बिहार में बाढ़ का खतरा

नेपाल बाढ़ का असर, बिहार में गंडक बैराज 3 बार खोला; CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

नेपाल के रसुवा जिले में आई भीषण बाढ़ के बाद बिहार में गंडक नदी के जलस्तर में वृद्धि हुई है, जिससे बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।

By : शिवम् पांडेय
नेपाल बाढ़ का असर, बिहार में गंडक बैराज 3 बार खोला; CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

बिहार में बाढ़ का खतरा

बिहार: नेपाल के रसुवा जिले में बुधवार को आई भीषण बाढ़ और तबाही के बाद बिहार में गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने की आशंका है। बगहा स्थित गंडक बैराज से सुबह से कई बार पानी छोड़ा गया है। बैराज के 36 गेट खोल दिए गए हैं और नेपाल की ओर से लगातार बड़ी मात्रा में पानी आने के कारण प्रशासन हाई अलर्ट पर है।

गंडक बैराज से तेजी से छोड़ा जा रहा पानी

रात 12 बजे बैराज से करीब 1 लाख 52 हजार क्यूसेक, सुबह 6 बजे 88 हजार, 7 बजे 92,900 और 10 बजे 1 लाख 4,400 क्यूसेक पानी छोड़े जाने की जानकारी सामने आई है। इस हिसाब से बैराज से करीब 79.3 लाख लीटर पानी हर सेकेंड निकल रहा है। बाढ़ के पानी के साथ नेपाल से मलबा और घरेलू सामान भी बहकर बिहार पहुंच रहा है। गंडक बैराज के पास भैंस, फ्रिज और घरों का सामान बहकर आने के वीडियो सामने आए हैं।

CM सम्राट चौधरी ने किया हवाई सर्वे

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गंडक इलाके का हवाई सर्वे किया और इसके बाद गंडक बैराज का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से स्थिति की जानकारी ली और मुख्य सचिव को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है, लेकिन खतरा अभी टला नहीं है। उन्होंने कहा कि सभी लोग अपने काम में लगे हुए हैं और उम्मीद जताई कि जल्द हालात सामान्य होंगे।

8 जिलों में हाई अलर्ट

केंद्रीय जल आयोग के अनुसार, नेपाल से आने वाले पानी के कारण गंडक में करीब 3 मीटर ऊंची लहरें उठ सकती हैं। फ्लैश फ्लड की आशंका को देखते हुए बिहार के 8 जिलों में हाई अलर्ट जारी किया गया है। इनमें पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी और शिवहर शामिल हैं।

लोगों को सुरक्षित स्थानों पर किया जा रहा शिफ्ट

प्रशासन ने नेपाल से आने वाले अतिरिक्त पानी के लिए गंडक बैराज में जगह बनाने की तैयारी तेज कर दी है। पानी से जुड़ी कई नहरों को भी खाली कराया गया है। गंडक नदी के किनारे बसे लोगों को एहतियात के तौर पर ऊंचे और सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। संभावित बाढ़ प्रभावित इलाकों में NDRF और SDRF की टीमें तैनात की गई हैं। प्रभावित लोगों के लिए कम्युनिटी किचन की व्यवस्था भी की जा रही है।

गंडक में 3-4 लाख क्यूसेक पानी आने का अनुमान

नेपाल से आने वाले पानी को लेकर अनुमान है कि गंडक नदी में करीब 3 से 4 लाख क्यूसेक पानी पहुंच सकता है। तेज बहाव को देखते हुए नदी किनारे बसे गांवों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। हालांकि, वाल्मीकिनगर गंडक बैराज को करीब 8.5 लाख क्यूसेक पानी का दबाव झेलने के हिसाब से डिजाइन किया गया है। ऐसे में 3 से 4 लाख क्यूसेक पानी आने पर बैराज के लिए फिलहाल बड़ा खतरा नहीं माना जा रहा। चिंता मुख्य रूप से नदी के तेज करंट को लेकर है। तेज बहाव की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से नदी में जाने और नाव चलाने से बचने की अपील की है। नदी किनारे रहने वाले लोगों को लगातार सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

नेपाल बॉर्डर पर आवाजाही प्रतिबंधित

बगहा में नेपाल बॉर्डर पर एहतियात के तौर पर नाकेबंदी जारी है। बिहार के जो लोग नेपाल में फंसे हुए हैं, उन्हें भारत आने की अनुमति दी जा रही है। वहीं, नेपाल के जो नागरिक बिहार में फंसे हैं, उन्हें नेपाल जाने दिया जा रहा है। इसके अलावा अन्य लोगों की आवाजाही पर फिलहाल रोक जारी है। प्रशासन की नजर गंडक के जलस्तर और नेपाल से आने वाले पानी पर बनी हुई है।

संबंधित सामग्री

मोतिहारी में पेड़ से लटके मिले शादीशुदा प्रेमी-प्रेमिका के शव, एक ही फंदे से बंधे थे भोला और सफीना

मोतिहारी में पेड़ से लटके मिले शादीशुदा प्रेमी-प्रेमिका के शव, एक ही फंदे से बंधे थे भोला और सफीना

मोतिहारी के हरसिद्धि इलाके में एक पेड़ से दो युवकों के शव बरामद हुए, पुलिस जांच में जुटी, आत्महत्या या हत्या की आशंका।

बारिश और बाढ़ से कई राज्यों में हालात बिगड़े, उत्तराखंड में 170 फीट लंबा ब्रिज बहा

बारिश और बाढ़ से कई राज्यों में हालात बिगड़े, उत्तराखंड में 170 फीट लंबा ब्रिज बहा

उत्तराखंड में नवनिर्मित बैली ब्रिज बह गया, बिहार में 47 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित। उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में भी बारिश और बाढ़ का कहर जारी।

6 महीने की गर्भवती विवाहिता की हत्या का आरोप, जलती चिता से मिले 6 अवशेष; ससुराल वाले फरार

6 महीने की गर्भवती विवाहिता की हत्या का आरोप, जलती चिता से मिले 6 अवशेष; ससुराल वाले फरार

बिहार के मसौढ़ी में एक गर्भवती विवाहिता की हत्या के बाद उसके शव को दरधा नदी के किनारे चोरी-छिपे जला दिया गया। पुलिस ने जले हुए अवशेष बरामद किए।

MP में फिर एक्टिव हुआ मानसून, यूपी-बिहार में बाढ़ से हालात गंभीर

MP में फिर एक्टिव हुआ मानसून, यूपी-बिहार में बाढ़ से हालात गंभीर

मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार में भारी बारिश और बाढ़ से स्थिति गंभीर। नदियों के जलस्तर में वृद्धि, हजारों लोग प्रभावित।

Asian Games से 10 दिन पहले जापान में बाढ़ का अलर्ट: 400 खिलाड़ी-स्टाफ सुरक्षित जगह शिफ्ट

Asian Games से 10 दिन पहले जापान में बाढ़ का अलर्ट: 400 खिलाड़ी-स्टाफ सुरक्षित जगह शिफ्ट

जापान के नागोया में भारी बारिश के बाद बाढ़ आ गई, जिससे एशियन गेम्स के आयोजन पर असर पड़ा है। कई इलाके जलमग्न हो गए और खिलाड़ियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026