अरविंद ग्रुप निवेश की योजना

अरविंद ग्रुप के ऑनर से मिले सीएम डॉ. मोहन, बोले- रोजगार की दृष्टि से इनका निवेश अहम

मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने अरविंद ग्रुप से मुलाकात की। इस दौरान गुजरात और मध्यप्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश पर चर्चा हुई।

By : शिवम् पांडेय
अरविंद ग्रुप के ऑनर से मिले सीएम डॉ. मोहन, बोले- रोजगार की दृष्टि से इनका निवेश अहम

भोपाल/अहमादाबाद। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 12 अगस्त को अरविंद ग्रुप से ऑनर से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान राज्य में निवेश पर विस्तार से चर्चा हुई। मुलाकात के बाद सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि अरविंद ग्रुप गुजरात के साथ मध्यप्रदेश में बड़े स्तर पर निवेश कर रहा है। इनके निवेश से राज्य की अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी। 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मीडिया से कहा कि आज मैं गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में अरविंद ग्रुप के ऑनर और उनके मित्रों से मिला हूं। वे गुजरात के साथ मध्यप्रदेश में भी बड़ी यूनिट खड़ी कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस पीएम मित्रा पार्क में भूमि-पूजन किया था, अगले साल वहां प्रोडक्शन शुरू करेंगे। हमारे राज्य के युवाओं को रोजगार देने के मद्देनजर इनकी तीन जगह देवास के पास बरलई, धार के पीएम मित्रा पार्क और बेटमा में तीन यूनिट स्थापित हो रही है।

राज्य के लिए विशेष है यह निवेश


सीएम डॉ. यादव ने कहा कि अरविंद ग्रुप कई सेक्टर में काम करता है। उम्मीद है कि अरविंद ग्रुप की पहल से दोनों राज्यों के संबंध प्रगाढ़ होंगे। राज्य के युवाओं को रोजगार दिलाने और निवेश की दृष्टि से अरविंद ग्रुप अहम है।

संबंधित सामग्री

MP में 27 अगस्त की भी छुट्टी: हाईकोर्ट समेत जिला कोर्ट बंद, लगातार 5 दिन का ब्रेक

MP में 27 अगस्त की भी छुट्टी: हाईकोर्ट समेत जिला कोर्ट बंद, लगातार 5 दिन का ब्रेक

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट और जिला कोर्ट्स 27 अगस्त को बंद रहेंगे, जिससे न्यायिक कर्मचारियों को 5 दिन की छुट्टी मिलेगी।

बारिश से हाहाकार: काशी डूबी, बिहार में बाढ़; MP के 21 जिलों में अलर्ट

बारिश से हाहाकार: काशी डूबी, बिहार में बाढ़; MP के 21 जिलों में अलर्ट

उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश में बारिश और बाढ़ की गंभीर स्थिति। वाराणसी के 84 घाट डूबे, बिहार में 50 हजार लोग बाढ़ में फंसे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विभागीय कार्यों की समीक्षा की, निर्देश जारी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विभागीय कार्यों की समीक्षा की, निर्देश जारी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा करते हुए जनकल्याण और समयबद्ध पूर्णता पर जोर दिया। नई योजनाओं और समग्र विकास के लिए दिशा-निर्देश दिए।

ग्वालियर कृषि के क्षेत्र में पंजाब और हरियाणा से भी आगे पहुंचेगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

ग्वालियर कृषि के क्षेत्र में पंजाब और हरियाणा से भी आगे पहुंचेगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों को आधुनिक खेती और फसल विविधीकरण अपनाने की सलाह दी, ग्वालियर को कृषि में अग्रणी बनाने का लक्ष्य रखा।

बाबा महाकाल की कृपा से सिंहस्थ-2028 का आयोजन भव्य और दिव्य होगा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

बाबा महाकाल की कृपा से सिंहस्थ-2028 का आयोजन भव्य और दिव्य होगा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिंहस्थ 2028 के लिए उज्जैन में विकास और भव्य आयोजन की योजना बताई। इसमें संतों और स्थानीय जनता का भी योगदान होगा।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026