नीरज चोपड़ा चोटिल

नीरज चोपड़ा को बड़ा झटका! चोट के चलते Asian Games से बाहर

जैवलिन थ्रोवर नीरज चोपड़ा टखने में चोट के कारण आगामी एशियन गेम्स और डायमंड लीग फाइनल में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।

By : शिवम् पांडेय
नीरज चोपड़ा को बड़ा झटका! चोट के चलते Asian Games से बाहर

नीरज चोपड़ा चोटिल

भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। सितंबर में होने वाले एशियन गेम्स से पहले उन्हें ट्रेनिंग के दौरान टखने में चोट लगी है। नीरज ने शनिवार को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए खुद इसकी जानकारी दी। नीरज ने बताया कि लॉजेन डायमंड लीग में सीजन का अपना सर्वश्रेष्ठ 88.04 मीटर का थ्रो करने के कुछ समय बाद ट्रेनिंग के दौरान उनके टखने में चोट लग गई। जांच में टखने के लिगामेंट के फटने की पुष्टि हुई है। चोट के चलते उन्हें आने वाले कई बड़े टूर्नामेंट से नाम वापस लेना पड़ा है।

डायमंड लीग फाइनल भी नहीं खेलेंगे

टखने की चोट के कारण नीरज चोपड़ा 5 सितंबर को ब्रसेल्स में होने वाले डायमंड लीग फाइनल में भी हिस्सा नहीं ले पाएंगे। इसके अलावा 11 से 13 सितंबर के बीच बुडापेस्ट में आयोजित होने वाली पहली वर्ल्ड एथलेटिक्स अल्टीमेट चैंपियनशिप में भी वे नजर नहीं आएंगे। नीरज ने अपनी पोस्ट में कहा कि काफी मेहनत के बाद उन्हें महसूस हो रहा था कि वे धीरे-धीरे अपनी पुरानी लय हासिल कर रहे हैं। लॉजेन में 88.04 मीटर का प्रदर्शन भी उनके लिए इसी दिशा में एक सकारात्मक संकेत था। अब उनका पूरा ध्यान चोट से उबरने और फिटनेस हासिल करने पर है।

फाइनल के लिए कर चुके थे क्वालिफाई

नीरज चोपड़ा ने इसी सप्ताह लॉजेन डायमंड लीग में 88.04 मीटर का थ्रो कर दूसरा स्थान हासिल किया था। इस प्रदर्शन के साथ उन्होंने डायमंड लीग फाइनल के लिए भी क्वालिफाई कर लिया था। इस सीजन में नीरज ने दो डायमंड लीग प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। 19 जून को दोहा और 21 अगस्त को लॉजेन में वे दूसरे स्थान पर रहे। दोनों मुकाबलों से उन्हें कुल 12 अंक मिले और वे स्टैंडिंग में छठे स्थान पर रहे। इसी आधार पर उन्होंने ब्रसेल्स फाइनल में जगह बनाई थी। लेकिन चोट के कारण अब वे उस प्रतियोगिता का हिस्सा नहीं बन सकेंगे।

पीठ की चोट से भी जूझ चुके हैं

नीरज के लिए पिछले कुछ समय में चोट एक बड़ी चुनौती रही है। सितंबर 2025 से वे लोअर बैक इंजरी से परेशान थे, जिसके कारण उनका 2026 सीजन भी देर से शुरू हुआ। उन्होंने दोहा डायमंड लीग से प्रतिस्पर्धी खेल में वापसी की थी। ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में भी नीरज पूरी तरह फिट नहीं थे। इसके बावजूद उन्होंने 85.83 मीटर का थ्रो कर सिल्वर मेडल अपने नाम किया। श्रीलंका के रुमेश थरांगा ने 89.75 मीटर के प्रदर्शन के साथ गोल्ड मेडल जीता था।

एशियन गेम्स में दो बार जीत चुके हैं गोल्ड

नीरज चोपड़ा का एशियन गेम्स में शानदार रिकॉर्ड रहा है। उन्होंने 2018 जकार्ता और 2023 हांगझोऊ एशियन गेम्स में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीता था। ओलंपिक में भी नीरज ने इतिहास रचा है। उन्होंने टोक्यो 2021 में जैवलिन थ्रो का गोल्ड मेडल जीता, जबकि पेरिस 2024 में सिल्वर मेडल अपने नाम किया। इसके अलावा 2023 बुडापेस्ट वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर नीरज चोपड़ा वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बने थे।
 

संबंधित सामग्री

ऋषिकांत सिंह नहीं जाएंगे एशियन गेम्स, वेटलिफ्टिंग टीम में 4 महिला एथलीट शामिल

ऋषिकांत सिंह नहीं जाएंगे एशियन गेम्स, वेटलिफ्टिंग टीम में 4 महिला एथलीट शामिल

एशियन गेम्स से पहले भारतीय टीम में बड़ा बदलाव; ऋषिकांत सिंह और दो अन्य खिलाड़ी चोट के कारण बाहर हुए। केवल महिला वेटलिफ्टर्स टीम में बचे।

Asian Games से 10 दिन पहले जापान में बाढ़ का अलर्ट: 400 खिलाड़ी-स्टाफ सुरक्षित जगह शिफ्ट

Asian Games से 10 दिन पहले जापान में बाढ़ का अलर्ट: 400 खिलाड़ी-स्टाफ सुरक्षित जगह शिफ्ट

जापान के नागोया में भारी बारिश के बाद बाढ़ आ गई, जिससे एशियन गेम्स के आयोजन पर असर पड़ा है। कई इलाके जलमग्न हो गए और खिलाड़ियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, एक झुलसा; 30 वर्करों ने भागकर बचाई जान

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, एक झुलसा; 30 वर्करों ने भागकर बचाई जान

जालंधर के बस्ती पीरदार रोड स्थित मोदी मैट्रेस फैक्ट्री में गुरुवार सुबह भीषण आग लग गई, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया।

‘टॉक्सिक’ के प्री-रिलीज इवेंट में हादसा, भारी साउंड सेटअप गिरने से दो छात्र घायल

‘टॉक्सिक’ के प्री-रिलीज इवेंट में हादसा, भारी साउंड सेटअप गिरने से दो छात्र घायल

हैदराबाद में यश की फिल्म 'टॉक्सिक' के प्री-रिलीज इवेंट में साउंड-बॉक्स गिरने से दो छात्र घायल हो गए। दुर्घटना से बड़ी फिल्मी इवेंट्स की सुरक्षा पर सवाल उठे।

88.05 मीटर का दमदार थ्रो, लेकिन खिताब से चूके नीरज चोपड़ा

88.05 मीटर का दमदार थ्रो, लेकिन खिताब से चूके नीरज चोपड़ा

भारतीय जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने लुसाने डायमंड लीग में 88.05 मीटर का थ्रो करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया। श्रीलंका के रुमेश पथिरागे ने जीत हासिल की।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026