भोपाल ट्विशा मौत मामला

ट्विशा मौत मामला: जेल पहुंचते ही मां-बेटे अस्पताल में भर्ती, VIP ट्रीटमेंट पर उठे सवाल

भोपाल में ट्विशा की मौत के मामले में आरोपी मां-बेटे की जेल में मिल रही सुविधाओं पर उठे सवाल। जेल और अस्पताल में विशेष व्यवस्था पर चर्चा तेज।

ट्विशा मौत मामला: जेल पहुंचते ही मां-बेटे अस्पताल में भर्ती, VIP ट्रीटमेंट पर उठे सवाल

भोपाल की चर्चित ट्विशा मौत मामले में आरोपी मां-बेटे को जेल भेजे जाने के बाद अब उन्हें मिल रही सुविधाओं को लेकर नए सवाल खड़े हो गए हैं। मामले में गिरफ्तार गिरिबाला शर्मा और उनके बेटे समर्थ शर्मा को जेल पहुंचने के तुरंत बाद अस्पताल में भर्ती किए जाने पर परिजनों और आम लोगों के बीच चर्चा तेज हो गई है।

गिरिबाला को महिला वार्ड में विशेष व्यवस्था

जानकारी के अनुसार गिरिबाला शर्मा को जेल के महिला वार्ड स्थित अस्पताल में भर्ती किया गया है। उन्हें आपातकालीन इलाज के लिए बनाए गए तीन विशेष बेड में से एक बेड उपलब्ध कराया गया है। जेल प्रशासन का कहना है कि उनकी उम्र अधिक होने और सुरक्षा संबंधी कारणों को देखते हुए यह व्यवस्था की गई है।

समर्थ को भी अस्पताल में रखा गया

वहीं आरोपी समर्थ शर्मा को भी जेल के बी-खंड स्थित अस्पताल में भर्ती किया गया है। समर्थ के वकील का कहना है कि कोर्ट में पेशी के दौरान उसके पैर में चोट लग गई थी। इसी वजह से डॉक्टरों द्वारा एक्स-रे और चिकित्सकीय निगरानी के लिए अस्पताल में रखने की सलाह दी गई है। हालांकि इस व्यवस्था को लेकर भी कई तरह के सवाल उठ रहे हैं।

दूसरी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट नहीं मिलेगी

मामले में एक महत्वपूर्ण कानूनी घटनाक्रम भी सामने आया है। ट्विशा के परिजनों द्वारा दूसरी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट की प्रति उपलब्ध कराने की मांग कोर्ट में की गई थी, लेकिन अदालत ने इस आवेदन को खारिज कर दिया है।

सीबीआई ने कहा- जांच अभी जारी

सुनवाई के दौरान सीबीआई ने अदालत को बताया कि मामले की जांच अभी जारी है। एजेंसी का कहना है कि जांच पूरी होने से पहले पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सहित अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज परिजनों को उपलब्ध नहीं कराए जा सकते। ऐसे में अब सभी की नजरें सीबीआई की आगामी जांच और उसकी रिपोर्ट पर टिकी हुई हैं, जो इस हाई-प्रोफाइल मामले के कई सवालों के जवाब दे सकती है।
 

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन ने किया गोदरेज की चौथी यूनिट का शुभारंभ, भिंड में तैयार प्रोडक्ट पूरे देश में होंगे सप्लाई

सीएम डॉ. मोहन ने किया गोदरेज की चौथी यूनिट का शुभारंभ, भिंड में तैयार प्रोडक्ट पूरे देश में होंगे सप्लाई

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भिंड में गोदरेज की नई यूनिट का उद्घाटन किया, जिसमें 450 करोड़ रु. का निवेश किया गया है।

भोपाल के मॉल में डिलीवरी बॉय से मारपीट, वीडियो आया सामने, पार्सल डिलीवरी को लेकर शुरू हुआ विवाद

भोपाल के मॉल में डिलीवरी बॉय से मारपीट, वीडियो आया सामने, पार्सल डिलीवरी को लेकर शुरू हुआ विवाद

भोपाल के आशिमा मॉल में डिलीवरी बॉय रोहित वर्मा के साथ फरहीन खान और तीन अन्य लोगों ने मारपीट की। पुलिस ने FIR दर्ज की और जांच शुरू की है।

भोपाल में रात के समय फायरिंग से दहशत, पुलिस जांच में जुटी,FIR में देरी का आरोप

भोपाल में रात के समय फायरिंग से दहशत, पुलिस जांच में जुटी,FIR में देरी का आरोप

भोपाल के कजलीखेड़ा में देर रात फायरिंग की घटना ने इलाके में दहशत फैला दी। पुलिस आरोपियों की पहचान और जांच में व्यस्त है।

भोपाल में आज ईद मिलादुन्नबी का जुलूस, ट्रैफिक डायवर्जन लागू

भोपाल में आज ईद मिलादुन्नबी का जुलूस, ट्रैफिक डायवर्जन लागू

भोपाल में ईद मिलादुन्नबी के मौके पर आयोजित दो प्रमुख जुलूस सामाजिक और धार्मिक सौहार्द का संदेश देंगे। भारी भीड़ और ट्रैफिक डायवर्जन की उम्मीद है।

भोपाल में दो बदमाशों ने की फायरिंग, इलाके में दहशत; फरियादी का आरोप- FIR दर्ज किए बिना थाने से लौटाया

भोपाल में दो बदमाशों ने की फायरिंग, इलाके में दहशत; फरियादी का आरोप- FIR दर्ज किए बिना थाने से लौटाया

भोपाल के कजलीखेड़ा में रात 3 बजे दो बदमाशों द्वारा फायरिंग की गई। इस घटना के बाद पुलिस पर तत्काल कार्रवाई न करने के आरोप लगे हैं।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026