AAP की एंट्री 'सतलुज' फिल्म विवाद में

'सतलुज' फिल्म के विवाद में अब AAP की एंट्री:पन्नू बोले-दूसरा पक्ष दिखाने को धुरंधर 3 बनाएं; बिट्टू चाहें तो रोल कर लें 

AAP नेता बलतेज पन्नू ने 'सतलुज' फिल्म पर दूसरा पक्ष दिखाने की बात कही, जबकि रवनीत बिट्टू ने फिल्म की एकतरफा कहानी पर सवाल उठाए।

'सतलुज' फिल्म के विवाद में अब AAP की एंट्री:पन्नू बोले-दूसरा पक्ष दिखाने को धुरंधर 3 बनाएं; बिट्टू चाहें तो रोल कर लें 

'सतलुज' फिल्म के विवाद में अब AAP की एंट्री:पन्नू बोले-दूसरा पक्ष दिखाने को धुरंधर 3 बनाएं; बिट्टू चाहें तो रोल कर लें 

पंजाब के मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालड़ा के जीवन पर बनी फिल्म सतलुज पर राज्य की राजनीति भी गरमाई हुई। लेकिन इतना काफी नहीं था कि इस मामले में अब पंजाब की आम आदमी पार्टी की एंट्री हुई है।

AAP नेता बलतेज सिंह पन्नू का कहना है कि

अगर किसी को यह लगता है कि दूसरा पक्ष भी दिखाना चाहिए तो उसका कौन विरोध कर रहा है? दिखाए यह धुरंधर 3 बना लें। उसमें बिट्‌टू जी चाहे तो वो भी रोल कर लें।

जानिए पन्नू ने आगे क्या कहा

1. बलतेज पन्नू ने कहा कि देखिए यह जो फिल्म है उस पूरे दौर के बारे में फिल्म नहीं है। जैसे वो कश्मीर फाइल्स या केरल फाइल्स फिल्म हमने देखी थी। ये उस दौर के दौरान जो इनोसेंट किलिंग्स और ह्यूमन राइट्स के साथ जुड़ा हुआ इशू था उसके ऊपर ये फिल्म बनी है।

2. अगर किसी को यह लगता है कि दूसरा पक्ष भी दिखाना चाहिए तो उसका कौन विरोध कर रहा है? दिखाए यह धुरंधर 3 बना लें। उसमें बिटू जी चाहे तो वो भी रोल करले।

बिट्‌टू ने कहानी को एकतरफा बताया

केंद्रीय राज्यमंत्री रवनीत बिट्टू ने फिल्म में किए गए उस दावे को पूरी तरह खारिज कर दिया है, जिसमें उग्रवाद के दौर के दौरान 25 हजार लोगों के लापता होने या अवैध रूप से अंतिम संस्कार किए जाने की बात कही गई है।

उन्होंने फिल्म के निर्माता, निर्देशक और मुख्य अभिनेता दिलजीत दोसांझ को चुनौती देते हुए कहा कि 

यदि इस दावे के समर्थन में सरकारी रिकॉर्ड, अदालत का फैसला या कोई ठोस दस्तावेजी सबूत है, तो उसे सार्वजनिक किया जाए। बिट्टू ने कहा कि यदि यह दावा सही साबित हो जाता है, तो वह सार्वजनिक रूप से माफी मांगेंगे। अन्यथा फिल्म निर्माताओं को फिल्म में स्पष्टीकरण देना होगा या फिर कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।

व्यावसायिक लाभ कमाने का लगाया है आरोप

बता दे बिट्टू ने आरोप लगाया कि फिल्म में केवल एकतरफा कहानी दिखाकर व्यावसायिक लाभ कमाने की कोशिश की गई है। उन्होंने सवाल उठाया कि आतंकवाद के दौर में जान गंवाने वाले हजारों निर्दोष नागरिकों, हिंदुओं, सिखों और पंजाब पुलिस के जवानों के बलिदान तथा उनके परिवारों के दर्द को फिल्म में जगह क्यों नहीं दी गई।

संबंधित सामग्री

AAP सांसद कंग का GMADA पर सीधा हमला, बोले- ‘लूट का केंद्र बन चुकी है’

AAP सांसद कंग का GMADA पर सीधा हमला, बोले- ‘लूट का केंद्र बन चुकी है’

GMADA की कार्रवाई पर विवाद बढ़ा, AAP सांसद मालविंदर सिंह कंग ने इसे 'लूट का केंद्र' बताया। स्थानीय लोगों ने भेदभाव की शिकायत की।

GIVA ने हटाया कृति सेनन का रक्षाबंधन विज्ञापन, कपड़ों को लेकर हुआ था विवाद

GIVA ने हटाया कृति सेनन का रक्षाबंधन विज्ञापन, कपड़ों को लेकर हुआ था विवाद

ज्वैलरी ब्रांड GIVA ने कृति सेनन के रक्षाबंधन विज्ञापन को विवाद उपजने के बाद सभी मीडिया प्लेटफॉर्म से हटा लिया है।

लुधियाना नगर निगम की मीटिंग बनी अखाड़ा, AAP-BJP पार्षदों में हाथापाई

लुधियाना नगर निगम की मीटिंग बनी अखाड़ा, AAP-BJP पार्षदों में हाथापाई

लुधियाना नगर निगम बैठक में AAP और BJP पार्षदों के बीच जमकर विवाद हुआ, पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। वोटिंग 29 अगस्त को होगी।

कृति सेनन के रक्षाबंधन एड पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- जानबूझकर घिनौना बनाया गया

कृति सेनन के रक्षाबंधन एड पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- जानबूझकर घिनौना बनाया गया

कृति सेनन के रक्षाबंधन ज्वेलरी एड पर सोशल मीडिया पर विवाद, कंगना रनौत ने भी की आलोचना। एड में गैर-पारंपरिक पोशाक को लेकर उठे सवाल।

परीक्षा हॉल में चरणजीत चन्नी की तस्वीर पर विवाद, नियमों को लेकर उठे सवाल

परीक्षा हॉल में चरणजीत चन्नी की तस्वीर पर विवाद, नियमों को लेकर उठे सवाल

पंजाब यूनिवर्सिटी में परीक्षा के दौरान ली गई तस्वीर के कारण विवाद उत्पन्न हुआ, जिसमें चरणजीत सिंह चन्नी की सुरक्षा और नियमों का पालन शामिल है।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026