अयोध्या मंदिर चोरी मामला

अयोध्या राम मंदिर में 7 करोड़ की चोरी के दावे पर PMO ने मांगी रिपोर्ट, BJP नेता बोले - CBI जांच हो

अयोध्या के राम मंदिर से 7 करोड़ रुपए की चोरी का मामला सामने आया है। PMO ने ट्रस्ट से जांच रिपोर्ट मांगी, बीजेपी नेता ने CBI जांच की मांग की।

अयोध्या राम मंदिर में 7 करोड़ की चोरी के दावे पर PMO ने मांगी रिपोर्ट, BJP नेता बोले - CBI जांच हो

अयोध्या मंदिर चोरी मामला

अयोध्या राम मंदिर में आए चढ़ावे में 7 करोड़ रुपए की चोरी का मामला लगातार बढ़ता जा रहा है। इस दावे पर प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने मंदिर ट्रस्ट से रिपोर्ट मांगी है। सूत्रों से पता चला कि भाजपा नेता डॉ. रजनीश सिंह ने मंगलवार को प्रधानमंत्री को लेटर लिखकर CBI से जांच कराने की मांग की थी।

ट्रस्ट के सदस्यों के साथ बैठक 

इधर, राम मंदिर भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने ट्रस्ट के सदस्यों के साथ बैठक की थी। राम मंदिर परिसर के बंद कमरे में करीब 4 घंटे तक बैठक चली। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में चढ़ावे की राशि, उसके उपयोग और लेखा-जोखा जैसे मुद्दों पर बात हुई। सपा प्रमुख अखिलेश ने फिर से राम मंदिर में कथित चोरी का मुद्दा उठाया। अखिलेश यादव ने सरकार से 11 सवाल पूछे। आखिर देश की सनातन आस्था से खिलवाड़ करने वालों के पीछे कौन लोग हैं? चढ़ावे में कथित चोरी करने वालों को कौन बचा रहा है?

राम मंदिर भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र

महामंत्री की सफाई

दरअसल, सपा सरकार में मंत्री रह चुके पवन पांडेय ने 7 जून को दावा किया था कि राम मंदिर से 5 से साढ़े 7 करोड़ रुपए तक की चोरी की गई। अखिलेश यादव ने भी कहा था कि मामले पर सरकार की चुप्पी संदिग्ध है। कोर्ट को मामले का संज्ञान लेना चाहिए। ट्रस्ट के महामंत्री ने इस पर सफाई दी थी। उन्होंने कहा था कि ट्रस्ट का वक्त-वक्त पर आंतरिक ऑडिट होता है। इसमें ट्रस्ट और SBI बैंक के प्रतिनिधि शामिल रहते हैं। आजकल वही काम रहा है। अभी तक ऐसी कोई भी बात सामने नहीं आई।

भाजपा नेता ने पीएम से मामले की जांच कराए जाने की मांग की है।

BJP नेता का लेटर

अयोध्या के BJP नेता डॉ. रजनीश सिंह ने लेटर लिखा था- राम मंदिर करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। ऐसे में चढ़ावे, दान और मंदिर प्रशासन से जुड़े किसी भी विवाद या आरोप पर पारदर्शिता जरूरी है। अगर आरोप निराधार हैं तो जांच के माध्यम से सच्चाई सामने लाई जाए। इधर, अखिलेश ने मंगलवार को कहा- CCTV फुटेज सार्वजनिक करने में क्या दिक्कत है। साथ ही उन्होंने निजी कंपनियों की भूमिका पर भी सवाल खड़े किए। पूछा कि चढ़ावे की गिनती जैसे संवेदनशील काम में ट्रस्ट और सरकारी बैंक के बीच निजी कंपनियों को शामिल करने का निर्णय किसने लिया।

संबंधित सामग्री

Gen Z को लेकर बिहार BJP एक्टिव, केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश के बाद CM सम्राट चौधरी हुए सक्रिय

Gen Z को लेकर बिहार BJP एक्टिव, केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश के बाद CM सम्राट चौधरी हुए सक्रिय

भारतीय जनता पार्टी बिहार में Gen Z युवाओं के साथ संपर्क साधने के लिए विशेष योजनाएं बना रही है, जिसमें युवा समस्याओं और उम्मीदों को समझने पर जोर दिया जाएगा।

CM सुक्खू का BJP पर पलटवार, ‘व्हाइट पेपर’ से खुलेगा पिछली सरकार के कथित भ्रष्टाचार का राज

CM सुक्खू का BJP पर पलटवार, ‘व्हाइट पेपर’ से खुलेगा पिछली सरकार के कथित भ्रष्टाचार का राज

हिमाचल प्रदेश की विधानसभा में मानसून सत्र के दौरान राजनीतिक उठापटक जारी है। सीएम सुक्खू ने भाजपा पर पलटवार करते हुए कई मुद्दों पर चर्चा की और व्हाइट पेपर कमेटी की जांच का उल्लेख किया।

लुधियाना नगर निगम की मीटिंग बनी अखाड़ा, AAP-BJP पार्षदों में हाथापाई

लुधियाना नगर निगम की मीटिंग बनी अखाड़ा, AAP-BJP पार्षदों में हाथापाई

लुधियाना नगर निगम बैठक में AAP और BJP पार्षदों के बीच जमकर विवाद हुआ, पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। वोटिंग 29 अगस्त को होगी।

केजरीवाल का BJP पर हमला, बोले- पंजाब और गुजरात के स्कूलों की तुलना कर लो, सब साफ हो जाएगा

केजरीवाल का BJP पर हमला, बोले- पंजाब और गुजरात के स्कूलों की तुलना कर लो, सब साफ हो जाएगा

अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के सरकारी स्कूलों में सुधार के लिए काम कर रहे भगवंत मान सरकार की प्रशंसा की और भाजपा पर पुरानी तस्वीरें शेयर करने का आरोप लगाया।

रीवा पुलिस स्टेशन में भाजपा नेता और पुलिस के बीच तीखी बहस

रीवा पुलिस स्टेशन में भाजपा नेता और पुलिस के बीच तीखी बहस

रीवा के सिविल लाइन थाने में भाजपा नेता बंसीलाल साहू और थाना प्रभारी के बीच तीखी बहस हुई, जब नेता एक आरोपी के समर्थन में थाने पहुंचे।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026