Breaking News
  • AAP को झटका, गोवा अध्यक्ष अमित पालेकर का पार्टी से इस्तीफा
  • अभी तक नहीं किया ये काम? 30 नवंबर के बाद रुक जाएगी आपकी पेंशन
  • बहराइच में तेंदुए के दो हमले: महिला की मौत, 8 साल का बच्चा गंभीर
  • द‍िल दहला देने वाला सड़क हादसे में सरकारी टीचर की मौत
  • लड़कियों संग छेड़छाड़ के खिलाफ ऐश्वर्या ने उठाई आवाज, बोलीं- ड्रेस-लिपस्टिक को दोष मत दो

IPL 2026 Bangladesh ban, Mustafizur Rahman

मुस्तफिजुर को KKR से निकालने के बाद बांग्लादेश ने IPL 2026 बैन किया

भारत और बांग्लादेश क्रिकेट में लगातार तनाव बढ़ता जा रहा है। बांग्लादेश सरकार ने IPL यानी इंडियन प्रीमियर लीग 2026 को अनिश्चितकाल के लिए बांग्लादेश में बैन कर दिया है। 

मुस्तफिजुर को kkr से निकालने के बाद बांग्लादेश ने ipl 2026 बैन किया 


तेज गेंदबाज खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान को भारत में KKR से निकालने के बाद दोनों देशों मे तनाव बढ़ गया। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आगमी 2026 IPL में मुस्तफिजुर को KKR से बाहर निकालने का निर्देश दिया। जिसके KKR ने निर्देश का पालण करते हुए मुस्तफिजुर का टीम से रिलीज कर दिया और तनाव बढ़ गया।

 बांग्लादेशी सरकार का बयान

“इस विषय के मद्देनजर, यह सूचित किया जाता है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) का एक निर्देश सामने आया है जिसमें बांग्लादेश के स्टार खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान को 26 मार्च 2026 से शुरू होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स टीम से बाहर कर दिया गया है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड के इस निर्णय का कोई तर्कसंगत कारण ज्ञात नहीं है और इस निर्णय से बांग्लादेश के लोग आहत और हैं। इन परिस्थितियों में, अगले आदेश तक, इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के सभी मैचों और कार्यक्रमों का प्रसारण/टेलीकास्ट रोकने का अनुरोध किया जाता है। यह आदेश उचित प्राधिकारी की स्वीकृति से और जनहित में जारी किया गया है।”

 बीसीबी ने कहा

हमने विश्व कप के आयोजक आईसीसी से औपचारिक रूप से अनुरोध किया है कि वह बांग्लादेश के सभी मैचों को भारत के बाहर किसी अन्य स्थान में स्थानांतरित करने पर विचार करे। बीसीबी इस स्थिति को समझने और इस मामले पर तत्काल प्रतिक्रिया की उम्मीद करता है।

 इंडियन प्रीमियर लीग 26 मार्च 2026 को आयोजित किया जा रहा है। रविवार को बांग्लादेश कंट्रोल बोर्ड ने अगले महिने होने वाले टी 20 मैच में बांग्लादेशी खिलाड़ीयों को भारत भेजने से साफ मना कर दिया था। जानकारी के मुताबिक KKR ने पिछले ही महीने  मुस्तफिजुर को 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा था।