भोपाल में विशाल तिरंगा यात्रा

भोपाल में निकली विशाल तिरंगा यात्रा, CM डॉ मोहन यादव हुए शामिल

भोपाल के कोलार इलाके में 'हर घर तिरंगा' अभियान के अंतर्गत विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें एक लाख से अधिक लोगों और 50 हजार वाहनों की भागीदारी हुई।

भोपाल में निकली विशाल तिरंगा यात्रा, CM डॉ मोहन यादव हुए शामिल

भोपाल के कोलार इलाके में शुक्रवार को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत संस्था ‘कर्मश्री’ ने विशाल तिरंगा यात्रा निकाली। करीब 32 किलोमीटर लंबी इस यात्रा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी शामिल हुए। आयोजकों का दावा है कि यात्रा में एक लाख से अधिक नागरिक हिस्सा ले रहे हैं और करीब 50 हजार वाहनों का रजिस्ट्रेशन हुआ है।

मदर टेरेसा स्कूल से शुरू हुई यात्रा

यात्रा कोलार सिक्स लेन स्थित मदर टेरेसा स्कूल के सामने से शुरू हुई। यहां से तिरंगा यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए संत नगर स्थित भैंसाखेड़ी मंडी तक पहुंचेगी। पूरे 32 किलोमीटर के रूट पर जगह-जगह स्वागत मंच बनाए गए हैं। आयोजकों के मुताबिक, 1100 से अधिक स्थानों पर नागरिक और सामाजिक संस्थाएं यात्रा का स्वागत कर रही हैं।

सीएम डॉ मोहन यादव भी हुए शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने यात्रा में शामिल होकर लोगों का उत्साह बढ़ाया। यात्रा में बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं, सामाजिक संगठनों के सदस्य और आम नागरिक तिरंगा लेकर नजर आए। पूरे मार्ग पर देशभक्ति के नारों के साथ तिरंगों का सैलाब दिखाई दिया।

सीएम बोले- पूरा भोपाल सड़कों पर उतरा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि ऐसा लग रहा है जैसे पूरा भोपाल सड़कों पर उतर आया है। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति तिरंगे के साथ देश के मान-सम्मान और स्वाभिमान को नई ऊंचाई देने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। उन्होंने भारत की बढ़ती सैन्य क्षमता का भी जिक्र करते हुए कहा कि देश अब दुश्मनों की सीमा में जाकर कार्रवाई करने का सामर्थ्य रखता है।

रामेश्वर शर्मा का पाकिस्तान पर बयान

यात्रा के आयोजक और हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि भारत ने लाहौर, ढाका और कराची को नहीं भुलाया है। उन्होंने कहा कि आज नहीं तो कल वहां भी तिरंगा फहराया जाएगा और वंदे मातरम् गाया जाएगा। उन्होंने युवाओं से स्वतंत्रता संग्राम के क्रांतिकारियों से प्रेरणा लेने की अपील की।

नशे के खिलाफ दिया संदेश

रामेश्वर शर्मा ने युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की। यात्रा के दौरान बनाए गए सेल्फी पॉइंट पर ‘Gen-Z Against Addiction’ और ‘नशा मुक्त युवा’ जैसे संदेशों के जरिए युवाओं को नशामुक्ति का संदेश दिया गया।

सुरक्षा और ट्रैफिक की खास व्यवस्था

32 किलोमीटर लंबे रूट पर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए पुलिस, प्रशासन और आयोजन समिति की टीमें तैनात की गई हैं। यात्रा के दौरान जगह-जगह स्वागत और देशभक्ति कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में रात के समय फायरिंग से दहशत, पुलिस जांच में जुटी,FIR में देरी का आरोप

भोपाल में रात के समय फायरिंग से दहशत, पुलिस जांच में जुटी,FIR में देरी का आरोप

भोपाल के कजलीखेड़ा में देर रात फायरिंग की घटना ने इलाके में दहशत फैला दी। पुलिस आरोपियों की पहचान और जांच में व्यस्त है।

भोपाल में आज ईद मिलादुन्नबी का जुलूस, ट्रैफिक डायवर्जन लागू

भोपाल में आज ईद मिलादुन्नबी का जुलूस, ट्रैफिक डायवर्जन लागू

भोपाल में ईद मिलादुन्नबी के मौके पर आयोजित दो प्रमुख जुलूस सामाजिक और धार्मिक सौहार्द का संदेश देंगे। भारी भीड़ और ट्रैफिक डायवर्जन की उम्मीद है।

भोपाल में दो बदमाशों ने की फायरिंग, इलाके में दहशत; फरियादी का आरोप- FIR दर्ज किए बिना थाने से लौटाया

भोपाल में दो बदमाशों ने की फायरिंग, इलाके में दहशत; फरियादी का आरोप- FIR दर्ज किए बिना थाने से लौटाया

भोपाल के कजलीखेड़ा में रात 3 बजे दो बदमाशों द्वारा फायरिंग की गई। इस घटना के बाद पुलिस पर तत्काल कार्रवाई न करने के आरोप लगे हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विभागीय कार्यों की समीक्षा की, निर्देश जारी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विभागीय कार्यों की समीक्षा की, निर्देश जारी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा करते हुए जनकल्याण और समयबद्ध पूर्णता पर जोर दिया। नई योजनाओं और समग्र विकास के लिए दिशा-निर्देश दिए।

ग्वालियर कृषि के क्षेत्र में पंजाब और हरियाणा से भी आगे पहुंचेगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

ग्वालियर कृषि के क्षेत्र में पंजाब और हरियाणा से भी आगे पहुंचेगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों को आधुनिक खेती और फसल विविधीकरण अपनाने की सलाह दी, ग्वालियर को कृषि में अग्रणी बनाने का लक्ष्य रखा।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026