Skin Care: चेहरे पर पिंपल्स कहीं आपकी सेहत का छुपा हुआ दर्द तो नहीं बता रहे?

skin-care

Skin Care: चेहरे पर पिंपल्स कहीं आपकी सेहत का छुपा हुआ दर्द तो नहीं बता रहे?

skin care चेहरे पर पिंपल्स कहीं आपकी सेहत का छुपा हुआ दर्द तो नहीं बता रहे

Skin Care: चेहरे पर पिंपल्स निकलना एक सामान्य समस्या है, लेकिन यह केवल त्वचा की समस्या नहीं होती, बल्कि चेहरे के विभिन्न हिस्सों पर पिंपल्स का होना आपके स्वास्थ्य से जुड़ी कई परेशानियों की ओर संकेत कर सकता है। इसलिए इन पिंपल्स के पीछे छुपी वजहों को समझना और सही इलाज करना बेहद जरूरी है। [caption id="attachment_106578" align="alignnone" width="300"]Skin Care Skin Care[/caption]

Skin Care: इसका स्थायी समाधान नहीं होता

अक्सर चेहरे की खूबसूरती बिगड़ने का कारण गलत जीवनशैली, अस्वस्थ खानपान और प्रदूषण होता है, जिससे त्वचा की नेचुरल ग्लो कम हो जाती है। उम्र और हार्मोनल बदलाव भी मुंहासों के कारण बनते हैं, लेकिन सिर्फ ब्यूटी प्रोडक्ट्स या ट्रीटमेंट से इसका स्थायी समाधान नहीं होता।

पीछे अलग-अलग कारण हो सकते हैं

अगर सही स्किन केयर के बावजूद पिंपल्स नहीं जा रहे, तो यह शरीर के अंदर चल रही किसी गड़बड़ी का संकेत हो सकते हैं, जैसे पाचन तंत्र की समस्या या हार्मोनल असंतुलन। एक्सपर्ट्स के अनुसार, चेहरे पर अलग-अलग जगह पर पिंपल्स होने के पीछे अलग-अलग कारण हो सकते हैं।

Skin Care: स्किन पर मुंहासों के रूप में प्रकट होते हैं

माथे पर पिंपल्स होना पेट और लीवर की समस्या बता सकता है। अनहेल्दी खाना, ज्यादा तला-भुना भोजन और तनाव के कारण शरीर में टॉक्सिन जमा हो सकते हैं, जो स्किन पर मुंहासों के रूप में प्रकट होते हैं।

तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है

नाक के आसपास पिंपल्स हार्ट से जुड़ी समस्याओं के संकेत हो सकते हैं, जैसे हाई ब्लड प्रेशर या कोलेस्ट्रॉल की बढ़ोतरी। इस क्षेत्र में ब्लड सर्कुलेशन और नर्वस सिस्टम जुड़े होते हैं, इसीलिए इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। अगर अपनी डाइट और स्किन केयर के बावजूद पिंपल्स नहीं ठीक हो रहे, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।

Skin Care: पल्स का कारण बन सकते हैं

गालों पर पिंपल्स का होना रेस्पिरेटरी सिस्टम या फेफड़ों में समस्या का सूचक हो सकता है। धूम्रपान करना या प्रदूषण के संपर्क में रहना इसके मुख्य कारण हो सकते हैं। इसके अलावा साफ-सफाई ना रखना, एलर्जी या खराब वातावरण भी गालों पर पिंपल्स का कारण बन सकते हैं।

इस क्षेत्र में मुंहासों को बढ़ावा दे सकता है

ठोड़ी के आसपास पिंपल्स अक्सर हार्मोनल असंतुलन के कारण होते हैं। खासकर महिलाओं में मासिक धर्म या गर्भावस्था के दौरान यह देखा जाता है। हार्मोनल बदलाव से त्वचा में तेल की मात्रा बढ़ जाती है, जिससे पोर्स बंद हो जाते हैं और पिंपल्स निकलते हैं। तनाव भी इस क्षेत्र में मुंहासों को बढ़ावा दे सकता है।

Skin Care: चमकदार त्वचा के साथ सेहत भी सही रहे

इसलिए चेहरे पर पिंपल्स को सिर्फ एक त्वचा की समस्या न समझें, क्योंकि ये आपकी सेहत के बारे में भी कई राज खोल सकते हैं। सही समय पर एक्सपर्ट से सलाह लेकर उपयुक्त उपाय करना जरूरी है ताकि स्वस्थ और चमकदार त्वचा के साथ सेहत भी सही रहे।  

संबंधित सामग्री

विदेशी बनाम देसी

देश-विदेश

विदेशी बनाम देसी

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

मध्य प्रदेश

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

लाइफ स्टाइल

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

देश-विदेश

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!

मनोरंजन

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!