भोपाल में यातायात सुधार

राजधानी की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना सभी की जिम्मेदारी- सांसद आलोक शर्मा

भोपाल में यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए सांसद आलोक शर्मा ने उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में विभिन्न यातायात समस्याओं और सुधार कार्यों पर चर्चा हुई।

By : रोहन उमक
राजधानी की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना सभी की जिम्मेदारी- सांसद आलोक शर्मा

राजधानी की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना सभी की जिम्मेदारी- सांसद आलोक शर्मा

मप्र की राजधानी भोपाल की यातायात व्यवस्था को अधिक सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से सांसद आलोक शर्मा ने गुरुवार को पुलिस कमिश्नर कार्यालय में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में शहर के ट्रैफिक प्रबंधन से जुड़े विभिन्न मुद्दों की विस्तार से समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए।

सांसद ने कहा कि राजधानी की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना केवल एक विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि सभी संबंधित विभागों की साझा जिम्मेदारी है।

बैठक का एक दृश्य

ब्लैक स्पॉट और लेफ्ट टर्न सुधारने पर जोर

बैठक में शहर के 16 ब्लैक स्पॉट समाप्त करने, 37 लेफ्ट टर्न को व्यवस्थित करने, बंद पड़े ट्रैफिक सिग्नलों को दोबारा चालू करने, अतिक्रमण हटाने, कंडम वाहनों को सड़क से हटाने, विद्युत पोल सहित अन्य अवरोधों को स्थानांतरित करने तथा ई-रिक्शा संचालन को सुव्यवस्थित बनाने जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।

सांसद आलोक शर्मा ने अधिकारियों से कहा कि बाजार, स्कूल, अस्पताल, कार्यालय, एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड जैसे प्रमुख स्थानों तक नागरिकों की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।

10 करोड़ की राशि से होंगे सुधार कार्य

सांसद ने नगर निगम द्वारा लेफ्ट टर्न सुधार और विद्युत पोल हटाने के कार्यों के लिए 10 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत किए जाने पर महापौर मालती राय और नगर निगम प्रशासन का आभार जताया। उन्होंने निर्देश दिए कि स्वीकृत राशि का उपयोग तय समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्यों के लिए किया जाए।

पुलिस कमिश्नर कार्यालय में संपन्न हुई बैठक

आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए उन्होंने अधिकारियों से कहा कि ट्रैफिक प्रबंधन से जुड़े सभी कार्य समय पर पूरे किए जाएं, ताकि त्योहारों के दौरान नागरिकों को जाम और अव्यवस्था का सामना न करना पड़े।

जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के निर्देश

बैठक में बारिश के दौरान शहर के विभिन्न इलाकों में होने वाले जलभराव पर भी गंभीर चर्चा हुई। सांसद ने महापौर मालती राय को जलभराव वाले स्थानों की सूची सौंपते हुए नगर निगम अधिकारियों को तत्काल निरीक्षण कर प्रभावी जल निकासी और सड़क सुधार की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि वर्षाकाल में नागरिकों की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए और जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

अधिकारियों की तैयारी पर जताई नाराजगी

समीक्षा के दौरान लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी), राजस्व विभाग, यातायात पुलिस, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) और एमपीआरडीसी के कुछ अधिकारियों द्वारा संतोषजनक जानकारी प्रस्तुत नहीं किए जाने पर सांसद ने नाराजगी जताई। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अगली समीक्षा बैठक में सभी अधिकारी अद्यतन जानकारी, कार्यों की प्रगति रिपोर्ट और पूरी तैयारी के साथ उपस्थित हों। किसी भी प्रकार की लापरवाही या अधूरी जानकारी स्वीकार नहीं की जाएगी।

एक सप्ताह में अतिक्रमण हटाने के निर्देश

बैठक के दौरान महापौर मालती राय ने सदर मंजिल से काली मंदिर चौराहे और वहां से बुधवारा क्षेत्र तक सड़क पर फैले अतिक्रमण का मुद्दा उठाया। इस पर सांसद आलोक शर्मा ने पुलिस, राजस्व विभाग और नगर निगम के अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर पूरे क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़कें आम नागरिकों की सुविधा के लिए हैं और उन पर किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

बैठक में मौजूद पुलिस और नगर निगम अधिकारी

बैठक में पुलिस कमिश्नर संजय कुमार, स्मार्ट सिटी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त शैलेंद्र सिंह चौहान, महापौर मालती राय तथा नगर निगम, राजस्व विभाग, एनएचएआई, एमपीआरडीसी, यातायात पुलिस एवं अन्य संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

संबंधित सामग्री

भोपाल के मॉल में डिलीवरी बॉय से मारपीट, वीडियो आया सामने, पार्सल डिलीवरी को लेकर शुरू हुआ विवाद

भोपाल के मॉल में डिलीवरी बॉय से मारपीट, वीडियो आया सामने, पार्सल डिलीवरी को लेकर शुरू हुआ विवाद

भोपाल के आशिमा मॉल में डिलीवरी बॉय रोहित वर्मा के साथ फरहीन खान और तीन अन्य लोगों ने मारपीट की। पुलिस ने FIR दर्ज की और जांच शुरू की है।

भोपाल में रात के समय फायरिंग से दहशत, पुलिस जांच में जुटी,FIR में देरी का आरोप

भोपाल में रात के समय फायरिंग से दहशत, पुलिस जांच में जुटी,FIR में देरी का आरोप

भोपाल के कजलीखेड़ा में देर रात फायरिंग की घटना ने इलाके में दहशत फैला दी। पुलिस आरोपियों की पहचान और जांच में व्यस्त है।

भोपाल में आज ईद मिलादुन्नबी का जुलूस, ट्रैफिक डायवर्जन लागू

भोपाल में आज ईद मिलादुन्नबी का जुलूस, ट्रैफिक डायवर्जन लागू

भोपाल में ईद मिलादुन्नबी के मौके पर आयोजित दो प्रमुख जुलूस सामाजिक और धार्मिक सौहार्द का संदेश देंगे। भारी भीड़ और ट्रैफिक डायवर्जन की उम्मीद है।

भोपाल में दो बदमाशों ने की फायरिंग, इलाके में दहशत; फरियादी का आरोप- FIR दर्ज किए बिना थाने से लौटाया

भोपाल में दो बदमाशों ने की फायरिंग, इलाके में दहशत; फरियादी का आरोप- FIR दर्ज किए बिना थाने से लौटाया

भोपाल के कजलीखेड़ा में रात 3 बजे दो बदमाशों द्वारा फायरिंग की गई। इस घटना के बाद पुलिस पर तत्काल कार्रवाई न करने के आरोप लगे हैं।

भोपाल में शिक्षक भर्ती अभ्यर्थी को धरने से उठाया, आंदोलन और तेज करने की चेतावनी

भोपाल में शिक्षक भर्ती अभ्यर्थी को धरने से उठाया, आंदोलन और तेज करने की चेतावनी

भोपाल में शिक्षक भर्ती की मांग कर रहे अभ्यर्थी नरेंद्र राजपूत को पुलिस ने धरना स्थल से उठाया। अभ्यर्थियों ने अपने आंदोलन को और मजबूती से जारी रखने की अपील की।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026