राजस्थान को दूसरी अमृत भारत ट्रेन की सौगात, जानिए कहां-कहां से गुजरेगी

rajasthan-second-amrit-bharat-express-route-stops-schedule

राजस्थान को दूसरी अमृत भारत ट्रेन की सौगात, जानिए कहां-कहां से गुजरेगी

राजस्थान को दूसरी अमृत भारत ट्रेन की सौगात जानिए कहां-कहां से गुजरेगी

Rajasthan Second Amrit Bharat Express: रेलयात्रियों के लिए बड़ी अच्छी खबर है। रेलवे ने राजस्थान को दूसरी अमृत भारत ट्रेन की सौगात दी। होली पर चलाई गई जोधपुर-मऊ-जोधपुर स्पेशल ट्रेन को रेलवे अब अमृत भारत एक्सप्रेस साप्ताहिक ट्रेन के रूप में संचालित करने जा रहा है। ऐसे में राज्य के कई शहरों के यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी और लंबी दूरी की यात्रा आसान होगी। बता दें कि राजस्थान की पहली अमृत भारत ट्रेन बिहार के दरभंगा से अजमेर के मदार स्टेशन तक चलाई जाती है।

दूसरी अमृत भारत ट्रेन की सौगात

अमृत भारत ट्रेन

रेलवे ने जोधपुर-मऊ होली स्पेशल ट्रेन संख्या 04823/04824 को अब नियमित कर दिया है। होली समाप्त होने के बाद रेलवे ने अच्छे यात्रीभार को देखते हुए जोधपुर-मऊ ट्रेन का संचालन अमृत भारत एक्सप्रेस के रूप में करने का फैसला लिया। यह ट्रेन जोधपुर से हर रविवार को और मऊ से मंगलवार को चलाई जाएगी। इस ट्रेन का नंबर 14809/14810 जोधपुर-मऊ अमृत भारत एक्सप्रेस के नाम से संचालन होगा। इसके लिए रेल मंत्रालय ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

Rajasthan Second Amrit Bharat Express: इन स्टेशनों पर रुकेगी

जोधपुर-मऊ अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का राजस्थान के पीपर रोड जंक्‍शन, गोटन, मेड़ता रोड जंक्शन, रेन, डेगाना जंक्शन, मकराना जंक्शन, कुचामनसिटी, नावासिटी, फुलेरा जंक्शन, जयपुर जंक्शन, बांदीकुई जंक्शन, मंडावर महवा रोड, खेड़ली, नदबई, भरतपुर सहित UP मथुरा, कासगंज, कानपुर, लखनऊ, अयोध्या, आजमगढ़ स्टेशनों पर रुकेगी।

संबंधित सामग्री

विदेशी बनाम देसी

देश-विदेश

विदेशी बनाम देसी

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

मध्य प्रदेश

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

लाइफ स्टाइल

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

देश-विदेश

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!

मनोरंजन

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!