अस्थिर मौसम ने बढ़ाई मध्यप्रदेश में चिंता

मध्यप्रदेश में भारी बारिश और ओलावृष्टि ने बढ़ाई चिंता, कई जिलों में अलर्ट जारी

मध्यप्रदेश में भारी बारिश और ओलावृष्टि के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। राज्य के कई जिलों में अलर्ट जारी किया गया, जबकि किसानों को नुकसान हुआ है।

मध्यप्रदेश में भारी बारिश और ओलावृष्टि ने बढ़ाई चिंता, कई जिलों में अलर्ट जारी

मध्यप्रदेश में इस बार नौतपा के दौरान मौसम ने पूरी तरह करवट ले ली है। जहां एक ओर भीषण गर्मी और लू का असर देखने को मिल रहा है, वहीं दूसरी ओर प्रदेश के कई जिलों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का सिलसिला भी जारी है। रविवार को रीवा, सतना, मैहर, सिवनी और उमरिया समेत कई जिलों में तेज बारिश हुई, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। मौसम के इस बदले स्वरूप ने किसानों और आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

रीवा मंडी में भीगा अनाज, किसानों को नुकसान

रीवा में दोपहर के समय हुई बारिश से कृषि उपज मंडी में रखा अनाज भीग गया। अचानक हुई बारिश के कारण किसानों को अपनी उपज बचाने का मौका नहीं मिल सका। इससे आर्थिक नुकसान की आशंका जताई जा रही है। वहीं, कई क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति भी बन गई, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ।

मैहर में रोप-वे सेवा बंद, सतना में जलभराव

मैहर में तेज बारिश और खराब मौसम के चलते मां शारदा देवी मंदिर जाने वाली रोप-वे सेवा को अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा। श्रद्धालुओं को इससे परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं सतना में तेज अंधड़ के बाद मौसम अचानक बदला और करीब 45 मिनट तक मूसलाधार बारिश हुई। भारी बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में पानी भर गया और यातायात प्रभावित हुआ।

कई जिलों में अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने देवास, सीहोर, राजगढ़, आगर-मालवा, छतरपुर, कटनी और शहडोल जिलों में भारी बारिश और ओलावृष्टि को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा प्रदेश के 47 जिलों में गरज-चमक, तेज हवाओं और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।

लगातार बदल रहा है मौसम

शनिवार को भी प्रदेश के 20 से अधिक जिलों में बारिश दर्ज की गई थी। टीकमगढ़, दतिया और नौगांव में अच्छी वर्षा हुई, जबकि श्योपुर में ओले भी गिरे। मौसम विभाग का कहना है कि प्री-मानसून गतिविधियों के कारण अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में मौसम का यही बदला हुआ स्वरूप देखने को मिल सकता है।
 

संबंधित सामग्री

पंजाब में 4 दिन स्कूल बंद, CM भगवंत मान का बड़ा ऐलान; भारी बारिश के बीच बच्चों की सुरक्षा पर जोर

पंजाब में 4 दिन स्कूल बंद, CM भगवंत मान का बड़ा ऐलान; भारी बारिश के बीच बच्चों की सुरक्षा पर जोर

पंजाब में भारी बारिश और खराब मौसम के चलते मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 27 से 30 अगस्त 2026 तक सभी स्कूलों को बंद रखने का फैसला लिया।

600 करोड़ की गड़बड़ी पर युवा कांग्रेस का डिप्टी CM के घर के बाहर प्रदर्शन, बंगले के बाहर उड़ाए नोट

600 करोड़ की गड़बड़ी पर युवा कांग्रेस का डिप्टी CM के घर के बाहर प्रदर्शन, बंगले के बाहर उड़ाए नोट

मध्य प्रदेश में सरकारी खजाने से लगभग 600 करोड़ रुपए की वित्तीय अनियमितता सामने आई, इसको लेकर युवा कांग्रेस ने प्रदर्शन किया।

MP में 27 अगस्त की भी छुट्टी: हाईकोर्ट समेत जिला कोर्ट बंद, लगातार 5 दिन का ब्रेक

MP में 27 अगस्त की भी छुट्टी: हाईकोर्ट समेत जिला कोर्ट बंद, लगातार 5 दिन का ब्रेक

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट और जिला कोर्ट्स 27 अगस्त को बंद रहेंगे, जिससे न्यायिक कर्मचारियों को 5 दिन की छुट्टी मिलेगी।

बारिश से हाहाकार: काशी डूबी, बिहार में बाढ़; MP के 21 जिलों में अलर्ट

बारिश से हाहाकार: काशी डूबी, बिहार में बाढ़; MP के 21 जिलों में अलर्ट

उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश में बारिश और बाढ़ की गंभीर स्थिति। वाराणसी के 84 घाट डूबे, बिहार में 50 हजार लोग बाढ़ में फंसे।

ग्वालियर कृषि के क्षेत्र में पंजाब और हरियाणा से भी आगे पहुंचेगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

ग्वालियर कृषि के क्षेत्र में पंजाब और हरियाणा से भी आगे पहुंचेगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों को आधुनिक खेती और फसल विविधीकरण अपनाने की सलाह दी, ग्वालियर को कृषि में अग्रणी बनाने का लक्ष्य रखा।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026