भोपाल में किशोर की हत्या

1.20 करोड़ के लालच में 17 वर्षीय किशोर की हत्या, फर्जी डॉक्टर पर साजिश रचने का आरोप

भोपाल में 1.20 करोड़ रुपए के लालच में एक 17 वर्षीय किशोर की हत्या का मामला सामने आया, जिसमें पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

1.20 करोड़ के लालच में 17 वर्षीय किशोर की हत्या, फर्जी डॉक्टर पर साजिश रचने का आरोप

भोपाल में 1.20 करोड़ रुपए कमाने के लालच में 17 वर्षीय किशोर की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, इस वारदात को तीन नाबालिगों समेत पांच आरोपियों ने अंजाम दिया। पुलिस ने कथित सरगना फर्जी डॉक्टर जोहेब खान (20), आमिर कुरैशी (18) और तीन नाबालिगों को पकड़ा है। 

                                                                                           आरोपी

एक महीने पहले हुई थी दोस्ती

पुलिस के अनुसार, मृतक इकबाल मैदान और मोती मस्जिद इलाके में पेन और चाबी के छल्ले बेचता था। उसकी मां मजदूर नगर के सुलभ कॉम्प्लेक्स में सफाई का काम करती है। आरोपियों ने करीब एक महीने पहले उससे दोस्ती की थी। 6 अगस्त को दो नाबालिग उसे 100 रुपए देने का लालच देकर अपने साथ ले गए।

सुनसान जगह ले जाकर की हत्या

रास्ते में एक अन्य नाबालिग भी उनके साथ हो गया। चारों किशोर को गिन्नौरी और किलोल पार्क होते हुए छोटे तालाब के धोबीघाट की तरफ ले गए। पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी जोहेब मोबाइल फोन के जरिए लगातार उनके संपर्क में था। सुनसान जगह पहुंचने के बाद आरोपियों ने किशोर पर हमला किया और चाकू से वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई।

हत्या के बाद वीडियो कॉल पर दिए निर्देश

पुलिस के मुताबिक, वारदात के बाद आरोपियों ने जोहेब को वीडियो कॉल किया। आरोप है कि जोहेब ने फोन पर आगे के निर्देश दिए। पूछताछ में यह भी सामने आया कि जोहेब खुद को डॉक्टर बताता था और उसने कथित तौर पर नाबालिगों को एक वीडियो दिखाकर किशोर के शरीर के अंगों के बदले 1.20 करोड़ रुपए मिलने का लालच दिया था।

चाकू और मोबाइल फोन बरामद

श्यामला हिल्स पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल चाकू और मृतक का मोबाइल बरामद किया है। पुलिस मोबाइल और आरोपियों के फोन की जांच कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि वारदात से पहले और बाद में आरोपियों की किन लोगों से बातचीत हुई थी।

कपड़ों और निशान से हुई पहचान

पुलिस को 10 अगस्त को किशोर का शव मिला था। पहचान नहीं होने पर उसे दफना दिया गया। बाद में कपड़ों, चप्पलों और हाथ पर मौजूद निशान के आधार पर परिजनों ने उसकी पहचान की। अब पुलिस परिजनों की मौजूदगी में शव को कब्र से निकालकर आगे की कानूनी प्रक्रिया कर रही है।

पुलिस जांच में सामने आएंगे और राज

पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। आरोपियों के बयानों का घटनास्थल, पोस्टमॉर्टम और अन्य साक्ष्यों से मिलान किया जा रहा है। साथ ही कथित लालच के पीछे किसी बड़े नेटवर्क या अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में रात के समय फायरिंग से दहशत, पुलिस जांच में जुटी,FIR में देरी का आरोप

भोपाल में रात के समय फायरिंग से दहशत, पुलिस जांच में जुटी,FIR में देरी का आरोप

भोपाल के कजलीखेड़ा में देर रात फायरिंग की घटना ने इलाके में दहशत फैला दी। पुलिस आरोपियों की पहचान और जांच में व्यस्त है।

भोपाल में आज ईद मिलादुन्नबी का जुलूस, ट्रैफिक डायवर्जन लागू

भोपाल में आज ईद मिलादुन्नबी का जुलूस, ट्रैफिक डायवर्जन लागू

भोपाल में ईद मिलादुन्नबी के मौके पर आयोजित दो प्रमुख जुलूस सामाजिक और धार्मिक सौहार्द का संदेश देंगे। भारी भीड़ और ट्रैफिक डायवर्जन की उम्मीद है।

भोपाल में दो बदमाशों ने की फायरिंग, इलाके में दहशत; फरियादी का आरोप- FIR दर्ज किए बिना थाने से लौटाया

भोपाल में दो बदमाशों ने की फायरिंग, इलाके में दहशत; फरियादी का आरोप- FIR दर्ज किए बिना थाने से लौटाया

भोपाल के कजलीखेड़ा में रात 3 बजे दो बदमाशों द्वारा फायरिंग की गई। इस घटना के बाद पुलिस पर तत्काल कार्रवाई न करने के आरोप लगे हैं।

भोपाल में शिक्षक भर्ती अभ्यर्थी को धरने से उठाया, आंदोलन और तेज करने की चेतावनी

भोपाल में शिक्षक भर्ती अभ्यर्थी को धरने से उठाया, आंदोलन और तेज करने की चेतावनी

भोपाल में शिक्षक भर्ती की मांग कर रहे अभ्यर्थी नरेंद्र राजपूत को पुलिस ने धरना स्थल से उठाया। अभ्यर्थियों ने अपने आंदोलन को और मजबूती से जारी रखने की अपील की।

शोपियां में 6 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, हैंड ग्रेनेड और हिजबुल के पोस्टर बरामद

शोपियां में 6 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, हैंड ग्रेनेड और हिजबुल के पोस्टर बरामद

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने आतंकी मददगारों सहित कई गिरफ्तारियां कीं, हथियार और विस्फोटक बरामद किए।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026