मेसी का चार गोल का धमाका

मेसी का तूफान! 4 गोल दागकर इंटर मियामी को दिलाई शानदार जीत

मेसी के चार गोल की बदौलत इंटर मियामी ने MLS में सीएफ मॉन्ट्रियल को 7-1 से हराया। यह उनकी टीम के लिए महत्वपूर्ण जीत थी।

By : शिवम् पांडेय
मेसी का तूफान! 4 गोल दागकर इंटर मियामी को दिलाई शानदार जीत

मेसी का चार गोल का धमाका

लियोनेल मेसी ने एक बार फिर अपने शानदार खेल से फुटबॉल फैंस को रोमांचित कर दिया। मेसी के चार गोल की बदौलत इंटर मियामी ने मेजर लीग सॉकर (MLS) में सीएफ मॉन्ट्रियल को 7-1 से करारी शिकस्त दी। लगातार पांच मैचों में हार के बाद इंटर मियामी के लिए यह जीत राहत लेकर आई।

मेसी का शानदार प्रदर्शन

39 वर्षीय मेसी ने मैच में अपनी टीम के सात में से पांच गोल में योगदान दिया। उन्होंने चार गोल किए, जबकि एक गोल में लुइस सुआरेज को शानदार असिस्ट दिया। इस सीजन में मेसी का प्रदर्शन लगातार शानदार बना हुआ है। उन्होंने 19 मैचों में 18 गोल कर लिए हैं और MLS के टॉप गोल स्कोरर बन गए हैं। उन्होंने एफसी डलास के पीटर मूसा के 16 गोल के आंकड़े को पीछे छोड़ दिया।

74 मैच में 20 मल्टी-गोल

मेसी ने इस मुकाबले के दौरान MLS में एक और खास उपलब्धि अपने नाम कर ली। उन्होंने लीग के इतिहास में सबसे कम मैचों में 20 मल्टी-गोल गेम पूरे किए हैं। मेसी ने यह मुकाम सिर्फ 74 मैचों में हासिल किया। उनके इस रिकॉर्ड ने एक बार फिर दिखाया कि उम्र बढ़ने के बावजूद गोल करने की उनकी क्षमता पर कोई असर नहीं पड़ा है। इंटर मियामी के लिए यह पहली बार था जब मेसी ने एक मैच में चार गोल किए। किसी भी लीग मुकाबले में उन्होंने करीब छह साल बाद चार गोल का आंकड़ा छुआ है।

पहले हाफ में 2 गोल

इंटर मियामी ने मैच की शुरुआत आक्रामक अंदाज में की। 20वें मिनट में तेलास्को सेगोविया के कॉर्नर पर कासेमिरो ने हेडर के जरिए गोल कर टीम को 1-0 से आगे कर दिया। क्लब के लिए यह कासेमिरो का पहला गोल था। हालांकि 37वें मिनट में फैबियन हर्बर्स ने मॉन्ट्रियल के लिए गोल कर स्कोर बराबर कर दिया। इसके तीन मिनट बाद मेसी ने फ्री किक पर गोल करते हुए इंटर मियामी को फिर बढ़त दिला दी। फ्री किक के दौरान गेंद रास्ते में एक खिलाड़ी से टकराई और उसकी दिशा बदल गई। मॉन्ट्रियल के गोलकीपर थॉमस गिलियर गेंद को रोक नहीं सके।

दूसरे हाफ में मेसी का जलवा

दूसरे हाफ की शुरुआत से ही इंटर मियामी ने दबाव बढ़ा दिया। 52वें मिनट में मेसी ने शानदार व्यक्तिगत प्रयास से टीम का तीसरा गोल किया। वह गेंद लेकर डिफेंस के बीच से आगे बढ़े और दाएं पैर से सटीक शॉट लगाकर गेंद को नेट में पहुंचा दिया। इसके बाद मैच पर मियामी की पकड़ मजबूत होती चली गई।

आखिरी मिनट में चौथा गोल

स्टॉपेज टाइम में मेसी ने एक और शानदार फ्री किक ली। इस बार भी गेंद सीधे गोल में पहुंची और मेसी के नाम मैच का चौथा गोल दर्ज हो गया।इंटर मियामी ने मुकाबला 7-1 से अपने नाम किया। लगातार पांच हार के बाद मिली इस बड़ी जीत से टीम को MLS अभियान में नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद है।

संबंधित सामग्री

सुप्रीम कोर्ट का BCCI से सवाल- Sports Act से बाहर क्यों? बोर्ड समेत सभी क्रिकेट संघों से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट का BCCI से सवाल- Sports Act से बाहर क्यों? बोर्ड समेत सभी क्रिकेट संघों से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने BCCI और राज्य क्रिकेट संघों से नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस एक्ट, 2025 के दायरे में लाने के आधार पर स्पष्टीकरण मांगा है।

हल्द्वानी में Gen-Z संग फुटबॉल खेले नितिन नवीन, धामी सरकार की तारीफ

हल्द्वानी में Gen-Z संग फुटबॉल खेले नितिन नवीन, धामी सरकार की तारीफ

भाजपा के नितिन नवीन ने हल्द्वानी में Gen-Z के साथ फुटबॉल खेलकर युवाओं से संवाद किया। उन्होंने UCC के लिए धामी सरकार की तारीफ की।

लियोनेल मेसी ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा! हाथ से लिखा नोट किया पोस्ट

लियोनेल मेसी ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा! हाथ से लिखा नोट किया पोस्ट

लियोनेल मेसी ने अपने 20 साल लंबे सफर के बाद अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लेने का ऐलान किया। उन्होंने यह जानकारी एक हाथ से लिखे नोट के जरिए दी।

राष्ट्रीय खेल दिवस पर पैरा खिलाड़ियों का सम्मान,सोमन राणा को मिलेंगे 30 लाख रुपये

राष्ट्रीय खेल दिवस पर पैरा खिलाड़ियों का सम्मान,सोमन राणा को मिलेंगे 30 लाख रुपये

राष्ट्रीय खेल दिवस पर बिहार सरकार अंतरराष्ट्रीय पैरा खिलाड़ियों सोमन राणा और झंडू कुमार को सम्मानित करेगी। दोनों ने राष्ट्रमंडल खेल-2026 में पदक जीते।

उत्तराखंड को मिलेगी पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी, CM धामी आज हल्द्वानी में करेंगे भूमि-पूजन

उत्तराखंड को मिलेगी पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी, CM धामी आज हल्द्वानी में करेंगे भूमि-पूजन

उत्तराखंड में नए खेल विश्वविद्यालय का शुभारंभ राष्ट्रीय खेल दिवस पर होगा। सीएम पुष्कर सिंह धामी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026