4 बिलियन डॉलर (₹12,490 करोड़) की नेटवर्थ के साथ वह एक ग्लोबल आइकन हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)

‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ जहां भारतीय सिनेमा की सबसे लंबी चलने वाली फिल्म है, वहीं ‘जवान’ सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल है।

संबंधित सामग्री

विदेशी बनाम देसी

देश-विदेश

विदेशी बनाम देसी

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

मध्य प्रदेश

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

लाइफ स्टाइल

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

देश-विदेश

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!

मनोरंजन

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!