सुरक्षा में कड़े निर्देश

त्योहारों से पहले राजस्थान में सुरक्षा अलर्ट, CM भजनलाल ने दिए सख्त निर्देश

भारतीय राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने त्योहारी सीजन के दौरान व्यापक सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए पुलिस और प्रशासन को सख्त निर्देश दिए हैं।

By : शिवम् पांडेय
त्योहारों से पहले राजस्थान में सुरक्षा अलर्ट, CM भजनलाल ने दिए सख्त निर्देश

सुरक्षा में कड़े निर्देश

प्रदेश में त्योहारी सीजन शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पुलिस और प्रशासन को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। रविवार को हुई समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने त्योहारों के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर पहले से प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने को कहा।

विवाद हुआ तो मौके पर पहुंचेंगे IG-SP

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी विवाद या अप्रिय घटना से माहौल बिगड़ने की स्थिति में संबंधित पुलिस महानिरीक्षक (IG) और पुलिस अधीक्षक (SP) तत्काल मौके पर पहुंचें और स्थिति को नियंत्रित करें। उन्होंने अधिकारियों को किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए।

बड़े त्योहारों को लेकर अतिरिक्त सतर्कता

सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि आने वाले दिनों में बारावफात, रक्षाबंधन, जन्माष्टमी और गणेश चतुर्थी जैसे बड़े पर्व हैं। ऐसे में पुलिस प्रशासन को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की जरूरत है। त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय स्तर पर भी तैयारियां मजबूत करने के निर्देश दिए गए।

आमजन से बेहतर समन्वय पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि छोटी-बड़ी सूचनाएं समय पर अधिकारियों तक पहुंचें और उन पर तत्काल कार्रवाई हो, इसके लिए आमजन के साथ प्रभावी समन्वय बनाया जाए। उन्होंने जनसहभागिता बढ़ाने और स्थानीय लोगों से लगातार संवाद रखने पर भी जोर दिया।

सुरक्षा के साथ यातायात व्यवस्था भी जरूरी

सीएम ने कहा कि त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ यातायात प्रबंधन की भी पहले से तैयारी की जाए। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, धार्मिक स्थलों और प्रमुख मार्गों पर यातायात को सुचारू रखने के लिए प्रभावी प्लान तैयार किया जाए, ताकि आम लोगों को परेशानी न हो।

वरिष्ठ अधिकारी बैठक में रहे मौजूद

समीक्षा बैठक में पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा, अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) भास्कर ए. सावंत सहित पुलिस और प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था और जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

संबंधित सामग्री

बारिश से हाहाकार: काशी डूबी, बिहार में बाढ़; MP के 21 जिलों में अलर्ट

बारिश से हाहाकार: काशी डूबी, बिहार में बाढ़; MP के 21 जिलों में अलर्ट

उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश में बारिश और बाढ़ की गंभीर स्थिति। वाराणसी के 84 घाट डूबे, बिहार में 50 हजार लोग बाढ़ में फंसे।

प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में यूपीआई ने डिजिटल पेमेंट को दी नई रफ्तार: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में यूपीआई ने डिजिटल पेमेंट को दी नई रफ्तार: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

UPI ने अपनी 10वीं वर्षगांठ पर भारतीय डिजिटल अर्थव्यवस्था में अभूतपूर्व विस्तार किया, जिससे छोटे दुकानदारों से लेकर वैश्विक बाजार तक पहुंच बनी।

भारत बनने जा रहा है खेल महाशक्ति, मोदी कैबिनेट ने मंजूर किए 36,441 करोड़ रुपये; MP को मिलेगा बड़ा तोहफा!

भारत बनने जा रहा है खेल महाशक्ति, मोदी कैबिनेट ने मंजूर किए 36,441 करोड़ रुपये; MP को मिलेगा बड़ा तोहफा!

केंद्र सरकार ने खेलो इंडिया योजना के तहत 36,441 करोड़ रुपये के बजट की मंजूरी दी, जिससे खिलाड़ियों को व्यापक लाभ मिलेगा।

केजरीवाल का BJP पर हमला, बोले- पंजाब और गुजरात के स्कूलों की तुलना कर लो, सब साफ हो जाएगा

केजरीवाल का BJP पर हमला, बोले- पंजाब और गुजरात के स्कूलों की तुलना कर लो, सब साफ हो जाएगा

अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के सरकारी स्कूलों में सुधार के लिए काम कर रहे भगवंत मान सरकार की प्रशंसा की और भाजपा पर पुरानी तस्वीरें शेयर करने का आरोप लगाया।

भारतीय महिलाओं के कपड़ों में क्यों नहीं हुआ करती थी जेब? ये हैं वजह

भारतीय महिलाओं के कपड़ों में क्यों नहीं हुआ करती थी जेब? ये हैं वजह

भारतीय महिलाओं के कपड़ों में जेबों की कमी एक ऐतिहासिक और आर्थिक मुद्दा है, जो फैशन पर अधिक जोर देने और पुरुष प्रधान समाज की वजह से है।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026