CM भजनलाल ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दी बड़ी सौगात

rajasthan-anganwadi-workers-honorarium-transfer-1000-rupees

CM भजनलाल ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दी बड़ी सौगात

cm भजनलाल ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दी बड़ी सौगात

Rajasthan Anganwadi worker bonus: राजस्थान की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बड़ा तोहफा दिया। राजस्थान सरकार की ओर से 1 लाख 22 हजार महिलाओं के अकाउंट में 1-1 हजार रुपये DBT के जरिए ट्रांसफर किया गया। मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित इस कार्यक्रम में यह राशि सीधे बैंक खातों में भेजी गई। सरकार की ओर से यह राशि यूनिफॉर्म के लिए 1-1 हजार रुपये की ट्रांसफर की गई है।

CM भजनलाल

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को तोहफा

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, लाडो प्रोत्साहन योजना और कालीबाई भील योजना के लाभार्थियों को भी चेक वितरित किए। CM ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नौनिहालों की देखभाल कर देश के भविष्य की मजबूत नींव रख रही हैं और राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने आंगनबाड़ियों के सुदृढ़ीकरण के लिए कई कदम उठाए हैं। मानदेय कर्मियों के मानदेय में 10% की बढ़ोतरी की गई है, जो 1 अप्रैल 2026 से लागू होगी।

[caption id="attachment_144166" align="alignnone" width="962"]CM ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के खाते में किए 1-1 हजार रुपये ट्रांसफ CM ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के खाते में किए 1-1 हजार रुपये ट्रांसफ[/caption]

Rajasthan Anganwadi worker bonus: CM की अपील

CM ने कहा कि अमृत आहार योजना के तहत 3 से 6 साल तक के बच्चों को सप्ताह में 5 दिन गर्म दूध दिया जा रहा है। आंगनबाड़ी केंद्रों की मरम्मत भी जारी हैं और कार्यकर्ताओं को स्मार्टफोन उपलब्ध कराए गए हैं। आने वाले वक्त में उनकी आंखों की निःशुल्क जांच और चश्मे की सुविधा भी दी जाएगी। CM ने नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के विजन का जिक्र करते हुए बताया कि राज्य सरकार 19 मार्च से 15 मई तक “मुख्यमंत्री विकसित ग्राम-वार्ड अभियान” चला रही है, जिसके तहत गांवों और शहरी वार्डों के विकास का रोडमैप तैयार किया जा रहा है। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से सरकार के इस अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की।

संबंधित सामग्री

विदेशी बनाम देसी

देश-विदेश

विदेशी बनाम देसी

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

मध्य प्रदेश

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

लाइफ स्टाइल

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

देश-विदेश

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!

मनोरंजन

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!