Breaking News
  • सड़क पर नमाज नहीं पढ़ने देंगे: संख्या ज्यादा है तो संख्या नियंत्रण के उपाय करें - योगी आदित्यनाथ

होम > खेल

भारत टीम अफगानिस्तान के लिए टेस्ट मैच के लिए तैयार

बीसीसीआई ने शुभमन गिल को कप्तान और केएल राहुल को उप-कप्तान नियुक्त किया; जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया की घोषणा की। शुभमन गिल को कप्तान और केएल राहुल को उप-कप्तान के रूप में नियुक्त किया गया। रवींद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया। नए नाम मानव सुथार और हरप्रीत बरार भी टीम में शामिल हैं।


बीसीसीआई ने शुभमन गिल को कप्तान और केएल राहुल को उप-कप्तान नियुक्त किया जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी एक टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। विकेट कीपर ऋषभ पंत से टेस्ट टीम की उप-कप्तानी छीन ली गई है। उनकी जगह केएल राहुल को उप-कप्तान बनाया गया है। राहुल ने पिछले कई दौरों पर अपनी काबिलियत साबित की है। वहीं टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल ही करेंगे। इसके अलावा सीनियर खिलाड़ी जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा को आराम दिया गया है। भारत को अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट 6 जून से खेलना है।

टेस्ट टीम में मानव सुथार, हरप्रीत बरार के रूप में दो नए चहरों की एंट्री हुई है। हरप्रीत बरार लगातार आईपीएल में अपनी कामल की गेंदबाजी के चलते सुर्खियों में रहे हैं, वहीं डोमेस्टिक क्रिकेट में भी उन्होंने खूब धमाल मचाया है। वहीं मानव सुथार घरेलू क्रिकेट में राजस्थान की ओर से खेलते हैं, वहीं आईपीएल में वह गुजरात टाइटंस का हिस्सा हैं।

जसप्रीत बुमराह के वर्कलोड मैनेजमेंट को मद्देनजर उन्हें टेस्ट और वनडे दोनों टीमों से आराम दिया गाय है। चयनकर्ताओं का मकसद उन्हें आगे के बिजी इंटरनेशनल शेड्यूल के लिए फ्रेश रखना है।

भारत का टेस्ट स्क्वॉड: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), साई सुदर्शन, ऋषभ पंत, देवदत्त पडिक्कल, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार, हरप्रीत बरार, ध्रुव जुरेल ।