चार्जिंग स्टेशन पर चोरी

भोपाल में ‘स्मार्ट’ चोरी! चार्जिंग स्टेशन से कॉपर वायर काट ले गए चोर

भोपाल में ईवी चार्जिंग स्टेशन से कॉपर वायर चोरी होने से चार्जिंग सुविधा प्रभावित हुई। इस घटना से स्टेशन की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठते हैं।

By : शिवम् पांडेय
भोपाल में ‘स्मार्ट’ चोरी! चार्जिंग स्टेशन से कॉपर वायर काट ले गए चोर

चार्जिंग स्टेशन पर चोरी

भोपाल में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए लगाए गए चार्जिंग स्टेशन अब सुरक्षा के लिहाज से चिंता का विषय बनते जा रहे हैं। पुराने नगर निगम कार्यालय के बाहर बने EV चार्जिंग स्टेशन से चोर कॉपर वायर काटकर ले गए। घटना के बाद चार्जिंग सुविधा प्रभावित हो गई है।

चार्जिंग पोर्ट से वायर गायब

जानकारी के मुताबिक, यहां चार इलेक्ट्रिक चार्जिंग पोर्ट लगाए गए हैं। इनमें से कुछ पोर्ट से जुड़ी कॉपर वायर चोर काटकर ले गए। स्टेशन और मशीनें मौके पर मौजूद हैं, लेकिन वायर चोरी होने के कारण वाहनों को चार्ज करने की सुविधा प्रभावित हुई है। कॉपर की बाजार कीमत ज्यादा होने के कारण इस तरह के उपकरण चोरों के निशाने पर रहते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सार्वजनिक सुविधाओं की सुरक्षा के लिए नियमित निगरानी जरूरी है।

CCTV के बावजूद चोरी

चार्जिंग स्टेशन परिसर में CCTV कैमरे भी लगे हुए हैं। इसके बावजूद चोरी करने वाले आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी को लेकर अभी कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है। अब सवाल उठ रहा है कि घटना के बाद CCTV फुटेज की जांच की गई या नहीं। अगर कैमरे चालू थे तो आरोपियों तक पहुंचने में देरी क्यों हो रही है, यह भी जांच का विषय है।

ग्रीन मोबिलिटी पर असर

शहर में इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या बढ़ रही है और सरकार ग्रीन मोबिलिटी को बढ़ावा देने के लिए चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार कर रही है। ऐसे में सार्वजनिक चार्जिंग स्टेशन से वायर चोरी होना व्यवस्था की सुरक्षा पर सवाल खड़े करता है। अगर ऐसी घटनाएं लगातार होती हैं तो चार्जिंग नेटवर्क के रखरखाव और आम लोगों के इस्तेमाल पर भी असर पड़ सकता है।

कार्रवाई का इंतजार

मामला सामने आने के बाद अब पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई पर नजर है। लोगों की मांग है कि CCTV फुटेज की जांच कर आरोपियों की पहचान की जाए और सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा के लिए चार्जिंग स्टेशनों पर निगरानी व्यवस्था मजबूत की जाए।

संबंधित सामग्री

भोपाल में रात के समय फायरिंग से दहशत, पुलिस जांच में जुटी,FIR में देरी का आरोप

भोपाल में रात के समय फायरिंग से दहशत, पुलिस जांच में जुटी,FIR में देरी का आरोप

भोपाल के कजलीखेड़ा में देर रात फायरिंग की घटना ने इलाके में दहशत फैला दी। पुलिस आरोपियों की पहचान और जांच में व्यस्त है।

भोपाल में आज ईद मिलादुन्नबी का जुलूस, ट्रैफिक डायवर्जन लागू

भोपाल में आज ईद मिलादुन्नबी का जुलूस, ट्रैफिक डायवर्जन लागू

भोपाल में ईद मिलादुन्नबी के मौके पर आयोजित दो प्रमुख जुलूस सामाजिक और धार्मिक सौहार्द का संदेश देंगे। भारी भीड़ और ट्रैफिक डायवर्जन की उम्मीद है।

भोपाल में दो बदमाशों ने की फायरिंग, इलाके में दहशत; फरियादी का आरोप- FIR दर्ज किए बिना थाने से लौटाया

भोपाल में दो बदमाशों ने की फायरिंग, इलाके में दहशत; फरियादी का आरोप- FIR दर्ज किए बिना थाने से लौटाया

भोपाल के कजलीखेड़ा में रात 3 बजे दो बदमाशों द्वारा फायरिंग की गई। इस घटना के बाद पुलिस पर तत्काल कार्रवाई न करने के आरोप लगे हैं।

सीएम डॉ. मोहन ने कैबिनेट के अहम फैसलों पर लगाई मुहर, प्रदेश के विकास के लिए 10 हजार 630 करोड़ रुपये मंजूर

सीएम डॉ. मोहन ने कैबिनेट के अहम फैसलों पर लगाई मुहर, प्रदेश के विकास के लिए 10 हजार 630 करोड़ रुपये मंजूर

मध्यप्रदेश सरकार ने इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य और सायबर सुरक्षा में सुधार के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं जिसमें बड़े निवेश और नई योजनाएं शामिल हैं।

भोपाल में शिक्षक भर्ती अभ्यर्थी को धरने से उठाया, आंदोलन और तेज करने की चेतावनी

भोपाल में शिक्षक भर्ती अभ्यर्थी को धरने से उठाया, आंदोलन और तेज करने की चेतावनी

भोपाल में शिक्षक भर्ती की मांग कर रहे अभ्यर्थी नरेंद्र राजपूत को पुलिस ने धरना स्थल से उठाया। अभ्यर्थियों ने अपने आंदोलन को और मजबूती से जारी रखने की अपील की।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026