सुक्खू सरकार ने किया बड़ा बदलाव, हिमाचल में पेंशन योजना से 1 लाख नए लाभार्थियों को जोड़ा

sukhu-government-pension-scheme-update-1-lakh-new-beneficiaries-himachal

सुक्खू सरकार ने किया बड़ा बदलाव, हिमाचल में पेंशन योजना से 1 लाख नए लाभार्थियों को जोड़ा

सुक्खू सरकार ने किया बड़ा बदलाव हिमाचल में पेंशन योजना से 1 लाख नए लाभार्थियों को जोड़ा

Himachal Pension Scheme CM: हिमाचल में सामाजिक सुरक्षा पेंशन का दायरा बीते 3 सालों में तेजी से बढ़ा है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने बुजुर्गों, विधवाओं, दिव्यांगों और जरूरतमंदों वर्गों को राहत देने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए पेंशन योजना से 1 लाख नए लाभार्थियों को जोड़ा गया। इससे न केवल पेंशन पाने वालों की लिस्ट लंबी हुई है, बल्कि आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता और भी मजबूत हुई।

सामाजिक सुरक्षा पेंशन लाभार्थियों के लिए प्रक्रिया में बदलाव

हिमाचल सरकार की ओर से सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्रणाली में किए गए महत्वपूर्ण सुधारों ने लाभार्थियों के लिए प्रक्रियाओं को सरल बनाया। विधवा और एकल महिलाओं और 40 से 69 फीसदी दिव्यांगता वाले व्यक्तियों के लिए आय सीमा और ग्राम सभा की स्वीकृति की अनिवार्यता को समाप्त कर दिया गया। इस फैसले से पात्र आवेदकों को पेंशन प्राप्त करने में होने वाली प्रशासनिक बाधाएं दूर हुई, और बड़ी संख्या में लाभार्थीयों को सीधे तौर पर फायदा मिला। राज्य में इन सुधारों की वजह से 8.42 लाख लोग सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ उठा रहे हैं। इनमें वरिष्ठ नागरिक, विधवाएं, एकल महिलाएं और दिव्यांगजन शामिल हैं। [caption id="attachment_127640" align="alignnone" width="556"]पेंशन योजना से 1 लाख नए लाभार्थियों को जोड़ा पेंशन योजना से 1 लाख नए लाभार्थियों को जोड़ा[/caption]

Himachal Pension Scheme CM: मासिक पेंशन राशि बढ़ी

महिला शक्तिकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए फरवरी 2024 से 69 आयुवर्ग तक की महिलाओं के लिए मासिक पेंशन राशि को बढ़ाकर 1,500 रुपए कर दिया गया। इससे महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने में मदद मिल रही है। मुख्यमंत्री ने 'इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना' के अंतर्गत लंबित भुगतानों को जल्दी जारी करने के भी निर्देश दिए। इसके साथ ही, पांगी, लाहौल-स्पीति, डोडरा क्वार और कुपवी जैसे दुर्गम एवं जनजातीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों तक सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान दिया जा गया है। 

हिमाचल में पेंशन

हिमाचल में पेंशन

जानिए कितनी मिल रही पेंशन

Himachal Pension Scheme CM: वहीं, दिव्यांगों को 1,150 रुपए से 1,700 रुपए तक की मासिक पेंशन दी जा रही है. शिक्षा के क्षेत्र में दिव्यांग विद्यार्थियों को बिना आय सीमा के 625 से 5,000 रुपए तक की मासिक छात्रवृत्ति प्रदान की जा रही है, जिससे 3,100 विद्यार्थी लाभान्वित हुए और 3.77 करोड़ रुपए की राशि वितरित की गई है।

संबंधित सामग्री

विदेशी बनाम देसी

देश-विदेश

विदेशी बनाम देसी

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

मध्य प्रदेश

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

लाइफ स्टाइल

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

देश-विदेश

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!

मनोरंजन

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!