भयानक हत्या मध्य प्रदेश में

दमोह: सोते हुए ससुर पर दामाद ने बरसाई कुल्हाड़ी, मौत के घाट उतारा; बीच-बचाव करने आई महिला भी गंभीर घायल

मध्य प्रदेश के दमोह में एक दामाद ने अपने ससुर पर कुल्हाड़ी से हमला कर उनकी हत्या कर दी और बीच-बचाव करने आई महिला को गंभीर चोटें पहुंचाईं।

By : रोहन उमक
दमोह: सोते हुए ससुर पर दामाद ने बरसाई कुल्हाड़ी, मौत के घाट उतारा; बीच-बचाव करने आई महिला भी गंभीर घायल

दमोह: सोते हुए ससुर पर दामाद ने बरसाई कुल्हाड़ी, मौत के घाट उतारा; बीच-बचाव करने आई महिला भी गंभीर घायल

मध्य प्रदेश के दमोह जिले में पति-पत्नी के विवाद ने सोमवार तड़के एक खौफनाक वारदात का रूप ले लिया। बटियागढ़ थाना क्षेत्र के पिपरोधा गांव में ससुराल पहुंचे एक दामाद ने कथित तौर पर अपने सो रहे ससुर पर कुल्हाड़ी से हमला कर उनकी हत्या कर दी। वारदात के दौरान बीच-बचाव करने आई एक महिला पर भी आरोपी ने हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। हत्याकांड की खबर फैलते ही गांव में हड़कंप मच गया और परिवार में मातम पसर गया।

प्रतीकात्मक तस्वीर

पति की मारपीट से परेशान होकर मायके आई थी बेटी

जानकारी के अनुसार, पिपरोधा निवासी रमेश रैकवार रविवार रात अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे। बताया जा रहा है कि उनकी बेटी रश्मि रैकवार अपने पति रामप्रसाद रैकवार की कथित मारपीट से परेशान होकर बमोरी गांव से मायके लौट आई थी।

परिजनों के मुताबिक, रामप्रसाद रविवार शाम अपने ससुराल भी पहुंच गया था। बताया गया कि रात में रमेश रैकवार ने दामाद को समझाने की कोशिश की थी। इसके बाद परिवार के सभी सदस्यों ने खाना खाया और सोने चले गए।

तड़के 4 बजे सोते हुए ससुर पर हमला

परिजनों के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 4 बजे रामप्रसाद ने कथित तौर पर सो रहे रमेश रैकवार पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में रमेश को गंभीर चोटें आईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की आहट सुनकर गंगाबाई की नींद खुल गई। उन्होंने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो आरोपी ने कथित तौर पर उन पर भी कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में गंगाबाई गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें तत्काल उपचार के लिए बटियागढ़ स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

शराब के नशे में मारपीट का आरोप

मृतक की बेटी रश्मि ने बताया कि वह अपने पति की कथित प्रताड़ना से परेशान थी। उसके मुताबिक, रामप्रसाद शराब के नशे में अक्सर उसके साथ मारपीट करता था। इसी वजह से वह अपने मायके पिपरोधा आ गई थी।

परिजनों का कहना है कि रविवार रात रमेश रैकवार ने रामप्रसाद को समझाया था। हालांकि, इसके कुछ घंटे बाद ही तड़के कथित तौर पर उसने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।

वारदात के बाद फरार हुआ आरोपी

हमले के बाद आरोपी रामप्रसाद मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही बटियागढ़ थाना पुलिस गांव पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को बटियागढ़ स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां आवश्यक कार्रवाई की गई।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। वारदात के पीछे पति-पत्नी के विवाद को मुख्य वजह बताया जा रहा है। हालांकि, हत्या की पूरी परिस्थितियों और घटना के पीछे के कारणों की पुष्टि पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

संबंधित सामग्री

बौद्ध मठ के पते पर बने करीब 40 संदिग्ध पासपोर्ट, STF के खुलासे से मचा हड़कंप; 70 पासपोर्ट जांच के घेरे में

बौद्ध मठ के पते पर बने करीब 40 संदिग्ध पासपोर्ट, STF के खुलासे से मचा हड़कंप; 70 पासपोर्ट जांच के घेरे में

मध्य प्रदेश STF ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए पासपोर्ट हासिल करने वाले गिरोह का खुलासा किया, जिसमें विदेश यात्रा के लिए भी पासपोर्ट का उपयोग हुआ।

मोतिहारी में पेड़ से लटके मिले शादीशुदा प्रेमी-प्रेमिका के शव, एक ही फंदे से बंधे थे भोला और सफीना

मोतिहारी में पेड़ से लटके मिले शादीशुदा प्रेमी-प्रेमिका के शव, एक ही फंदे से बंधे थे भोला और सफीना

मोतिहारी के हरसिद्धि इलाके में एक पेड़ से दो युवकों के शव बरामद हुए, पुलिस जांच में जुटी, आत्महत्या या हत्या की आशंका।

PM मोदी के सेवा और जिम्मेदारी के 25 वर्षों के प्रति आभार का प्रकटीकरण है सेवा संकल्प अभियान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

PM मोदी के सेवा और जिम्मेदारी के 25 वर्षों के प्रति आभार का प्रकटीकरण है सेवा संकल्प अभियान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घोषणा की है कि मध्यप्रदेश में 'सेवा संकल्प अभियान' का आयोजन किया जाएगा, जो 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 13 सितंबर को आगर मालवा से अंतरित करेंगे लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 13 सितंबर को आगर मालवा से अंतरित करेंगे लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त

मध्यप्रदेश में 1.25 करोड़ महिलाओं को लाभ पहुंचाने के लिए लाड़ली बहना योजना के तहत 40वीं किस्त का अंतरण किया जाएगा।

CM डॉ. मोहन यादव की दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात, रोजगार और टेक्सटाइल सेक्टर पर हुई चर्चा

CM डॉ. मोहन यादव की दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात, रोजगार और टेक्सटाइल सेक्टर पर हुई चर्चा

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने रोजगार, कौशल विकास और टेक्सटाइल सेक्टर को बढ़ावा देने के मुद्दे पर चर्चा की।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026