बिहार में बाढ़ का प्रकोप

बिहार में बाढ़ से हाहाकार: टूटा बांध, डूबी सड़कें; 5 लोगों की मौत, 18 जिले बाढ़ की चपेट में

बिहार के 18 जिले बाढ़ से प्रभावित हुए हैं, कई नदियों का जलस्तर बढ़ने से गंगा, गंडक, पुनपुन और सोन नदी क्षेत्रों में हालात गंभीर हैं।

By : दिव्या मिस्त्री
बिहार में बाढ़ से हाहाकार: टूटा बांध, डूबी सड़कें; 5 लोगों की मौत, 18 जिले बाढ़ की चपेट में

पटना। बिहार में बाढ़ की स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही है। गंगा, गंडक, पुनपुन और सोन समेत कई नदियों का जलस्तर बढ़ने से राजधानी पटना समेत 18 जिले प्रभावित हैं। भागलपुर, खगड़िया, मुंगेर, कटिहार, सारण, वैशाली और समस्तीपुर के कई इलाकों में बाढ़ का पानी घरों, सड़कों और सरकारी संस्थानों तक पहुंच गया है। अलग-अलग घटनाओं में पांच लोगों की डूबने से मौत हो चुकी है।

पुनपुन और सोन ने बढ़ाई पटना की चिंता

नेपाल और तराई क्षेत्रों में लगातार बारिश का असर गंडक नदी पर दिखाई दे रहा है। जलस्तर बढ़ने से निचले इलाकों में रहने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पटना में गंगा के कुछ हिस्सों में पानी कम हुआ है, लेकिन पुनपुन और सोन के बढ़ते जलस्तर ने खतरा बरकरार रखा है।

बाढ़ के पानी में 5 लोगों की मौत

सारण, वैशाली और खगड़िया में बाढ़ के पानी में डूबने की अलग-अलग घटनाओं में पांच लोगों की जान चली गई। सोनपुर में दो लोगों की मौत हुई, जिनमें एक महिला शामिल है। वैशाली के राघोपुर में एक युवक और किशोर की डूबने से मौत हुई। वहीं, खगड़िया के रहीमपुर में तीन साल के मासूम की जान चली गई।

खगड़िया में अस्पताल और स्कूल प्रभावित

खगड़िया में बाढ़ का असर अब स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था पर भी पड़ रहा है। गोगरी के तीन और परबत्ता के पांच सरकारी अस्पताल प्रभावित हुए हैं। कई स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में पानी घुसने से बच्चों की पढ़ाई और स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुई हैं।

समस्तीपुर में बांध टूटा, 45 स्कूल बंद

समस्तीपुर के मोहनपुर प्रखंड के डुमरी में शनिवार देर रात बांध टूट गया। इसके बाद आसपास के इलाकों में तेजी से पानी फैल गया। बाढ़ के कारण 45 स्कूलों में पढ़ाई बंद कर दी गई है। कई ग्रामीण सड़कें भी जलमग्न हैं।

भागलपुर और मुंगेर में संपर्क व्यवस्था प्रभावित

भागलपुर के भवनाथपुर के पास NH-80 पर करीब दो फीट पानी बह रहा है। इससे भागलपुर-अकबरनगर मार्ग पर यातायात प्रभावित हुआ है। वहीं, मुंगेर के टेटिया बंबर में महाने नदी के तेज बहाव से बरसंडा गांव का डायवर्जन बह गया, जिससे थाना, अस्पताल और बाजार का संपर्क बाधित हो गया।

पटना में पानी घटा, खतरा बरकरार

पटना के मनेर, दीघा और गांधी घाट पर गंगा का जलस्तर कुछ कम हुआ है, लेकिन खतरा पूरी तरह टला नहीं है। बिहटा-सरमेरा मार्ग की एक लेन मिट्टी धंसने से बंद है, जबकि मोकामा में NH-80 पर पानी पहुंच गया है।

सीएम सम्राट लगातार कर रहे समीक्षा

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बाढ़ प्रभावित इलाकों की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। वे अधिकारियों के साथ बैठक कर राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं और प्रभावित जिलों में जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दे रहे हैं।

संबंधित सामग्री

मोतिहारी में पेड़ से लटके मिले शादीशुदा प्रेमी-प्रेमिका के शव, एक ही फंदे से बंधे थे भोला और सफीना

मोतिहारी में पेड़ से लटके मिले शादीशुदा प्रेमी-प्रेमिका के शव, एक ही फंदे से बंधे थे भोला और सफीना

मोतिहारी के हरसिद्धि इलाके में एक पेड़ से दो युवकों के शव बरामद हुए, पुलिस जांच में जुटी, आत्महत्या या हत्या की आशंका।

‘मिर्जापुर: द मूवी’ के ‘शूरवीर’ गाने पर विवाद, दिल्ली हाई कोर्ट में PIL; फिल्म से हटाने की मांग

‘मिर्जापुर: द मूवी’ के ‘शूरवीर’ गाने पर विवाद, दिल्ली हाई कोर्ट में PIL; फिल्म से हटाने की मांग

फिल्म 'मिर्जापुर: द मूवी' के गाने 'शूरवीर' के इस्तेमाल पर विवाद, दिल्ली हाई कोर्ट में PIL दायर। गाने को गैंगस्टर संदर्भ में दिखाने पर आपत्ति।

वीडियो कॉल पर पुलिस-CBI अफसर बने ठग, रिटायर्ड ARM से ऐंठे 14 लाख

वीडियो कॉल पर पुलिस-CBI अफसर बने ठग, रिटायर्ड ARM से ऐंठे 14 लाख

लखनऊ में एक रिटायर्ड एआरएम को साइबर ठगों ने डराकर 14 लाख रुपए लूट लिए। ठगों ने खुद को पुलिस और सीबीआई अधिकारी बताया और धमकी दी।

बारिश और बाढ़ से कई राज्यों में हालात बिगड़े, उत्तराखंड में 170 फीट लंबा ब्रिज बहा

बारिश और बाढ़ से कई राज्यों में हालात बिगड़े, उत्तराखंड में 170 फीट लंबा ब्रिज बहा

उत्तराखंड में नवनिर्मित बैली ब्रिज बह गया, बिहार में 47 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित। उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में भी बारिश और बाढ़ का कहर जारी।

इंदौर में 7 साल पुराने हत्याकांड का फैसला, 6 आरोपियों को उम्रकैद

इंदौर में 7 साल पुराने हत्याकांड का फैसला, 6 आरोपियों को उम्रकैद

इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में सात साल पहले हुए हत्याकांड में अदालत ने छह आरोपियों को उम्रकैद सहित अन्य सजाएं सुनाईं।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026