Zarine Katrak Passes Away: जायद खान की मांजरीन कतरक का निधन!

zarine-katrak-passes-away-jayed-khan-mother-hindu-ritual-funeral

Zarine Katrak Passes Away: जायद खान की मांजरीन कतरक का निधन!

zarine katrak passes away जायद खान की मांजरीन कतरक का निधन

Sulakshana Pandit Passed Away: 71 की उम्र में एक्ट्रेस-सिंगर सुलक्षणा पंडित का निधन! बताया जा रहा है कि- जरीन पिछले कुछ समय से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रही थीं और उन्होंने मुंबई स्थित अपने घर पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

हिंदू रीति-रिवाज से हुआ अंतिम संस्कार...

जरीन कतरक का अंतिम संस्कार हिंदू रीति-रिवाज से किया गया। अंतिम संस्कार के दौरान उनके बेटे जायद खान की मौजूदगी ने सभी का ध्यान खींचा। वो पारंपरिक रीति निभाते हुए गले में जनेऊ और हाथ में मटका लिए नजर आए। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में लोग इस बात पर चर्चा कर रहे हैं कि संस्कार हिंदू परंपरा से किया गया है।

बॉलीवुड सितारों ने दी अंतिम विदाई...

जरीन कतरक को श्रद्धांजलि देने बॉलीवुड की कई हस्तियां पहुंचीं। उनमें ऋतिक रोशन, जया बच्चन, काजोल, बॉबी देओल, रोनित रॉय, अली गोनी, पूनम ढिल्लों और सोनल चौहान शामिल रहे। सभी ने उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

संजय और जरीन की पहली मुलाकात से शादी तक का सफर

संजय खान और जरीन की मुलाकात साल 1966 में एक बस स्टॉप पर हुई थी। यहीं से दोनों की दोस्ती की शुरुआत हुई और बाद में यह रिश्ता शादी में बदल गया। जरीन ने एक इंटरव्यू में बताया था कि - 'संजय खान से उनकी पहली डेट समुद्र किनारे हुई थी, जहां संजय सफेद शर्ट, कोल्हापुरी चप्पल और टॉल्स्टॉय की किताब लिए खड़े थे। उनकी सादगी और बातचीत ने जरीन को प्रभावित किया, और कुछ समय बाद दोनों ने शादी कर ली।

4 बच्चों की मां थीं जरीन कतरक...

जरीन और संजय के चार बच्चे हैं — फराह अली खान, सिमोन अरोरा, सुजैन खान और जायद खान। 1. फराह की शादी डीजे अकील से हुई है। 2. सिमोन की शादी अजय अरोरा से हुई है। 3. सुजैन की शादी अभिनेता ऋतिक रोशन से हुई थी, जो अब तलाकशुदा हैं। 4. बेटे जायद खान की शादी मलाइका से हुई है।

फिल्मों और लेखन से भी जुड़ा रहा नाम...

जरीन कतरक न केवल इंटीरियर डिजाइनर थीं बल्कि उन्होंने कुछ फिल्मों में भी काम किया था, जिनमें ‘तेरे घर के सामने’ और ‘एक फूल दो माली’ जैसी फिल्में शामिल हैं। वो एक लेखिका भी थीं और अपनी किताब ‘Family Secrets: The Khan Family Cookbook’ के लिए जानी जाती थीं।

सांस्कृतिक और पारिवारिक मूल्यों की मिसाल....

जरीन का जीवन भक्ति, सादगी और परिवार के प्रति समर्पण का प्रतीक रहा। उनके जाने से खान परिवार ही नहीं, बॉलीवुड जगत में भी गहरा शोक छा गया है। लोग उन्हें एक संवेदनशील इंसान, क्रिएटिव आर्टिस्ट और समर्पित मां के रूप में याद कर रहे हैं।  

संबंधित सामग्री

विदेशी बनाम देसी

देश-विदेश

विदेशी बनाम देसी

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

मध्य प्रदेश

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

लाइफ स्टाइल

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

देश-विदेश

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!

मनोरंजन

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!