भोपाल जीएमसी हॉस्टल में जलभराव

पहली बारिश में डूबा गांधी मेडिकल कॉलेज हॉस्टल, 3.50 करोड़ के नवीनीकरण पर उठे सवाल

भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में नवीनीकरण के बावजूद पहली बारिश में जलभराव हो गया, जिससे छात्र परेशान हुए और सरकारी निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठे।

पहली बारिश में डूबा गांधी मेडिकल कॉलेज हॉस्टल, 3.50 करोड़ के नवीनीकरण पर उठे सवाल

भोपाल के प्रतिष्ठित गांधी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) के सी-ब्लॉक बॉयज हॉस्टल की पहली ही बारिश में बदहाल स्थिति ने करोड़ों रुपये के नवीनीकरण कार्य पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मानसून की शुरुआती बारिश के बाद हॉस्टल के ग्राउंड फ्लोर में पानी भर गया, जिससे वहां रहने वाले मेडिकल छात्रों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हॉस्टल परिसर में जलभराव के कारण छात्रों की दिनचर्या प्रभावित हुई और उन्हें पानी के बीच आवाजाही करनी पड़ी।

बेहद चिंताजनक है

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि हॉस्टल के अंदर घुटनों तक पानी जमा है और छात्र अव्यवस्था के बीच रहने को मजबूर हैं। वीडियो सामने आने के बाद सरकारी निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और रखरखाव व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। लोगों का कहना है कि राजधानी के सबसे बड़े मेडिकल संस्थान की यह स्थिति बेहद चिंताजनक है।

पूरे प्रोजेक्ट की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्नचिन्ह है

सबसे बड़ा सवाल हॉस्टल के हालिया नवीनीकरण को लेकर उठ रहा है। जानकारी के अनुसार, सी-ब्लॉक बॉयज हॉस्टल का करीब 3.50 करोड़ रुपये की लागत से नवीनीकरण कराया गया था। इसके बावजूद पहली ही सामान्य बारिश में जलभराव होना निर्माण कार्य की गुणवत्ता और योजना पर सवाल खड़े करता है। यदि करोड़ों रुपये खर्च होने के बाद भी पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं हो सकी, तो यह पूरे प्रोजेक्ट की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्नचिन्ह है।

खराब ड्रेनेज सिस्टम को जलभराव की मुख्य वजह

प्रारंभिक तौर पर खराब ड्रेनेज सिस्टम को जलभराव की मुख्य वजह माना जा रहा है। छात्रों और स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण के दौरान पानी निकासी की प्रभावी व्यवस्था पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया गया। अब मांग उठ रही है कि नवीनीकरण कार्य की तकनीकी जांच कराई जाए और यह पता लगाया जाए कि निर्माण में किसी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता तो नहीं हुई।फिलहाल कॉलेज प्रशासन की ओर से स्थिति सामान्य करने के प्रयास किए जा रहे हैं. 

संबंधित सामग्री

भोपाल में रात के समय फायरिंग से दहशत, पुलिस जांच में जुटी,FIR में देरी का आरोप

भोपाल में रात के समय फायरिंग से दहशत, पुलिस जांच में जुटी,FIR में देरी का आरोप

भोपाल के कजलीखेड़ा में देर रात फायरिंग की घटना ने इलाके में दहशत फैला दी। पुलिस आरोपियों की पहचान और जांच में व्यस्त है।

भोपाल में आज ईद मिलादुन्नबी का जुलूस, ट्रैफिक डायवर्जन लागू

भोपाल में आज ईद मिलादुन्नबी का जुलूस, ट्रैफिक डायवर्जन लागू

भोपाल में ईद मिलादुन्नबी के मौके पर आयोजित दो प्रमुख जुलूस सामाजिक और धार्मिक सौहार्द का संदेश देंगे। भारी भीड़ और ट्रैफिक डायवर्जन की उम्मीद है।

भोपाल में दो बदमाशों ने की फायरिंग, इलाके में दहशत; फरियादी का आरोप- FIR दर्ज किए बिना थाने से लौटाया

भोपाल में दो बदमाशों ने की फायरिंग, इलाके में दहशत; फरियादी का आरोप- FIR दर्ज किए बिना थाने से लौटाया

भोपाल के कजलीखेड़ा में रात 3 बजे दो बदमाशों द्वारा फायरिंग की गई। इस घटना के बाद पुलिस पर तत्काल कार्रवाई न करने के आरोप लगे हैं।

जनता की सुविधा से कोई समझौता नहीं! CM धामी ने सड़कों की बदहाली पर ली बैठक, अक्टूबर से खुद करेंगे निरीक्षण

जनता की सुविधा से कोई समझौता नहीं! CM धामी ने सड़कों की बदहाली पर ली बैठक, अक्टूबर से खुद करेंगे निरीक्षण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में सड़कों की स्थिति में सुधार के लिए कड़े निर्देश दिए, जिसमें मानसून के बाद तत्काल काम शुरू करने का आदेश शामिल है।

सीएम डॉ. मोहन ने कैबिनेट के अहम फैसलों पर लगाई मुहर, प्रदेश के विकास के लिए 10 हजार 630 करोड़ रुपये मंजूर

सीएम डॉ. मोहन ने कैबिनेट के अहम फैसलों पर लगाई मुहर, प्रदेश के विकास के लिए 10 हजार 630 करोड़ रुपये मंजूर

मध्यप्रदेश सरकार ने इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य और सायबर सुरक्षा में सुधार के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं जिसमें बड़े निवेश और नई योजनाएं शामिल हैं।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026