टोंक में इमाम ने मजदूर को जिंदा जलाया, तड़प-तड़पकर हुई मौत

tonk-imam-burns-laborer-alive-murder-case

टोंक में इमाम ने मजदूर को जिंदा जलाया, तड़प-तड़पकर हुई मौत

टोंक में इमाम ने मजदूर को जिंदा जलाया तड़प-तड़पकर हुई मौत

Tonk Imam labor murder: राजस्थान के टोंक से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने मानवीय संवेदनाओं को तार-तार कर दिया। मालपुरा उपखंड के कलमंडा गांव में एक मस्जिद के इमाम ने मामूली विवाद के बाद एक मजदूर को टॉयलेट में बंद कर जिंदा जला दिया। गंभीर रूप से झुलसे पीड़ित की जयपुर के SMS अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

[caption id="attachment_142150" align="alignnone" width="1295"]70% जला पीड़ित 70% जला पीड़ित[/caption]

खाना फेंकने को लेकर विवाद

घटना 18 मार्च को हुई। चश्मदीदों के मुताबिक, मस्जिद के इमाम हाफिज अब्दुल रशीद बचे हुए खाने को कचरे के डिब्बे में फेंक रहा था। वहीं, मौजूद मजदूर हकीम पिंजारा ने इमाम को सलाह दी कि वह अन्न को बर्बाद न करे, बल्कि उसे जानवरों को खिला दे। यह सलाह इमाम को नागवार गुजरी और दोनों के बीच तीखी बहस हो गई। हालांकि, लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया था। लेकिन इमाम हाफिज के मन में रंजिश बाकी थी।

टॉयलेट में लगाई आग

गुरुवार सुबह करीब 8 बजे जब हकीम मस्जिद में नमाज पढ़ने आया था। नमाज के बाद वो टॉयलेट में गया। तभी आरोपी ने उस पर पेट्रोल छिड़का फिर आग लगा दी। हकीम की चीखें सुनकर जब तक लोग मौके पर पहुंचे, तब तक वह बुरी तरह झुलस चुका थे। हकीम को तुरंत जयपुर रेफर किया गया, लेकिन देर रात उसने दम तोड़ दिया। परिजनों का आरोप है कि इमाम ने हकीम की हत्या की पूरी साजिश पहले ही रची थी।

[caption id="attachment_142151" align="alignnone" width="1333"]मृतक हकीम और इमाम हाफिज अब्दुल रशीद मृतक हकीम और इमाम हाफिज अब्दुल रशीद[/caption]

Tonk Imam labor murder: बिलाड़ा का आरोपी

पुलिस के मुताबिक आरोपी आबिद अब्दुल रशीद मूल रूप से जोधपुर जिले के बिलाड़ा का रहने वाला है। स्थानीय लोगों ने बताया कि उसे लेकर पहले भी कई शिकायतें थी। वहीं, हकीम पीनारा परिवार के साथ जयपुर में मजदूरी करता था। उसके परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी है, जो जयपुर में पढ़ रहे हैं।

संबंधित सामग्री

विदेशी बनाम देसी

देश-विदेश

विदेशी बनाम देसी

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

मध्य प्रदेश

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

लाइफ स्टाइल

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

देश-विदेश

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!

मनोरंजन

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!